Navratri Vrat 2023: नवरात्रि व्रत में जरूर खाएं साबूदाने से बनी ये 3 डिश, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Navratri Vrat 2023: शारदीय नवरात्र में साबूदाना खाना आपके लिए फायदेमंद होता है। आगे जानते हैं इसकी रेसिपी  
  • SHARE
  • FOLLOW
Navratri Vrat 2023: नवरात्रि व्रत में जरूर खाएं साबूदाने से बनी ये 3 डिश, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Navratri Vrat 2023: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में लोग नवरात्रि की तैयारियों में जुट गए हैं। शारदीय नवरात्रों में नौ दिनों तक पूजा पाठ किया जाता है। लोग इन दिनों में व्रत रखते हैं, देवी का पूजन करते हैं। व्रत रखने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इस दौरान कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। व्रत रखते समय शरीर में थकान और कमजोरी महसूस न हो, इसलिए आप फलों और साबूदाना का सेवन कर सकते हैं। साबूदाने का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही, आपके शरीर का एनर्जी लेवल बना रहता है। आगे इस लेख में जानते हैं कि व्रत के दौरान साबूदाने का आप किस तरह से सेवन कर सकते हैं।

व्रत में साबूदाने को डाइट में कैसे शामिल करें? - How To Eat Sabudana During Vrat In Hindi 

साबूदाने की खिचड़ी कैसे बनाएं? - Sabudana Khichdi Recipe In Hindi

साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना - करीब एक कप 
  • नींबू का रस - दो से तीन चम्मच
  • मूंगफली के दाने - करीब 50 ग्राम 
  • आलू - दो (कटे हुए)
  • करी पत्ते - 8 से 10 
  • हरी मिर्च - आपके स्वादानुसार 
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार
  • घी - करीब दो बड़े चम्मच
  • सरसों के बीज - करीब आधा चम्मच 

साबूदाने की खिचड़ी बनाने की रेसिपी 

  • साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए आप साबूदाने को करीब 3 से 4 घंटे पहले भिगोकर रख दें। 
  • इसके बाद इसे छान लें। 
  • अब गैस पर आप कढ़ाई चढ़ाएं। इसमें घी डालें। 
  • जब घी गर्म हो जाए, तो इसमें सरसों को बीज डालें। 
  • इसके बाद आप इसमें मूंगफली, करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर चला लें। 
  • जब यह पक जाए तो इसमें आलू डालकर थोड़ा पका लें। 
  • अंतिम में आप साबूदाने को डालें और इसे करीब 4 से 5 मिनट पकने दें। 
  • आपकी साबूदाने की खिचड़ी तैयार हैं। इसे नींबू का रस मिलाएं और हरे धनिये से खिचड़ी को गार्निश करें।

sabudana recipe for vrat

साबूदाने की चाट - Sabudana Chaat Recipe In Hindi 

साबूदाने की चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना - 1 कप
  • आलू - 1 उबला हुआ
  • हरी मिर्च - 2
  • घी या तेल - 2 बड़े चम्मच
  • दही - करीब दो से चार बड़े चम्मच
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार
  • टमाटर - दो बारीक कटे हुए 
  • खीरा - आधा बारीक कटा हुआ

साबूदाने की चाट बनाने रेसिपी 

  • गैस पर पैन चढ़ाएं। 
  • इसे बाद पैन में तेल या घी को डालें। 
  • जब घी गर्म हो जाए तो इसमें पहले से भीगे हुए साबूदाने को डालें। 
  • साबूदाने को कुरकुरा होने तक पकाएं। इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें। 
  • इसके बाद एक कढ़ाई को गर्म करें। इसमें आलू और साबूदाने के डालें। 
  • अब कढ़ाई में मिर्च और नमका डालकर मिक्स कर दें। 
  • इसे एक प्लेट में निकालें। ऊपर से दही, टमाटर और खीरे को मिक्स कर दें। 
  • आपकी चाट तैयार है। आप व्रत में भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

साबूदाना के लड्डू कैसे बनाएं? - Sabudana Ladoo Recipe In Hindi 

साबूदाने का लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना - एक कप
  • घी - करीब एक कप
  • चीनी - एक कप 
  • नारियल - आधा कद्दूकस किया हुआ
  • इलायची पाउडर - करीब 2 चम्मच 
  • मेवे - बारिक कटे हुए

साबूदाना के लड्डू बनाने की रेसिपी 

  • लड्डू बनाने के लिए आप कढ़ाई को गैस पर रखें। 
  • इसके बाद उसमें साबूदाना डालकर धीमी आंच पर पकाएं। 
  • जब साबूदाना ब्राउन हो जाए और कुरकुरा हो जाए तो गैस बंद कर इसे प्लेट में निकाल लें। 
  • ठंडा होने पर आप साबूदाने को बारिक पीस लें। 
  • इसके बाद एक पैन में नारियल को भून लें। 
  • इसमें साबूदाना और चीनी मिला लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। 
  • एक दूसरे पैन में घी डालकर मेवे को करीब 2 से 4 मिनट के लिए भून लें। 
  • अब लड्डू के मिक्सचर में इलायची पाउडर और भूनें मेवे को डालकर मिक्स करें। 
  • इसके बाद इससे लड्डू तैयार कर लें। व्रत में इस लड्डू को खाने से आपको काफी फायदे मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: शरीर को एनर्जेटिक रखे साबूदाना, रोजाना खाने से मिलेंगे ये 6 लाभ

साबूदाना खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, और पाचन शक्ति के साथ वजन नियंत्रित होने में मदद मिलती है। ऐसे में व्रत के दौरान साबूदाने का सेवन करने से आपको थकान और कमजोरी नहीं होती है।  

Read Next

घर में बनाएं नारियल मलाई स्मूदी, जानें फायदे और रेसिपी

Disclaimer