रोने के कारण आंखों में होने लगा है दर्द? तो इन 5 नुस्खों से पाए दर्द और सूजन से जल्द राहत

Eye Pain After Crying A Lot: कई बार आंसू ज्यादा आने के कारण आंखों में दर्द और सूजन होने लगती है। ऐसे में आप इन 5 टिप्स को अपनाकर जल्द राहत पा सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
रोने के कारण आंखों में होने लगा है दर्द? तो इन 5 नुस्खों से पाए दर्द और सूजन से जल्द राहत


Remedy For Swollen Eyes From Crying: इमोशंस हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसकी आंखों में से कभी आंसू न आए हों। कई बार जब दिल भर आता है, तो आंखों से लगातर आंसू आने लगते हैं। ऐसे में अपने इमोशंस कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। आपने ध्यान दिया होगा कि कई बार ज्यादा रोने के कारण आंखे सूज जाती हैं। ऐसे में आंखों में दर्द और इरिटेशन होने लगती है। ऐसे में अगर आप कुछ घरेलू उपायों की मदद लेते हैं, तो इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें रोने के कारण आंखों में दर्द होने पर किन नुस्खों को अपनाया जाए।

remedy for eye pain

बर्फ से सिकाई करें

रोने के कारण आंखे लाल हो जाती हैं, साथ ही आखें सूजी हुई लगती है। इससे राहत पाने के लिए आप बर्फ की सिकाई कर सकते हैं। साथ ही अगर आप दिन में दो से तीन बार ठंडे पानी से आंखे धोते हैं, तो इससे भी आपको जल्द राहत मिल सकती है। 

आंखों पर खीरा रखें

आंखों पर खीरा रखने से आपको दर्द और सूजन से जल्द राहत मिल सकती है। खीरे में मौजूद हाइड्रेटिंग गुण और कूलिंग इफेक्ट आंखों की सूजन कम करने में मदद करते हैं। इससे आंखों के दर्द में आराम मिलता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़े- आंख में सूजन और दर्द हो तो न करें ये 6 गलत‍ियां, बढ़ जाएगी समस्या

आई मास्क इस्तेमाल करें

ज्यादातर आई मास्क का इस्तेमाल आंखों की डार्डनेस कम करने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से आंखों के दर्द से जल्द राहत मिल सकती है, साथ ही आंखों की सूजन से भी राहत मिल सकती है।  

गर्म सिकाई भी करें ट्राई

कई लोगों को आंखों में दर्द के साथ आसपास के हिस्से में भी दर्द होने लगता है। ऐसे में गर्म सिकाई भी फायदेमंद हो सकती है। यह आंखों के दर्द से राहत देने में मदद करती है और रिलेक्स महसूस कराती है। इसके लिए आप किसी कपड़े को हल्का गर्म करके आंखों पर सिकाई दे सकते हैं। इस तरीके से आंखों की सूजन कम होगी और आपको दर्द से जल्द राहत मिल पाएगी। 

इसे भी पढ़े- आंखों के दर्द को दूर करने में बेहद कारगर हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

आंखों को मसाज दें

ज्यादा रोने के कारण आंखों और इसके आसपास की जगह पर दर्द होने लगता है। ऐसे में अगर आप आंखों को मसाज देते हैं, तो इससे आपको तुरंत आराम मिल सकता है। वहीं मसाज करने से आंखों में ब्लड फ्लो बढ़ने लगता है, जिससे आपको रिलैक्स मिल सकता है। 

ध्यान रखें कि आंखों में दर्द होने पर आंखों में बार-बार हाथ न लगाएं, क्योंकि इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही आपको जलन और इरिटेशन हो सकती है। इन टिप्स के जरिए आप रोने के कारण होने वाली सूजन और आंखों के दर्द की समस्या से जल्द राहत पा सकते हैं।  इस लेख में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

 

Read Next

पसीने के कारण त्‍वचा में हो जाए इन्‍फेक्‍शन, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version