मक्खन से बनाएं ये खास मॉइस्चराइजर, दाग-धब्बे हटाने के साथ बेजान त्वचा में लाएगा निखार

रात में इस मॉइस्चराइजर को लगाने से चेहरे पर दिन भर के प्रदूषण के कारण दिखने वाली सुस्ती और शुष्कता को कम किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मक्खन से बनाएं ये खास मॉइस्चराइजर, दाग-धब्बे हटाने के साथ बेजान त्वचा में लाएगा निखार


मक्खन सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही ये हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। सर्दियों में त्वचा पर मक्खन लगाने के अलग ही फायदे हैं। पर इन फायदों को पाने के लिए आपको घर के बने मक्खन का इस्तेमाल (butter benefits for face )करना होगा। दरअसल, घर के बने असली मक्खन में विटामिन ई होता है, जो कि त्वचा में कोलेजन बनाए रखने में मदद करता है। ये कोलेजन त्वचा में झुर्रियों को आने से रोकता है और और त्वचा को हमेशा जवान और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा मक्खन एक नेचुरल  मॉइस्चराइजर और एंटी मार्क्स क्रीम का भी काम करता है। तो, आइए आज हम आपको मक्खन से मॉइस्चराइजर बनाने का तरीका बताते हैं, जो कि त्वचा के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। 

Inside3butter

मक्खन से मॉइस्चराइजर बनाने का तरीका- Makhan for face diy moisturiser

मक्खन से मॉइस्चराइजर बनाने के दो तरीके एक में आप जैतून का तेल मिला सकते हैं और दूसरे में आप शिया बटर और रोज वॉटर मिला सकते हैं। इस मॉइस्चराइजर को बनाने के लिए 

  • सबसे पहले घर का बना मक्खन ले लें।
  • अगर आप जैतूल के तेल और शहद वाला मॉइस्चराइजर बनाना चाहते हैं तो ये दोनों ले लें।
  • अगर आप रोज वॉटर और शिया बटर मिलाना वाला मॉइस्चराइजर बनाना चाहते हैं तो ये दोनों ले लें।
  • अब सबसे पहले आपको एक बाउल में सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाना है। जैसे कि मक्खन, शहद और जैतूल के तेल को अच्छी तरह से मिलाएं। या इसकी जगह आप मक्खन,  रोज वॉटर और शिया बटर भी मिला सकते हैं। 
  • इसे एक चिकने पेस्ट में बना लें और एक छोटी सी डिब्बी में बंद कर के फ्रिज में रख लें।

अब हर रात सोते से पहले इस मॉइस्चराइजर को अपने चेहरे पर लगाएं। जब आप इसे लगा रहे हों, तो अपनी उंगलियों का उपयोग करके धीरे से मसाज करें और इसे फैलाएं। इसे लगभग 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें। आप पाएंगे कि आपकी त्वचा अंदर से मॉइस्चराइज नजर आएगी। आप इसे लगा कर भी सो सकते हैं पर फिर सुबह उठते ही गुनगुने पानी से मुंह धो लें। ऐसा फिर आप ऐसा कर सकते हैं कि अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो इसे रात में ही लगा कर धो लें। पर अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आप इसे रात भर लगा हुआ रहने दे सकते हैं।  साथ ही इस मॉइस्चराइजर को रोजाना नहाने से पहले लगाया जा सकता है। यह पूरे दिन त्वचा को कोमल और चमकदार बनाए रखेगा।

Inside1howtomakebuttermoisturiser

इसे भी पढ़ें : ठंड में बाजरे के आटे से बनाएं बेहतरीन फेसपैक, चेहरे पर आएगा निखार और दूर होंगी ठंड की कई समस्याएं

मक्खन से बने मॉइस्चराइजर को लगाने के फायदे

1. त्वचा को हाइड्रेट करता है

मक्खन से बने इस मॉइस्चराइज को लगाने से आपकी त्वचा अंदर से हाइड्रेट हो जाती है। मक्खन के अंदर के हेल्दी फैट्स त्वचा में अंदर से नमी लाने का काम करते हैं और आपको एक स्वस्थ दिखने वाली और बेहद चिकनी त्वचा पाने में मदद करते हैं।

2. त्वचा में निखार लाता है

मक्खन से बना ये मॉइस्चराइजर लंबे समय के लिए त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। ये रूखी त्वचा में अंदर से जान लाता है और इसके पोषक तत्व स्किन की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इस तरह ये ड्राई स्किन में भी निखार लाने में मदद करता है।

Insidebutterforface  

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में पैरों को नर्म बनाए रखने के लिए इन 5 तेलों से करें मालिश, फटी एड़ियों की समस्या भी होगी दूर

3. दाग-धब्बों को सही करता है

मक्खन में विटामिन ई होता है जो कि त्वचा की अंदर से हीलिंग करता है। दूसरा इसके कुछ एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाला फॉस्फोलिपिड त्वचा की ऊपरी परत को साफ और सही करता है। इस तरह ये त्वचा की ऊपरी परतों की साफ-सफाई करके दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में मदद करता है।

4. एंटी एंजिंग गुणों से है भरपूर

मक्खन में विटामिन ए है और ये रेटिनॉल से भरपूर है। साथ ही इसमें विटामिन ई है जो कि त्वचा में कोलेजन बढ़ाने में मदद करते हैं। ये दोनों ही तत्व एंटी एजिंग गुणों से भरपूर हैं और त्वचा पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को आने से रोकते हैं। 

तो, इस तरह मक्खन से बना ये मॉइस्चराइजर त्वचा के लिए फायदेमंद है। बस ध्यान रखें कि आपकी त्वचा ऑयली है तो इसे रात भर या लंबे समय लगा कर ना रखें क्योंकि त्वचा बाद में और ऑयली दिख सकती है। पर अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आप रात भर इसे लगाए रख सकते हैं।

All images credit: freepik

Read Next

गाय के कच्चे दूध से रोज करें चेहरे की मसाज, मिलेंगे ये 6 फायदे

Disclaimer