Expert

पैनिक अटैक क्यों होता है? जानें इसके 15 लक्षण, कारण, इलाज और बचाव के उपाय

पैनिक अटैक होने पर अकसर व्यक्ति को कई शारीरिक और मनासिक लक्षणों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जानते हैं कारण, लक्षण और उपचार...
  • SHARE
  • FOLLOW
पैनिक अटैक क्यों होता है? जानें इसके 15 लक्षण, कारण, इलाज और बचाव के उपाय


दुनिया में न जानें ऐसी कितनी बीमारियां हैं जो लोगों के मन में मृत्यु का डर पैदा कर सकती हैं। ऐसी एक बीमारी का नाम है पैनिक अटैक। जब ये स्थिति पैदा होती है तब‌ व्यक्ति के मन में मौत का भय सताने होने लगता है और उस पर ये डर हावी होने लगता है। पैनिक अटैक की स्थिति किसी भी वक्त और किसी भी स्थान पर हो सकती है। वहीं इस स्थिति के होने पर व्यक्ति को डर के अलावा बेचैनी का भी सामना करना पड़ता है। आज का हमारा लेख पैनिक अटैक पर ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पैनिक अटैक के लक्षण क्या हैं। साथ ही कारण बचाव और उपचार के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने गेटवे ऑफ हीलिंग साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी (Dr. Chandni Tugnait, M.D (A.M.) Psychotherapist, Lifestyle Coach & Healer) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

पैनिक अटैक के लक्षण

जब व्यक्ति को पैनिक अटैक की स्थिति का सामना करना पड़ता है तो कई लक्षण नजर आ सकते हैं। यह लक्षण निम्न प्रकार हैं-

1 - व्यक्ति के पेट में दर्द होना।

2 - पैनिक अटैक की स्थिति में मतली की समस्या होना।

3 - शरीर का सुन्न पड़ जाना या शरीर में झनझनाहट महसूस करना।

4 - व्यक्ति को मरने का डर सताना।

5 - व्यक्ति को तेज चक्कर आना।

6 - व्यक्ति के पूरे शरीर में कपकपाहट महसूस करना।

7 - व्यक्ति को कभी ठंड या कभी गर्मी लगना।

8 - व्यक्ति को बेहोशी जैसा महसूस करना।

9 - व्यक्ति को बार-बार पसीना आना।

10 - व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत महसूस करना।

11 - व्यक्ति के तापमान में बदलाव होना।

12 - व्यक्ति के सीने में दर्द महसूस करना।

13 - हार्टबीट तेज हो जाना।

14 - शरीर में कमजोरी महसूस करना।

15 - हाथ पैरों में या नसों में झनझनाहट महसूस करना।

इसे भी पढ़ें- हार्ट अटैक और पैनिक अटैक के लक्षण होते हैं एक जैसे, फिर कैसे पहचानें दोनों में अंतर? जानें डॉक्टर से

पैनिक अटैक के कारण (Causes of Panic Attack)

पैनिक अटैक के पीछे कुछ आम तो कुछ गंभीर कारण हो सकते हैं। ऐसे में जानते हैं पैनिक अटैक के निम्न कारण-

1 - पैनिक अटैक के पीछे मुख्य कारण तनाव चिंता को मानते हैं।

2 - मुख्य कारणों में भय यानी डर का हावी हो जाना भी माना जाता है।

3 - यदि कोई व्यक्ति शराबी या ड्रग्स का ज्यादा सेवन करता है तब भी यह समस्या हो सकती है।

4 - जरूरत से ज्यादा कैफीन के सेवन से पैनिक अटैक की समस्या हो सकती है।

5 - कुछ दवाईयां व्यक्ति को इस स्थिति में ला सकती हैं।

6 - बचपन में व्यक्ति के जीवन में कोई दर्दनाक घटना घटी है तब भी व्यक्ति पैनिक अटैक का शिकार हो सकता है।

7 - ट्रॉमा के कारण।

8 - शरीर में रासायनिक असंतुलन के कारण।

9 - दिमाग से संबंधित समस्या होने के कारण।

10 - यदि परिवार में किसी व्यक्ति को पैनिक अटैक आने की समस्या है तो आपको भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यानि पैनिक अटैक की समस्या कुछ मामलों में आनुवंशिक हो सकती है।

