Doctor Verified

क्या डिलीवरी के बाद ज्यादा पानी पीने से वजन बढ़ सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

कई लोग मानते हैं कि डिलीवरी के बाद ज्यादा पानी पीने से वजन बढ़ता है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है? एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डिलीवरी के बाद ज्यादा पानी पीने से वजन बढ़ सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

Why Gaining Weight While Breastfeeding: कहा जाता है कि मां बनने के बाद एक महिला का दूसरा जन्म होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में, महिला कई बदलावों से होकर गुजरती है। वहीं, डिलीवरी के दौरान भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डिलीवरी के बाद कुछ समय तक शरीर बहुत कमजोर रहता है। ऐसे में, डाइट के साथ खास देखभाल देने की जरूरत होती है। कई लोग मानते हैं कि डिलीवरी के बाद ज्यादा पानी पीने से वजन भी बढ़ सकता है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? इस बात का जवाब जानने के लिए हमने बात कि मैक्स हॉस्पिटल (गुरुग्राम) की एसोसिएट डायरेक्टर और ऑरा स्पेशलिटी क्लिनिक (गुरुग्राम) की डायरेक्टर डॉ रितु सेठी (गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टेट्रिशन) से।

13

क्या डिलीवरी के बाद ज्यादा पानी पीने से वजन बढ़ता है? Can Drinking Too Much Water Cause Weight Gain

डिलीवरी के बाद यानी पोस्टपार्टम के दौरान ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक नहीं है। बल्कि पोस्टपार्टम के दौरान बॉडी को हाइड्रेट रखने और बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालने के लिए पानी पीना जरूरी होता है। कुछ महिलाओं का पोस्टपार्टम के दौरान वजन बढ़ जाता है। लेकिन यह वजन पानी पीने के कारण नहीं बढ़ता है। इसके लिए, अन्य कारक जिम्मेदार होते हैं।

इसे भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद कितने दिन आराम करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

वाटर रिटेंशन हो सकता है- Water Retention

बॉडी में वाटर रिटेंशन होने के कारण भी वजन बढ़ जाता है। बच्चे के जन्म के बाद कुछ महिलाओं को इंफ्लेमेशन और वाटर रिटेंशन हो जाता है। ये चेंजेस बॉडी में अचानक हुए बदलावों के कारण भी होते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा पानी कम समय में पी लेती हैं, तो इससे भी बॉडी में वाटर रिटेंशन हो सकती है।

प्राकृतिक बदलाव- Natural Changes

पोस्टपार्टम के दौरान शरीर में कई प्राकृतिक बदलाव आते हैं। ऐसे में बॉडी खुद को हील करती है। साथ ही, शरीर में कई हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। इससे बॉडी में फ्लूड बैलेंस बिगड़ सकता है, जो वजन बढ़ने की वजह भी बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- सी-सेक्शन के बाद अक्सर रहता है पीठ दर्द? जानें कब जाएं डॉक्टर के पास

कुछ समय के लिए होता है

वाटर वेट आपके बॉडी फेट से हमेशा अलग होता है। ये वेट केवल कुछ ही समय तक बना रहता है। जैसे ही बॉडी में हार्मोन्स बैलेंस हो जाते हैं और किडनी फंक्शन रेगुलेट होता है, तो बॉडी वेट नॉर्मल होना शुरू हो जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • डिलीवरी के बाद बॉडी को हाइड्रेट जरूर रखें। इससे मिल्क प्रोडक्शन होता है और बॉडी को हील होने में मदद मिलती है। इससे डाइजेशन और कब्ज जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं।
  • बेवजह भी पानी न पीते रहें। अगर आपको लगता है कि आपको वाकई प्यास है तभी पानी पिएं।
  • डिलीवरी के बाद डाइट पर खास ध्यान दें। अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियां जरूर शामिल करें।
  • डाइट को हमेशा बैलेंस्ड रखें। ध्यान रखें कि आपकी डाइट में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन्स सभी पोषक तत्व मौजूद हो।
  • तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। नारियल पानी और हल्के स्नैक्स हमेशा अपने पास, रखें।

निष्कर्ष

डिलीवरी के बाद ज्यादा पानी पीने से वजन नहीं बढ़ता है। ऐसे में बस शरीर में कुछ समय के लिए वाटर रिटेंशन हो जाता है, जिससे शरीर फुला हुआ नजर आता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

डिलीवरी के बाद कितने दिन आराम करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer