How Long Did You Rest After Giving Birth: प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ भी बदलती है। वहीं, डिलीवरी होने के बाद भी महिला के शरीर में कई बदलाव होते हैं। ऐसे में हार्मोन्स बदलते हैं और शरीर में कमजोरी भी आ जाती है। डिलीवरी के बाद भी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों में बदलाव होते हैं। ऐसे में महिला को तुरंत काम करने और उठने तक की मनाही होती है। क्या आप जानते हैं डिलीवरी के बाद महिला को कितने दिन आराम करना चाहिए? इस बात का जवाब जानने के लिए हमने बात कि मैक्स हॉस्पिटल (गुरुग्राम) की एसोसिएट डायरेक्टर और ऑरा स्पेशलिटी क्लिनिक (गुरुग्राम) की डायरेक्टर डॉ रितु सेठी (गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टेट्रिशन) से।
डिलीवरी के बाद कितने दिन आराम करना जरूरी होता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, डिलीवरी के बाद महिला को कितने दिन आराम करना चाहिए। यह निर्भर करता है कि डिलीवरी नॉर्मल हुई है या सीजेरियन। इसके अलावा अलावा, डिलीवरी कैसी हुई है, महिला की ओवरऑल हेल्थ कैसी है या पर्सनल हेल्थ इशुज क्या हैं ये बातें ध्यान में रखनी भी जरूरी होती हैं।
जानें डिलीवरी के बाद कितने दिन आराम करना चाहिए?
वजाइनल डिलीवरी- Vaginal Delivery
अगर महिला की वजाइनल डिलीवरी हुई है, तो डिलीवरी के लिए बाद कम से कम 1 से 2 सप्ताह रेस्ट जरूर करना चाहिए। इसके बाद, कुछ समय तक भारी वजन उठाने और कोई हार्ड एक्टिविटी करने से परहेज रखना चाहिए। कुछ महिलाओं को रिकवर होने में 4 से 6 सप्ताह का समय लग सकता है। लेकिन, पूरी तरह रिकवर में ज्यादा समय लग सकता है।
सीजेरियन सेक्शन डिलीवरी- Cesarean Delivery
सीजेरियन सेक्शन डिलीवरी में रिकवर होने में ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए ऐसे में ज्यादा देखभाल की जरूरत हो सकती है। सीजेरियन सेक्शन डिलीवरी होने के बाद शुरुआत में दो सप्ताह रेस्ट जरूर करना चाहिए। पूरी तरह रिकवर होने में 3 महीने तक का समय भी लग सकता है। ऐसे में एक्टिविटी कम करनी चाहिए जिससे बॉडी पर प्रेशर न पड़े।
इसे भी पढ़ें- सी-सेक्शन के बाद अक्सर रहता है पीठ दर्द? जानें कब जाएं डॉक्टर के पास
इन बातों का रखें ध्यान
- नॉर्मल और सीजेरियन दोनों ही तरह की डिलीवरी में कुछ भी भारी न उठाएं। क्योंकि, इस दौरान शरीर बहुत नाजुक हो जाता है।
- नॉर्मल और सीजेरियन दोनों ही तरह की डिलीवरी में डाइट और लाइफस्टाइल दोनों मेंटेन रखनी चाहिए। ऐसे में न्यूट्रिशन और स्लीप दोनों को वैल्यू करना चाहिए।
- शुरुआत के कुछ सप्ताह अपने शरीर पर जोर न डालें। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा आराम करें जिससे परेशानी न हो।
- अगर आपको शरीर में दर्द, ब्लीडिंग या थकावट रहती है, तो चेकअप जरूर कराएं। किसी भी अनदेखें बदलाव को नजरअंदाज न करें।
इसे भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद इन 5 हर्बल तेलों से करें कमर की मालिश, दर्द होगा छूमंतर
निष्कर्ष
डिलिवरी के बाद महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। इसलिए डिलिवरी के बाद आराम करना बहुत जरूरी होता है। नॉर्मल डिलिवरी में रिकवरी जल्दी हो जाती है। लेकिन, सीजेरियन में रिकवरी होने में समय लगता है। इसलिए इन दोनों ही तरह की डिलिवरी में आराम करने के लिए टाइम पीरियड अलग-अलग हो सकता है। इसके अलावा, हेल्थ कंडीशन के मुताबिक भी रेस्ट के लिए समय अलग-अलग हो सकता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version