क्या चेहरे पर कॉफी लगाने से दाग-धब्बे कम होते हैं? जानें एक्सपर्ट से

दाग-धब्बे कम करने के लिए घरेलू नुस्खों में कॉफी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या कॉफी वाकई दाग-धब्बे कम करने में मदद करती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चेहरे पर कॉफी लगाने से दाग-धब्बे कम होते हैं? जानें एक्सपर्ट से


Is Coffee Good To Remove Pigmentation: त्वचा में प्राकृतिक रूप से निखार लाने के लिए घरेलू नुस्खे बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें प्राकृतिक चीजे जैसे दूध, दही, शहद, हल्दी, कॉफी इस्तेमाल की जाती हैं। इसलिए अधिकतर लोगों के लिए ये घरेलू नुस्खे फायदेमंद साबित होते हैं। इसी तरह कॉफी को भी कई घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है। कॉफी को फेस मास्क, फेस स्क्रब और क्लींजर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करती है। कई लोग मानते हैं कि कॉफी इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है? आइए इस लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

1 (72)

क्या चेहरे पर कॉफी लगाने से दाग-धब्बे कम होते हैं?

चेहरे पर कॉफी इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे हल्के हो जाते हैं। लेकिन ये पूरी तरह खत्म नहीं होते हैं। इसे इस्तेमाल करने का रिजल्ट हर स्किन टाइप पर अलग-अलग हो सकता है। अगर आप हेल्दी स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के साथ इसे भी इस्तेमाल करते हैं, तो आपको फर्क नजर आ सकता है। लेकिन, केवल कॉफी इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे कम नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ें- मुलेठी के पानी से रोजाना धोएं चेहरा, दाग-धब्बे होंगे दूर

त्वचा के लिए कॉफी इस्तेमाल करना क्यों फायदेमंद है? Why It is Beneficial To Use Coffee on Skin

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- Full of Antioxidant

कॉफी में भरपूर मात्रा में पॉलिफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और स्किन डैमेज को कम करने में मदद करते हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर- Anti Inflammatory Properties

कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। ये स्किन इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने से स्किन में रेडनेड, एक्ने और दाग-धब्बे की समस्या भी कम होगी।

इसे भी पढ़ें- चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए अपनाएं सर्जिकल-नॉन सर्जिकल विकल्प, दमक उठेगी त्वचा

त्वचा गहराई से साफ होती है- Deep Cleansing

कॉफी इस्तेमाल करने से त्वचा गहराई से साफ होती है। इसे स्किन के लिए नेचुरल स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बारीक कण मौजूद होते हैं, जो स्किन से डेड स्किन सेल्स निकालने में मदद करते हैं। इससे स्किन पोर्स भी खुलते हैं त्वचा साफ हो पाती है।

स्किन में सर्कुलेशन बढ़ता है- Improve Circulation

चेहरे पर कॉफी लगाने से ब्लड सर्कुलेशन भी इंप्रूव होता है। इसमें कैफीन मौजूद होता है जो ब्लड फ्लो इंप्रूव करने में मदद करता है। इससे स्किन टोन ब्राइट होता है और स्किन टोन इंप्रूव होती है।

इन बातों का रखे ध्यान

  • कॉफी स्किन हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद कर सकती है। इसे इस्तेमाल करने से त्वचा में दाग-धब्बे कम होते हैं। लेकिन अगर किसी को पिग्मेंटेशन, कोई स्किन प्रॉब्लम या हार्मोनल इशुज के कारण यह समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होगा।
  • अगर आप कॉफी बहुत तेजी से स्किन पर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको स्किन इरिटेशन हो सकती है। इसे सेंसिटिव और एक्ने-प्रोन स्किन पर इस्तेमाल न करें।
  • अगर आपको त्वचा संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो चेहरे पर कॉफी इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर आप कॉफी पहली बार लगा रहे हैं, तो त्वचा पर कॉफी इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

FAQ

  • कॉफी से दाग धब्बे कैसे हटाएं?

    कॉफी दाग-धब्बे कम करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप इसे शहद या दूध में मिलाकर लगा सकते हैं। कफी को दही में मिलाकर फेस मसाज करने से भी आपको काफी फायदा होगा। सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल करने पर भी आपको फर्क नजर आने लगेगा। 
  • क्या कॉफी दाग-धब्बों को दूर करती है?

    कॉफी दाग-धब्बे कम करने में मदद करती है। लेकिन, यह पूरी तरह दाग-धब्बे खत्म नहीं करती है। अगर आपको पिग्मेंटेशन, हार्मोनल इशुज या स्किन डिजीज के कारण समस्या हुई है, तो ऐसे में यह ज्यादा फायदेमंद नहीं होगी। 
  • क्या कॉफी पिगमेंटेशन हटाने के लिए अच्छी है?

    पिगमेंटेशन कम करने के लिए कॉफी फायदेमंद नहीं होती है। क्योंकि, यह एक स्किन कंडीशन है जिसे दवाओं और प्रोपर ट्रीटमेंट से ठीक किया जा सकता है। कॉफी इस्तेमाल करने से पिगमेंटेशन हल्की हो सकती है लेकिन यह पूरी तरह गायब नहीं होगी। 

 

 

 

Read Next

सिर (खोपड़ी) में एलर्जी क्‍यों होती है? डॉक्‍टर से जानें कारण और इसका उपाय

Disclaimer