Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

Doctor Verified

डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक पीना चाहिए गर्म पानी? डॉक्टर से जानें इसके फायदे

डिलीवरी के बाद महिलाओं को कई तरह की सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। आगे जानते हैं डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक गर्म पानी पीना चाहिए?

इस पेज पर:-


प्रेग्नेंसी में महिलाओं को जिस तरह से सावधानियां बरतनी होती है, ठीक उसी तरह की सावधानियां डिलीवरी के बाद भी बरतने की जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं के हार्मोन नॉर्मल स्तर पर आना शुरु करते हैं। साथ ही, बॉडी को भी रिकवरी की आवश्यकता होती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इस समय गर्म पानी पीने से कई तरह के फायदे होते हैं। डॉक्टर के मुताबिक यदि इस समय सावधानी न बरती जाए तो महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन (Urine Infection in Women) हो सकता है। साथ ही, महिलाओं को डिहाइड्रेशन (Dehyration) की समस्या हो सकती है। इस लेख में साईं पॉक्लीनिक की सीनियर गायनेक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि डिलीवरी के बाद गर्म पानी पीने से क्या फायदे होते हैं। साथ ही, डिलीवरी के  बाद महिलाओं को कितने दिनों तक गर्म पानी पीना चाहिए। 

डिलीवरी के बाद महिलाओं को गर्म पानी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Hot Water After Delivery In Hindi 

ब्रेस्टमिल्क को बढ़ाने में सहायक - Support Breast Milk Production

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हालांकि, उनका शरीर पहले से ही ब्रेस्टमिल्क के उत्पादन के लिए तैयार हो रहा होता है। लेकिन, इसके बावजूद महिलाओं को दूध के उत्पादन के लिए पानी पीने की आवश्यकता होती है। इसलिए महिलाओं को गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में गर्म पानी की जगह पर आप गुनगुना पानी पी सकते हैं। 

drinking hot water after delivery

थकान को दूर करें - Reduce Tiredness

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों की वजह से उनको थकान हो सकती है। ऐसे में गर्म पानी पीने से उनके शरीर का हार्मोनल स्तर बेहतर होता है। साथ ही, डिलीवरी के बाद होने वाली थकान व कमजोरी दूर होती है। 

शरीर के तापमान को नॉर्मल करना - Normal Body Temperature

डिलीवरी के बाद हार्मोनल परिवर्तन से महिलाओं के शरीर का तापमान बढ़ सकता है। ऐसे में बॉडी टेम्परेचर को नॉर्मल करने के लिए आप गर्म या गुनगुना पानी पी सकते हैं। इस दौरान हाइड्रेट रहने से शरीर का तापमान नियंत्रित होता है और इससे जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। 

पाचन स्वास्थ्य को बेहतर - Support Digestive Health

बच्चे के जन्म के बाद पाचन तंत्र धीमा हो सकता है। ऐसे में गर्म पानी पीने से महिलाओं को पाचन तंत्र बेहतर होता है और उनको डिलीवरी के बाद पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या जैसे कब्ज, गैस व अपच आदि होने की संभावना कम होती है। 

गर्भाशय को सपोर्ट - Support Uterus Recovery 

गर्म पानी पीने से गर्भाशय को दोबारा आकार में आने में मदद मिलती है। वहीं, ठंडा पानी पीने से यह प्रक्रिया धीमी हो सकती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को विशेष देखभाल की आवश्यकत होती है। ऐसे में गर्म पानी पीने से उनकी हेल्थ को सपोर्ट मिलती है।  

डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक गर्म पानी पीना चाहिए? - How Long Should You Drink Hot Water After Delivery In Hindi 

डिलीवरी के तुरंत बाद महिलाओं के शरीर को दोबारा से नॉर्मल स्थिति में आने में समय लग सकता है। इस दौरान महिलाओं का शरीर रिकवर होने के साथ ही बच्चे के लिए ब्रेस्टमिल्क का भी उत्पादन करता है। इसके लिए हाइड्रे्ट रहने की आवश्यकता होती है। इसी वजह से डॉक्टर महिलाओं को डिलीवरी के बाद गर्म पानी पीने (Drinking Hot Water After Delivery) की सलाह देते हैं। यदि, गर्मियों में महिलाओं गर्म पानी पीने में समस्या हो, तो वह गुनगुने पानी का सेवन कर सकती है। इस दौरान महिलाओं करीब 4 से 6 सप्ताह तक गर्म पानी पीना चाहिए। इससे डिलीवरी के बाद होने वाली ऐंठन और सूजन को मैनेज करने में मदद मिलती है। इससे रिकवरी में तेजी आती है। कुछ महिलाएं 6 सप्ताह के बाद भी डॉक्टर की सलाह से आगे भी गर्म पानी पीना जारी रख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : Postpartum Rectal Bleeding: डिलीवरी के बाद मलाशय से ब्लीडिंग क्यों होती है? जानें कारण

Drink Hot Water After Delivery: डिलीवरी के बाद महिलाओं को गर्म पानी पीने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस दौरान गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और महिलाओं को ठीक होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। यदि, इस दौरान महिलाओं को किसी तरह की परेशानी होती है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में मैंगो शेक पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 18, 2024 18:29 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content