डिलीवरी के बाद महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि शिशु के जन्म के बाद महिला का शरीर कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरता है। प्रसव के बाद, महिलाओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें और अपने शिशु की देखभाल कर सकें। डिलीवरी के बाद का समय, जिसे 'पोस्टपार्टम पीरियड' कहा जाता है, शरीर के ठीक होने के लिए होता है। इस समय में महिलाओं को पर्याप्त आराम, पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। चाहे नॉर्मल डिलीवरी हो या सिजेरियन, दोनों ही स्थितियों में महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता है और इस दौरान रिकवरी के लिए सही कदम उठाने जरूरी होते हैं। महिलाओं के मन में डिलीवरी के बाद कई तरह के सवाल उठते हैं, जैसे कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद चावल खाना चाहिए या नहीं और घी का सेवन कर सकते हैं या नहीं आदि। ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और पीडियाट्रिशन डॉ. माधवी भारद्वाज (Dr Madhavi Bharadwaj) ने एक वीडियो में दिए हैं।
1. क्या सिजेरियन डिलीवरी के 3 महीने बाद चावल खा सकते हैं?
डॉक्टर माधवी भारद्वाज ने बताया कि अक्सर महिलाएं उनसे ये सवाल करती हैं कि क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद चावल खा सकते हैं या नहीं? डॉक्टर बताती हैं कि महिलाएं उनसे कहती हैं, कि उनके परिवार के लोगों को लगता है कि चावल खाने से टांके पक सकते हैं और पस बन सकता है। डॉक्टर बताती हैं कि महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी के बाद आराम से चावल खा सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि सफेद दिखने वाली चीजों से टांकों में पस नहीं बनता है बल्कि इंफेक्शन, सही हाइजीन मेंटेन न करने जैसी समस्याओं के कारण टांकों में पस आ सकता है। चावल में कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, लेकिन अत्यधिक मात्रा में चावल खाने से बचें, खासकर यदि आपका पाचन कमजोर है।
इसे भी पढ़ें: क्या छोटे स्तनों में दूध कम बनता है? डॉक्टर से जानें
2. क्या डिलीवरी के बाद घी खा सकते हैं?
डॉक्टर माधवी बताती हैं कि चाहे सिजेरियन डिलीवरी हो या नॉर्मल डिलीवरी दोनों ही स्थितियों में महिलाओं का शरीर बहुत स्ट्रेस से गुजरता है। ऐसे में महिलाओं के शरीर को दोबारा रिकवरी के लिए घी और ज्यादा तलेभुने भोजन से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि घी या ज्यादा तलाभुना भोजन करने से गैस, एसिडिटी और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण टांकों पर जोर पर सकता है। ऐसे में डिलीवरी के बाद धीरे-धीरे समय के साथ ही अपने खानपान में भारी चीजों को शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद (पोस्टपार्टम) महिलाएं जरूर खाएं ये 5 फूड्स, मिलेगा सही न्यूट्रिशन
3. क्या डिलीवरी के बाद नीचे बैठ सकते हैं और सीढ़ियां चढ़ सकते हैं?
यह एक और सामान्य सवाल है जो डिलीवरी के बाद महिलाओं के मन में आता है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद शुरुआती दिनों में नीचे बैठना या सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आपके पेट के आसपास की मांसपेशियों में अभी भी चोट होती है। डॉक्टर के अनुसार, पहले 6-8 हफ्तों तक भारी काम से बचना चाहिए। लेकिन बाद में आप धीरे-धीरे नीचे बैठने की कोशिश कर सकती हैं, बशर्ते आपको कोई दर्द या असुविधा न हो। सीढ़ियां चढ़ने से भी बचें, खासकर अगर आपकी टांके वाली जगह में खिंचाव या दर्द महसूस हो। जैसे-जैसे शरीर ठीक होता है, आप इन एक्टिविटीज को धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं।
निष्कर्ष
डिलीवरी के बाद महिलाओं के मन में शारीरिक स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े सवाल स्वाभाविक हैं। यह जरूरी है कि आप अपने शरीर की सुनें और अपने डॉक्टर से परामर्श करें। चाहे वह चावल और घी का सेवन हो या फिजिकल एक्टिविटी, हर महिला की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।
View this post on Instagram
All Images Credit- Freepik
Read Next
PCOS में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर नजर आते हैं ये 6 संकेत, एक्सपर्ट से जानें क्यों है ये खतरनाक
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version