आपके होंठों की सुंदरता खराब कर सकते हैं मार्केट के 'लिप बाम', जानें इनके प्रयोग में क्यों जरूरी है सावधानी

आप अपने होंठों को सुरक्षित रखने के लिए लिप बाम लगाती हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले लिप बाम को लगाने से होंठों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको इसे लगाने से बचना चाहिए। जानें इससे होने वाले संभावित नुकसान
  • SHARE
  • FOLLOW
आपके होंठों की सुंदरता खराब कर सकते हैं मार्केट के 'लिप बाम', जानें इनके प्रयोग में क्यों जरूरी है सावधानी

क्या आप लिप बाम यूज करती हैं? होंठों को नरम, मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल किया जाता है। कई लड़कियां, महिलाएं होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए घी, बादाम के तेल, जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ महिलाएं इसके लिए मार्केट में मिलने वाले लिप बाम का यूज करती हैं। मार्केट के मिलने वाले लिप बाम में कई तरह के केमिकल यूज किए जाते हैं, जिससे होंठों को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है।  

अगर आप भी मार्केट में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल बहुत अधिक मात्रा में करती हैं, तो आपको इससे बचना चाहिए। मार्केट में मिलने वाले लिप बाम होंठों की सुंदरता को खराब कर सकते हैं। होंठ बेहद संवेदनशील या सेंसिटिव होते हैं और अगर आप बहुत अधिक लिप बाम लगाते हैं, तो इससे आपके होंठ प्रभावित हो सकते हैं। आपको मार्केट में मिलने वाले लिप बाम को अवॉयड ही करना चाहिए। इनमें केमिकल होता है, जिससे होंठ डैमेज हो सकते हैं।

Dry Lips

ड्राय हो सकते हैं होंठ (Dry Lips)

मार्केट में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करने से होंठ ड्राय हो सकते हैं। इसलिए इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए। आप चाहें तो इसे पूरी तरह से अवॉयड भी कर सकती हैं। इसमें मेन्थॉल और फिनोल जैसे तत्व होते हैं, जिससे होंठ ड्राय होने लगते हैं। मेन्थॉल और फिनोम नामक घटक होंठों की प्राकृतिक नमी को सोखकर उन्हें रूखा बना देते हैं। 

मार्केट में मिलने वाले लिप बाम होठों को बाहर से तो मॉइस्चराइज रखते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स अंदर से होठों को ड्राई कर सकते हैं, जिससे जब आप लिप बाम नहीं लगाती हैं तो आपको होंठ बहुत ज़्यादा फटे और ड्राई नज़र आते हैं। ऐसे में आपको हर समय लिप बाम लगाने की ज़रूरत पड़ सकती है।

इसे भी  पढ़ें - रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए लगाएं पपीते और केले का फेस पैक, जानें इसके फायदे

होंठों पर इरिटेशन (Lips Irritation)

मार्केट में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल आपको इसलिए भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे होंठों पर या उसके आस-पास के एरिया पर इरिटेशन हो सकती है। दरअसल, लिप बाम में मेन्थॉल तत्व होता है, जो त्वचा में जलन पैदा कर सकता है। इसके इस्तेमाल से पित्ती निकलने की भी संभावना रहती है। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से जलन के साथ ही त्वचा पर डार्कनेस भी हो सकता है। संवेदनशील होंठों और त्वचा वाले लोगों को इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।

फटे होंठों के लिए ठीक नहीं (Market Lip Balm Not Good For Dry Lips)

अगर आपके होंठ फटे रहते हैं, तो आपको भूलकर भी मार्केट में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वैसे तो फटे होंठों को ठीक करने के लिए ही इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके लंबे समय तक उपयोग से होंठ ज्यादा ड्राय हो सकते हैं। इसकी जगह आप प्राकृतिक लिप बाम का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके होंठों पर लगी गंदगी और मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं और होंठ खूबसूरत नजर आते हैं। 

Apple Lip Balm

होंठों को पड़ सकती है आदत 

अगर आप रोजाना लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं, तो आपके होंठों को इसकी आदत पड़ सकती है। जरा से भी होंठ फटने में पर हम लिप बाम लगाने लगते हैं। दरअसल, लिप बाम लगाने से होंठों को कुछ समय के लिए अच्छा महसूस होता है। लेकिन लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से होंठों को नुकसान उठाना पड़ता है। अगर आप लिप बाम का उपयोग करना बंद कर देती हैं, तो इससे होंठ ज्यादा ड्राय या रूखे होने लगते हैं। आप अपने होंठों को सुरक्षित रखने के लिए प्राकृतिक तत्वों से बना लिप बाम इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - सरसों के बीजों से बनाएं ये 5 फेस मास्क, एक्सपर्ट से जानें चेहरे की स्किन के लिए क्यों हैं ये फायदेमंद

लिप बाम लेते हुए जरूरी सावधानियां (Precautions During Choose Lip Balm)

  • सूरज की हानिकारक किरणों से अपने होंठों को बचाने के लिए आपको हमेशा एसपीएफ युक्त लिप बाम का ही चयन करना चाहिए। इसके लिए आप एसपीएफ 15 से अधिक का लिप बाम ले सकती हैं।
  • लिप बाम लेते हुए आपको इसमें शामिल सामग्रियों के बारे में जरूर ध्यान देना चाहिए। आपको कभी भी फीनॉल, मेन्थॉल और सैलिलिक एसिड युक्त लिप बाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपके होंठ ड्राय हो सकते हैं। ये तत्व आपके होंठों के ऊपरी परत को डैमेज करते हैं।
  • आपको हमेशा प्राकृतिक तत्वों से बना लिप बाम का ही चयन करना चाहिए। आपको नारियल तेल, शिया बटर, ऐलोवेरा (Aloe Vera), शहद या बादाम के तेल वाले लिप बाम का ही चयन करना चाहिए। यह सामग्री होंठों को हाइड्रेट रखने के साथ ही प्रोटेक्ट भी करते हैं। इनसे होंठ लंबे समय तक मॉयश्चराइज रहते हैं।

आप चाहें तो घर पर ही इन प्राकृतिक चीजों को होंठों पर लगा सकती हैं। इनसे होंठों की खूबसूरती बढ़ती हैं।

बाजार में मिलने वाला हर लिप बाम आपके होंठों को खराब नहीं करता है। लिप बाम में मौजूद कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जिनसे होंठों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपको उन तत्वों से मुक्त लिप बाम लेना चाहिए। प्राकृतिक लिप बाम से आपके होंठों को कोई नुकसान नहीं होता है। 

Read More Articles on Skin Care in Hindi

Read Next

त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट्स, जानें कौन सा प्रोडक्ट कितनी मात्रा में यूज करें

Disclaimer