रात में दूध के साथ रोटी खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Roti with Milk in Hindi: अकसर लोग रोटी और दूध को अलग-अलग खाते या पीते हैं। लेकिन आप चाहें तो रोटी को दूध में मिलाकर भी खा सकते हैं। दूध में रोटी खाने के फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में दूध के साथ रोटी खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Roti with Milk Benefits in Hindi: रोटी तो हम सभी खाते ही हैं। लंच और डिनर में अधिकतर लोग अकसर रोटी ही खाते हैं। कुछ लोग रोटी को सब्जी के साथ खाते हैं, तो कुछ लोग रोटी दाल के साथ खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा बच्चे रोटी को सॉस, जैम आदि के साथ भी खा लेते हैं। कुछ लोगों को रोटी चाय या कॉफी के साथ भी खाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं रोटी को दूध के साथ भी खाया जा सकता है। खासकर, रात के समय रोटी को दूध के साथ खाना बेहद फायदेमंद होता है। अकसर लोग सोचते हैं कि आखिर दूध और रोटी खाना कैसे फायदेमंद हो सकता है? रात को दूध रोटी खाने से क्या होता है? या फिर रात में दूध रोटी खाने के फायदे क्या हैं (Raat ko Dudh Roti Khane ke Fayde)? आइए, जानते हैं-

रात में दूध रोटी खाने के फायदे- Roti with Milk Benefits in Hindi

1. पोषक तत्वों की पूर्ति

अगर आपके शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन या कैल्शियम की कमी है, तो आप रात को रोटी दूध का सेवन कर सकते हैं। रोजाना रात को दूध के साथ रोटी खाने से सभी जरूरी पोषक तत्वों को प्राप्त किया जा सकता है। दूध रोटी खाने से विटामिन, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। इसलिए कहा जाता है कि दूध रोटी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें- फिट और हेल्दी रहने के लिए रात को खाएं ये 5 चीजें, साथ ही इनसे करें परहेज

roti with milk benefits

2. पेट की समस्याओं से राहत

आजकल खराब खानपान की वजह से अधिकतर लोग पेट की समस्याओं से परेशान हैं। अगर आप भी पेट से संबंधित समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और गैस का सामना कर रहे हैं, तो दूध और रोटी एक साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। पेट को हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना रात में दूध रोटी खा सकते हैं। रात को दूध रोटी खाने से कब्ज, डायरिया और एसिडिटी को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही दूध रोटी खाने से पेट फूलने की समस्या से भी राहत मिल सकती है। 

3. तनाव कम करे

अगर आपको अकसर ही तनाव रहता है या फिर दिनभर काम करने के बाद आप रात को तनाव महसूस करते हैं, तो दूध रोटा खाना लाभकारी हो सकता है। रात को दूध और रोटी खाने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। दूध रोटी खाने से रिलैक्स फील होता है, तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है। दूध और रोटी का कॉम्बिनेशन आंतों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। 

4. थकान और कमजोरी दूर करे

अगर आप बेवजह या कमजोरी की वजह से अकसर ही थकान महसूस करते हैं, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने की सलाह दे सकते हैं। आप चाहें तो थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए दूध रोटी का सेवन कर सकते हैं। रोजाना रात को दूध रोटी खाने से आपको ताकत मिलेगी और थकान से राहत मिलेगी। 

5. वजन बढ़ाने में मददगार

वजन बढ़ाने के लिए अकसर रात को दूध पीने के लिए सलाह दी जाती है। अगर आप रात को दूध में रोटी मिलाकर खाएंगे, तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। इसलिए दुबले-पतले और कमजोर लोगों को दूध और रोटी को रोजाना रात में जरूर खाना चाहिए। इससे आपको पर्याप्त कैलोरी, फैट और कार्ब्स मिलेंगे, जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- रात को गुनगुने पानी में लें अलसी सोंठ और दालचीनी पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

दूध में रोटी कैसे खाएं?- How to Eat Roti with Milk in Hindi 

आप रोटी और दूध को एक साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध गर्म कर लें। इसमें 1-2 रोटी टोड़कर मिला दें। कुछ देर रोटी को दूध में भिगोकर (Roti soaked in milk) रखें, ताकि रोटी दूध को अच्छी तरह से अवशोषित कर लें। इसके बाद आप दूध को धीरे-धीरे और चबा-चबाकर खा सकते हैं। दूध और रोटी को रात के समय खाना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आप भी हेल्दी और बीमारियों से मुक्त रहने के लिए रात में रोटी को दूध के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

Read Next

नवरात्रि व्रत में रहना है फिट और हेल्दी? फॉलो करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 खास टिप्स

Disclaimer