Navratri Vrat 2023: नवरात्रि व्रत में खाएं साबूदाने और पिस्ता की खीर, जानें फायदे और रेसिपी

Navratri Vrat: नवरात्रि के अगर आपका कुछ हेल्दी और मीठा खाने का मन है, तो आप साबूदाना और पिस्ता से हेल्दी खीर तैयार कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानें रेसिपी।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Navratri Vrat 2023: नवरात्रि व्रत में खाएं साबूदाने और पिस्ता की खीर, जानें फायदे और रेसिपी

Navratri Vrat Special Recipe: नवरात्रि में कई लोग नौ दिन तक व्रत रखते हैं। ऐसे में कुछ लोग केवल मीठी चीजों का सेवन करके व्रत करना पसंद करते हैं। ऐसे में कई लोग तली-भूनी चीजों का सेवन ज्यादा कर लेते हैं, जो उन्हें फायदे की जगह नुकसान करने लगती हैं। नौ दिन तक अस्वस्थ खानपान के सेवन से वजन बढ़ना, पाचन खराब, सुस्ती आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो साबूदाने और पिस्ता की खीर आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें साबूदाना और पिस्ता की खीर बनाने की रेसिपी। 

pista kheer

साबूदाना और पिस्ता की खीर बनाने की विधि- Sabudana Pista Kheer Recipe

सामग्री

  • पिस्ता- ¼ कप
  • साबूदाना- ¼ कप
  • दूध- 1 लीटर 
  • खजूर- 8 से 10

 बनाने की विधि

  • सबसे पहले ¼ कप साबूदाना 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। 
  • अब फैट फ्री दूध को एक भगोने में डालें और मीडियम फ्लेम पर उबालना शुरू करें। 
  • दूध उबलने के बाद इसमें साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
  • इसे कम से कम 10 से 15 मिनट तक अच्छे से पकाएं, जब तक साबूदाना घुल नहीं जाता। 
  • अब इसमें 8-10 खजूर को पीसकर इसका पल्प मिलाएं और मिक्स करते रहें। 
  • आखिर में बारीक कटा हुआ पिस्ता डालें और अच्छे से मिलाएं। 
  • खीर को मीडियम फ्लेम पर पकाते रहें, जब तक रंग में बदलाव नहीं हो जाता। 
  • आखिर में फ्लेम बंद करें और इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। 
  • गरमा गर्म खीर परोसे और भोग लगाकर इसका सेवन करें। 

इसे भी पढ़े- Navratri Vrat 2023: नवरात्रि व्रत में दिनभर रहना है एक्टिव और एनर्जेटिक, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

पिस्ता और साबूदाना खीर के फायदे- Benefits of Sabudana Pista Kheer 

एनर्जी बनाए रखें

इस रेसिपी में साबूदाना और पिस्ता दोनों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें फाइबर के साथ हेल्दी फैट्स भी होता है, जिससे इसके सेवन से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। 

क्रेविंग कंट्रोल रखे

मीठे की क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए यह परफेक्ट रेसिपी हो सकती है। प्राकृतिक मीठास के लिए इसमें खजूर इस्तेमाल हुआ है, जो टेस्ट बस्ट कंट्रोल रखने के साथ पाचन भी स्वस्थ बनाए रखेगा।

इसे भी पढ़े- Navratri Vrat 2023: नवरात्रि व्रत के लिए फलों से बनाएं ये 5 हेल्दी रेसिपीज, दिनभर रहेंगे एक्टिव

पोषक तत्वों से भरपूर

पिस्ता में आवश्यक मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। वहीं खजूर के गुण समस्त शरीर के लिए फायदेमंद है। इसलिए यह रेसिपी आपके लिए पोषक तत्वों का पावर हाउस हो सकती है। 

वेट लॉस में फायदेमंद

अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए फायदेमंद है। इसमें मिठास के लिए खजूर इस्तेमाल हुए है, जिनमें कैलोरी कम होती है। साथ ही इसमें लो फैट मिल्क का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह आपके लिए वेट लॉस रेसिपी हो सकती है। 

इन कारणों से साबूदाना और पिस्ता की खीर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आप अपने मुताबिक मीठा कम और ज्यादा भी कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

अनार खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

Disclaimer