Expert

Navratri Vrat 2023: हेल्दी रहने के लिए नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

What To Eat In Shardiya Navratri Fast: शारदीय नवरात्र के व्रत के दौरान इन चीजों को खाया जा सकता हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Navratri Vrat 2023: हेल्दी रहने के लिए नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

What To Eat In Shardiya Navratri Fast: शारदीय नवरात्र के व्रत का भक्त साल भर इंतजार करते हैं। इस बार यह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इसमें भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना बड़े ही भक्ति भाव से करते हैं। नवरात्र के 9 दिन सड़कों पर काफी रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान मंदिरों में कलश स्थापना के साथ विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इन 9 दिन तक भक्त व्रत रखते हैं और केवल सात्विक भोजन ही करते हैं। नवरात्र के व्रत के दौरान भक्त केवल सात्विक भोजन करने के साथ ज्यादा तेल मसाला खाने से भी बचते हैं। बहुत से भक्त व्रत, तो रख लेते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि नवरात्र व्रत में क्या खाना चाहिए। इस व्रत में बाहर खाने से बचना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे। जिनको खाने से व्रत के दौरान शरीर में कमजोरी नहीं आएगी। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से नवरात्र के व्रत के दौरान क्या खाएं।

नवरात्रि के उपवास में क्या खाएं

फल

नवरात्र व्रत के दौरान फलों का सेवन किया जा सकता है। जैसे सेब, केला, आम, नाशपाती, संतरा और चीकू आदि। फलों के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहने के साथ शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। फलों के सेवन से शरीर में कमजोरी नहीं आती है और ताकत भी मिलती है।

मखाने

नवरात्र व्रत के दौरान मखाने का सेवन भी किया जा सकता है। मखाने हेल्दी होने के साथ शरीर को ताकत भी देते हैं। मखाने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

nuts

नट्स

शारदीय नवरात्र व्रत के दौरान नट्स का सेवन भी किया जा सकता हैं। नट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। इनके सेवन से शरीर लंबे समय तक एनर्जीटिक रहता है और कमजोरी से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- Navratri Fasting 2023: नवरात्रि व्रत में सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये फूड्स, एक्सपर्ट से जानें विकल्प

साबूदाना की खिचड़ी

शारदीय नवरात्र के व्रत में शरीर को हेल्दी रखने के लिए साबूदाना खिचड़ी का सेवन किया जा सकता हैं। साबूदाना फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के साथ पाचन- संबंधी समस्याओं को भी कम करता हैं। व्रत में इसकी खिचड़ी और वडे बनाकर खाएं जा सकते हैं।

तिल के लड्डू

नवरात्र के व्रत के दौरान तिल के लड्डू का भी खा जा सकते हैं। यह पौष्टिक होने के साथ स्वादिष्ट भी होते हैं। इनके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ कमजोरी भी दूर होती है। तिल के लड्डू को गुड़ की मदद से आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

नवरात्रि व्रत में क्या क्या पी सकते हैं

नवरात्र के व्रत के दौरान शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए आप फ्रूट जूस के साथ बनाना शेक या फिर नारियल पानी पी सकते हैं। 

शारदीय नवरात्र के व्रत में इन चीजों का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

Navratri Vrat 2023: नवरात्रि व्रत में जरूर खाएं साबूदाने से बनी ये 3 डिश, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer