Expert

क्या आपको भी दिनभर महसूस होती है थकान? इस तरह करें राजगिरा का सेवन, रहेंगे फ्रेश और एनर्जेटिक

How To Use Rajgira To Get Rid Of Fatigue: अगर आप सही तरीके से राजगिरा का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जल्द एनर्जी लेवल बढ़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी दिनभर महसूस होती है थकान? इस तरह करें राजगिरा का सेवन, रहेंगे फ्रेश और एनर्जेटिक


How To Use Rajgira To Get Rid Of Fatigue: बहुत से लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है, कि वे रात में एक अच्छी नींद लेने के बाद भी काफी थकान महसूस करते हैं। ऐसा होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मौसम बदलने पर भी कुछ लोगों को दिन के दौरान थकान महसूस होती है। इसके अलावा,  ऐसा शरीर में पोषण और खून की कमी के कारण देखने को मिल सकता है। इसलिए अगर कोई  व्यक्ति लगातार लंबे समय से इस स्थिति का सामना कर रहा है, तो उन्हें ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि कुछ मामलों में यह किसी मेडिकल कंडीशन का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको कोई मेडिकल कंडीशन नहीं है और फिर भी दिनभर शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं, तो इससे छुटकारा दिलाने में राजगिरा आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बस आपको सही तरीके से इसका सेवन करना है। शरीर को एनर्जी प्रदान करने में राजगिरा कैसे लाभकारी है और एनर्जेटिक रहने के लिए आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रेखा राधामोनी (BAMS Ayurveda) ने इसके बारे में विस्तार से बताया है। जानने के लिए आगे पढ़ें....

How To Use Rajgira To Get Rid Of Fatigue

थकान दूर करने के लिए राजगिरा के फायदे- Rajgira Benefits To Improve Fatigue Benefits In Hindi

राजगिरा को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे चौलाई, रामदाना और अमारंथ। य एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है, जिसमें डाइट्री फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रेखा राधामोनी के अनुसार, राजगिरा के बीज और इसकी पत्तियां, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जिससे यह शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मदद करता है। जिन लोगों को थकान और कमजोरी महसूस होती है या किसी बीमारी से ठीक हो रहे हैं, उनके शरीर में ऊर्जा बढ़ाने और जल्द रिकवरी में यह बहुत मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: दिनभर रहती है थकान और कमजोरी? तो एनर्जेटिक रहने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट की बताई ये 7 टिप्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Rekha Radhamony, 4th Gen Ayurveda Doctor (BAMS) (@doctorrekha)

थकान दूर करने के लिए राजगिरा का प्रयोग कैसे करें- How To Use Rajgira To Get Rid Of Fatigue Benefits In Hindi

डॉ. रेखा के अनुसार, थकान दूर करने के लिए आप राजगिरा के बीज और पत्तियों का सूप बनाकर पी सकते हैं। यह पचने में भारी होता है, लेकिन अगर आप अच्छी तरह पकाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह आसानी से पचने योग्य बन सकता है। इसके लिए आप इसे पकाते समय जीरा, काली मिर्च और घी जैसी चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह पकाकर खाने से इसे जल्द पचाने और अधिकतम लाभ पाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: शरीर में थकान को बढ़ाते हैं ये फूड्स, आज से ही खाना छोड़ें

यह भी ध्यान रखें

कभी-कभी थकान दूर करने के लिए राजगिरा का सेवन करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन यह सलाह दी जाती है कि आपको इसका सेवन नियमित नहीं करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में कफ दोष बढ़ता है। इसलिए हफ्ते में 2 बार सेवन करना ही पर्याप्त है।

All Image Source: Freepik

Read Next

खाली पेट जौ का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें सही तरीका

Disclaimer