ड्राई स्किन से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये 10 नैचुरल मॉइस्चराइजर, त्वचा रहेगी स्मूथ और सॉफ्ट

Natural moisturizer in winter: ड्राई स्किन के लिए आप बाजार में मिलने वाले मॉइस्चराइजर की जगह इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ड्राई स्किन से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये 10 नैचुरल मॉइस्चराइजर, त्वचा रहेगी स्मूथ और सॉफ्ट


ड्राई स्किन सर्दियों में लोगों की सबसे बड़ी समस्या है। ड्राई स्किन को लेकर सबसे बड़ी परेशानी ये है कि इसे ठीक करने में एक लंबा समय लगता है। पर अगर आपने लापरवाहियां की तो, ये तेजी से बढ़ता है और स्किन से जुड़ी गंभीर परेशानियां पैदा करता है। इससे स्किन में खुजली और रैशेज बढ़ने लगती है जिससे त्वचा और फट जाती है। इन तमाम चीजों से बचने का एक तरीका ये है कि आप सर्दियों की शुरुआत से ही अपने स्किन को मॉइस्चराइज रखें और इसका अतिरिक्त ख्याल करें। आज हम आपको ऐसे 10 नेचुरल मॉइस्चराइजर (natural moisturizer in winter) के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपके घरों में भी मिल सकता है। साथ इन चीजों को लगाने के कई और फायजे भी हैं। 

inside2dryskin

ड्राई स्किन के लिए 10 मॉइस्चराइजर-Natural moisturizer for dry skin

1. शहद

शहद एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि स्किन में एक्ने और दूसरे इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। शहद एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है जो कि स्किन को अंदर से नरिश करने के साथ सूजन को कम करता है। शहद में हीलिंग गुण भी है जो कि त्वचा की क्षति को कम करने में मदद करता है। शहद को आप अपने चेहरे पर कभी भी यूं ही लगा सकते हैं। फिर इसे अगले 10 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें और हल्के गुनगुने पानी से मुंह धो लें। 

2. ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने के लिए ही नहीं बल्कि इसे अपने चेहरे पर लगाने के लिए भई किया जा सकता है। ऑलिव ऑयल यानी का जैतून का तेल आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही जैतून के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई त्वचा को शांत करने और अत्यधिक रूखेपन के कारण क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करने में भी मदद करते हैं। इससे चेहरे पर झुर्रियों और महीन रेखाएं कम होने लगती हैं। आपको बस इतना करना है कि इसे अपने चेहरे और शरीर की अन्य त्वचा पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें।

3. नारियल तेल

नारियल का तेल लगाने के फायदे कई है। आप इसे अपने चेहरे, होंठ और शरीर पर कहीं भी लगा सकते हैं। दरअसल, नारियल तेल में फैटी एसिड होते हैं जो कि त्वचा को अंदर से नरिश करने साथ हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। ये आपकी त्वचा को कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते है और इसकी बनावट सही करते हैं। साथ ही इसमें कुछ मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स के अलावा लॉरिक एसिड भी होता है जो त्वचा की ऊपरी परत को हेल्दी रखता है और सर्द हवाओं के नुकसानों से बचाता है। 

4. एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा के लिए कई तरह से काम करता है। एलोवेरा स्किन को अंदर से शांत करता है और इसका विटामिन ए, सी और बी 12 फ्री रेडिकल्स के नुकसानों से बचाता है। साथ ही इसकी एक खास बात ये है कि ये सर्दियों में होने वाले सनबर्न को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें सूजन को कम करने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी हैं। एलोवेरा को आप यूं ही चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर आप इससे कोई फेस मास्क भी बना सकते हैं।

inside1aloevera

5. दही

दही लैक्टिक एसिड से भरपूर है है, जो अपने सौम्य एक्सफोलिएशन और हाइड्रेशन गुणों के कारण त्वचा के लिए फायदेमंद है। दही त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइजर करता है और इसका माइक्रोबायोम प्रोबायोटिक्स गुण मुंहासों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा दही त्वचा की नमी, लोच और चमक में सुधार करने में भी मददगार है। 

इसे भी पढ़ें : चेहरे पर हरी मटर का इन 4 तरीकों से करें प्रयोग, स्किन को मिलेंगे ढेर सारे फायदे

6. गुलाब जल

रॉज वॉटर यानी गुलाब जल त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग है और इसे अंदर से मॉइस्चराइज करता है। इसे आप एक हाइड्रेटिंग टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं और सुबह या रात में भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। गुलाब जल की खास बात ये है कि ये प्रकार की स्किन के लिए फायदेमंद है।  

7. देसी घी

देसी घी विटामिन ई से भरपूर है और त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करती है। देसी घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो कि इसे न्यूट्रीलाइज करते हैं और पीएच को बैलेंस करते हैं। साथ ही इसका एंटीऑक्सीडेंट गुण डल स्किन में जान लाता है और त्वचा की कोशिकाओं को अंदर से स्वस्थ बनाता है। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई है तो रात में देसी घी लगा कर सोएं और सुबह उठते ही गुनगुने पानी से अपना मुंह धो लें। 

8. मक्खन

चेहरे के लिए मक्खन के फायदे कई हैं। ये विटामिन ए और फैटी एसिड से भरपूर है जो कि चेहरे में ग्लो ला सकता है। मक्खन में विटामिन ई भी होता है जो कि पिगमेंटेशन को कम करने में भी मददगार है। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ चेहरे से दाग-धब्बों को भी कम करने में मददगार है। मक्खन को लगाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं है, बस ताजा मक्खन लें और इसे अपने चेहरे पर कुछ देर लगा कर छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें। अगर आपकी स्किन ऑयली नहीं है तो आप इसे चेहरे पर रात भर लगा कर भी छोड़ सकते हैं। 

inside3ghee

इसे भी पढ़ें : क्या रूखेपन के कारण आपकी त्वचा भी दिखने लगी मछली के स्किन जैसी? डॉक्टर से जानें इससे बचाव के उपाय

9. बादाम का तेल

बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर है और त्वचा में नमी को लॉक करने में मददगार है। इसे रोजाना नहाने से पहले लगाएं और फिर नहा लें। इससे स्किन लंबे समय के लिए मॉइस्चराइज रहती है और रेगुलर इसे फॉलो करने पर आपकी स्किन सर्दियों में फटेगी नहीं। बादाम के तेल को आप यूं भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर इसे फेस मास्क में मिला कर भी इस्तेमल कर सकते हैं।  

10. एवोकाडो मास्क

एवोकाडो मास्क त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मददगार है। एवोकाडो को आप मैश करके अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इसके तेल को भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में नमी बनाए रखते हैं और कोलेजन बूस्ट करने में मदद करते हैं। आप इसे दही, शहद और एलोवेरा आदि मिला कर भी लगा सकते हैं।

तो, आप इन 10 चीजों को अपने चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं और स्किन में कोलेजन बूस्ट करते हैं। इससे स्किन अदंर से स्वस्थ रहती है और आपका झुर्रियों से भी बचाव होता है। तो, सर्दियों में घर बैठे इस्तेमाल करें ये चीजें और अपनी त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करें। 

All image credit: freepik

Read Next

सर्दियों में हाथ के रूखेपन और रेडनेस से हैं परेशान, तो घर पर बनाकर लगाएं ये स्पेशल हैंड क्रीम

Disclaimer