Expert

लिप बाम लगाते वक्त रखें इन 5 बातों का ध्यान, होंठ रहेंगे हाइड्रेडेट

लिप बाम लगाते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान न रखा जाए, तो यह होंठों की खूबसूरती खराब कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लिप बाम लगाते वक्त रखें इन 5 बातों का ध्यान, होंठ रहेंगे हाइड्रेडेट

How to Use Lip Balm for Perfectly Hydrated Lips: होंठ हमारे चेहरे का नाजुक हिस्सा होते हैं। चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए जितनी देखभाल की जरूरत आंख और गाल को होती है, उतना ही देखभाल होंठों की भी जरूरी है। होंठों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम इन दिनों लिप बाम कर रहे हैं। लिप बाम जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट होंठों को नमी देने के साथ-साथ उन्हें ड्राई होकर फटने से भी बचाते हैं। हालांकि, सही तरीके से लिप बाम न लगाने से इसका पूरा फायदा होंठों को नहीं मिल पाता है।

दिल्ली की ब्यूटी एक्सपर्ट मनीषा सिंह मेकओवर का कहना है कि बात चाहे पुरुषों की हो या फिर महिलाओं की, हर उम्र और लिंग के लोगों को लिप बाम लगाते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में हम इसी बारे में चर्चा करेंगे।

1. होंठों को साफ करें

होंठों पर लिप बाम लगाने से पहले उन्हें साफ करना बहुत जरूरी होती है। होंठों को साफ करने के लिए हमेशा एक्सफोलिएट करें। इससे डेड स्किन हट जाती है और लिप बाम की नमी अच्छे से होंठों में समा जाती है। होंठ को एक्सफोलिएट करने के लिए शहद और चीनी को मिलाकर हल्के हाथों से होंठों पर रगड़ें। इसके बाद होंठ को सूती के गीले कपड़े से साफ करें। इस प्रोसेस के बाद ही लिप बाम का इस्तेमाल होंठ पर करें।Benefits Of Using Natural Lip Balms, Expert Weighs In | OnlyMyHealth

2. दिन में कई बार लगाएं

होंठ की नमी को बनाए रखने के लिए दिन में एक नहीं, बल्कि कई बार लिप बाम लगाने की जरूरत होती है।

  • दिन की शुरुआत में होंठों को हाइड्रेट करने के लिए लिप बाम लगाएं।
  • खाने-पीने के बाद लिप बाम लगाना जरूरी है क्योंकि इससे होठों की नमी बरकरार रहती है।
  • रात को सोने से पहले लिप बाम की एक मोटी लेयर होंठ पर लगाएं, ताकि नमी सुबह पर बरकरार रहे।

इसे भी पढ़ेंः छोटे बच्चों को प्राइवेट पार्ट को साफ करना होता है बहुत जरूरी, डॉक्टर से जानें इसका तरीका

3. स्टिक वाले लिप बाम का चुनाव करें

ज्यादातर लोग पैकेट वाले लिप बाम को खरीदते हैं। इन्हें होंठों पर उंगलियों से लगाने पड़ता है। लेकिन हर बार लिप बाम लगाने से पहले उंगलियों को धोना संभव नहीं है। ऐसे में उंगलियों के बैक्टीरिया होंठ पर लग सकते हैं और उन्हें ड्राई, डैमेज बना सकते हैं। होंठ की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए स्टिक वाले लिप बाम का चुनाव करें।

DIY Shea Butter Lip Balm: Your Solution For Soft And Moisturised Lips This  Summer | OnlyMyHealth

इसे भी पढ़ेंः शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है प्रदूषित हवा, पेरेंट्स इन 5 बातों का रखें ध्यान 

4. उंगलियों से लिप बाम लगाने से बचें

अगर आप जार में आने वाला लिप बाम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे उंगलियों से लगाने की बजाय लिप ब्रश या साफ स्पैटुला का इस्तेमाल करें। इससे बैक्टीरिया का संक्रमण होने की संभावना कम हो जाती है।

5. लिप बाम को लिपस्टिक के बेस के रूप में इस्तेमाल करें

अगर आप लिपस्टिक लगाने से पहले हल्की परत में लिप बाम लगाते हैं, तो इससे लिपस्टिक होंठों पर बेहतर तरीके से सेट होती है और लंबे समय तक टिकी रहती है। अगर आपको केमिकल युक्त लिप बाम पसंद नहीं हैं, तो घर पर ही नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से लिप बाम बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा 

निष्कर्ष

लिप बाम सिर्फ एक सौंदर्य उत्पाद नहीं बल्कि एक जरूरी स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा है। सही लिप बाम चुनकर और इसे सही तरीके से लगाकर आप अपने होंठों को खूबसूरत, कोमल और आकर्षक बनाए रख सकते हैं। इसलिए अगली बार लिप बाम का इस्तेमाल करते वक्त ऊपर बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें।

Read Next

डार्क सर्कल्स हटाने में मदद करेगी मुलेठी, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Disclaimer

TAGS