नोट - बता दें कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यह समस्या ज्यादा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- पैनिक अटैक को रोकने में मददगार हो सकते हैं ये 5 योगासन, जानें करने का तरीका और अन्य फायदे

पैनिक अटैक से बचाव (Precautions of Panic Attack)

व्यक्ति पैनिक अटैक से बचाव के लिए कुछ तरीकों को अपना सकता है। यह तरीके निम्न प्रकार हैं-

1 - व्यक्ति को कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

2 - व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब के सेवन से बचे।

3 - अधिक मात्रा में तनाव और स्ट्रेस महसूस करें तो माइंड डाईवर्ट करने के लिए अपनी पसंद का काम करें।

4 - डिप्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्य और दोस्तों से मिले।

5 - यदि आस पास कोई दर्दनाक घटना घटी है तो ऐसी स्थिति में खुद को संभालने की कोशिश करें।

6 - मनोचिकित्सक से भी पैनिक अटैक से बचने के उपाय पूछ सकते हैं।

पैनिक अटैक का इलाज 

1 - सबसे पहले डॉक्टर मरीज से मौखिक रूप से सवाल पूछकर समस्या का पता लगाते हैं।

2 - लक्षणों से संबंधित जानकारी के लिए परिवारवालों की भी मदद लेते हैं।

3 - हार्ट चेकअप करके बीट का पता लगाते हैं।

4 - उसके बाद ब्लड टेस्ट की सलाह भी दे सकते हैं।

5 - फिर डॉक्टर मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण करने की सलाह दे सकते हैं। 

पैनिक अटैक के उपचार

पैनिक अटैक की समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपचार आपके बेहद काम आ सकते हैं। यह घरेलू उपचार निम्न प्रकार हैं-

1 - मेडिटेशन - मेडिटेशन से पैनिक अटैक की स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। बता दें कि मेडिटेशन करने से ना केवल व्यक्ति अपनी भावनाओं पर नियंत्रित रख सकता है बल्कि चिंता, तनाव आदि को दूर रखने में मददगार है। ऐसे में मेडिटेशन करने से पैनिक अटैक की स्थिति नियंत्रित रह सकती है।

2 -करें व्यायाम - व्यायाम के माध्यम से पैनिक अटैक की स्थिति को दूर किया जा सकता है। बता दें कि व्यायाम करने से न केवल एंडोर्फिन हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है बल्कि इससे व्यक्ति का मूड भी अच्छा हो सकता है। ऐसे में यदि व्यक्ति तनाव या स्ट्रेस में है तो वह हल्के-फुल्के व्यायाम से अपने तनाव को दूर कर सकता है।

3 - डीप ब्रीदिंग - डीप ब्रीदिंग के उपयोग से भी पैनिक अटैक के प्रभावों को कम किया जा सकता है। जैसा कि हमने पहले बताया यह समस्या स्ट्रेस के कारण हो सकती है ऐसे में डीप ब्रीदिंग से जुड़ी एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में जोड़ें। व्यक्ति गहरी लंबी सांस लें और अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। इससे ना केवल तनाव दूर हो सकता है बल्कि व्यक्ति का मूड भी अच्छा बन सकता है।

4 - लैवेंडर तेल का उपयोग - लैवेंडर तेल पैनिक अटैक की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। बता दें कि लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल आमतौर पर तनाव, डिप्रेशन, चिंता आदि को दूर करने में किया जाता है। वहीं ऊपर बताया गया कि तनाव, डिप्रेशन और चिंता पैनिक अटैक का कारण बन सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को इनहेलर में डालकर लैवंडर ऑयल को सुंघाना चाहिए। ऐसा करने से स्थिति नियंत्रित रह सकती है।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि पैनिक अटैक की समस्या होने पर व्यक्ति में मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों से प्रभावित करने वाले लक्षण नजर आ सकते हैं। वहीं इसके पीछे कुछ गंभीर और कुछ आम कारण हो सकते हैं ऐसे में समय रहते इस समस्या का इलाज करवाना जरूरी है। हालांकि कुछ घरेलू उपाय भी पैनिक अटैक की समस्या से राहत दिला सकते हैं। लेकिन यदि समस्या ज्यादा गंभीर है और लंबे समय से चली आ रही है तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है।

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

कोरोना वायरस संक्रमण का गंभीर असर महिलाओं से ज्यादा पुरुषों पर क्यों हो रहा है? एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब

Disclaimer