Expert

घर में बनाएं नारियल मलाई स्मूदी, जानें फायदे और रेसिपी

Coconut Cream Smoothie : नारियल पानी पीने के बाद इसकी मलाई से घर में स्मूदी बना सकते हैं। यहां जानें कोकोनट क्रीम स्मूदी के फायदे और बनाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
घर में बनाएं नारियल मलाई स्मूदी, जानें फायदे और रेसिपी

नारियल का इस्तेमाल दक्षिण भारत में कई तरीकों से किया जाता है, वहां खाने में इसके तेल का इस्तेमाल होता है तो वहीं मसालों में भी नारियल डाला जाता है। देश के बाकी राज्यों में आपको नारियल पानी आसानी से मिल जाएगा। नारियल पानी स्वाद में अच्छा होता है, इसके साथ ही सेहत को भी नारियल पानी से अनेक फायदे मिलते हैं। नारियल पानी (Coconut water) शरीर को हाइड्रेट रखता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। नारियल पानी की तरह ही इसकी मलाई के भी अनेक फायदे हैं, इस लेख में हम नैचुरोपैथी डॉक्टर भगवानदास पटैरया से नारियल की मलाई के फायदे (Coconut cream benefits) और इसकी स्मूदी बनाने का तरीका जानेंगे।

नारियल मलाई स्मूदी बनाने का तरीका- How to make Coconut Cream Smoothie In Hindi

  1. स्मूदी बनाने के लिए आपको आधा कप नारियल मलाई, आधा कप नारियल मिल्क, 1 कप नारियल पानी और स्वादानुसार शहद चाहिए होगा। सभी चीजों को मिक्सी के जार में डालकर तब तक चलाएं जब तक कि स्मूदी तैयार न हो जाए। आप इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। स्मूदी को जार से निकालकर तुरंत पिएं। भरपूर पोषण पाने के लिए इस स्मूदी को बनाने के आधे घंटे के अंदर खत्म कर देना चाहिए। 
  2. कोकोनट क्रीम स्मूदी को ड्राईफूट्स डालकर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको 1 कप नारियल की मलाई, 1 कप नारियल मिल्क, बादाम और अखरोट के टुकड़े 1 चम्मच और स्वाद के लिए शहद चाहिए होगा। सभी चीजों को साथ में मिलाकर जार में डालकर मिक्सी चलाएं। आपकी स्मूदी तैयार है, स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें एक चौथाई चम्मच कोको पाउडर भी मिला सकते हैं।

नारियल मलाई स्मूदी के फायदे- Benefits Of Coconut Cream Smoothie In Hindi

coconut

  • विटामिन E, विटामिन C के साथ फाइबर, आयरन, पोटैशियम से भरपूर नारियल मलाई में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ऐसे में नारियल मलाई से बनी स्मूदी पीने से सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं। 
  • नारियल मलाई स्मूदी आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करेगी, जिससे कई बीमारियों से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: त्वचा पर लगाएं नारियल तेल और हल्दी का मिश्रण, दूर होंगी झुर्रियां और फाइन लाइंस

  • नारियल मलाई स्मूदी पीने से आपके अंदर हेल्दी गट बैक्टीरिया बनेंगे, जो पाचन के लिए अच्छे होते हैं।
  • इस स्मूदी के सेवन से आपकी पेट संबंधित समस्याएं कम होंगी और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करेगा। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या रहती है तो इसके सेवन से आराम मिल सकता है।
  • इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद साबित होती है।
  • नारियल मलाई स्मूदी आपकी वजन घटाने की जर्नी को आसान कर सकती है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।

Read Next

क्या आपको भी दिनभर महसूस होती है थकान? इस तरह करें राजगिरा का सेवन, रहेंगे फ्रेश और एनर्जेटिक

Disclaimer