Doctor Verified

मुलेठी के पानी से रोजाना धोएं चेहरा, दाग-धब्बे होंगे दूर

Benefits of Licorice water for Skin: मुलेठी के पानी में प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, तो स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुलेठी के पानी से रोजाना धोएं चेहरा, दाग-धब्बे होंगे दूर


Benefits of Licorice water for Skin: मुलेठी एक प्राकृतिक और आयुर्वेदिक औषधि है। आयुर्वेद में मुलेठी का इस्तेमाल बच्चों की खांसी का इलाज करने, खाना पकाने और पाचन क्रिया को सुधारने के लिए किया जाता है। किसी छोटी सूखी लकड़ी की तरह दिखने वाली मुलेठी में फ्लेवोनोइड्स, टैनिन, अमीनो एसिड, गोंद, फास्फोरस और सोडियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर की डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandni Jain Gupta - Aesthetic, Dermatology, Cosmetology) के अनुसार, गर्मियों में प्रतिदिन मुलेठी के पानी से चेहरा धोने से स्किन की रंगत को निखारने, दाग-धब्बों को हटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः त्वचा की कई परेशानियों का रामबाण इलाज है मोथा घास, जानें इसके फायदे और लगाने का तरीका

मुलेठी के पानी से चेहरा धोने से क्या होता है- What happens if you wash your face with liquorice water

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का कहना है कि जब कोई व्यक्ति मुलेठी के पानी से चेहरा धोता है, तो यह त्वचा की ऊपरी परत से लेकर अंदरूनी कोशिकाओं तक में जाता है। मुलेठी का पानी त्वचा के अंदर मौजूद गंदगी, तेल और मिट्टी को हटाकर पोषण देता है। मुलेठी के पानी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को ग्लोइंग और बेदाग बनाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः OMH Self Tried: गर्मी की घमौरियों के लिए मैंने घर पर बनाकर लगाया नीम का ये लोशन, आप भी करें ट्राई

benefits-of-Triphala-water-at-night-for-diabetes-patients-inside

1. त्वचा की रंगत निखारे- Mulethi ka Pani improve skin complexion

मुलेठी के पानी में ग्लैब्रिडिन पाया जाता है। त्वचा पर ग्लैब्रिडिन युक्त चीजों का इस्तेमाल करने से मेलेनिन का प्रोडक्शन कम होता है। इससे त्वचा की रंगत को निखारने और स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

2. मुंहासों को करें दूर- Remove acne With Mulethi ka Pani 

खानपान, हार्मोन असंतुलन के कारण होने वाले मुंहासों की परेशानी को दूर करने में भी मुलेठी का पानी मददगार होता है। मुलेठी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकते हैं। मुलेठी का पानी मुंहासे के दागों को भी खत्म करता है।

3. सूजन को करें ठीक

गर्मियों में धूप, हीट स्ट्रोक के कारण त्वचा पर सूजन, लालिमा और खुजली की परेशानी होना आम बात है। मुलेठी के पानी से चेहरा धोने से यह त्वचा को ठंडक देता है। इससे धूप और हीट स्ट्रोक के कारण होने वाली सूजन कम होती है। मुलेठी के पानी के पोषक तत्व त्वचा को डीप क्लीन करके स्किन को सुंदर बनाते हैं।

4. झाइयों को झुर्रियों को करें दूर- Mulethi ka Pani Remove wrinkles and blemishes

मुलेठी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, नाइट्रोजन, और कॉपर तत्व स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी रोकते हैं। नियमित तौर पर मुलेठी के पानी से चेहरा धोने से त्वचा पर होने वाली झुर्रियों और झाइयों को रोकते हैं।

मुलेठी का पानी पीने के फायदे जानें | OnlyMyHealth

मुलेठी का पानी कैसे बनाएं- How to make liquorice water

  • मुलेठी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 चम्मच मुलेठी के पाउडर को 1 गिलास गुनगुने पानी में अच्छे से घोल लें।
  • मुलेठी और गुनगुने पानी के मिश्रण को हल्का ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
  • जब मुलेठी का रंग पानी में आ जाए, तो इसका इस्तेमाल चेहरा धोने के लिए करें।

 

त्वचा पर मुलेठी का पानी इस्तेमाल का तरीका- How to use licorice water on skin

 

सबसे पहले पानी को सामान्य पानी से धो लें।

इसके बाद मुलेठी के पानी को कॉटन बॉल की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

मुलेठी के पानी को त्वचा पर 5 से 7 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

बाद में बचे हुए मुलेठी के पानी से चेहरे को अच्छे से धोकर सुखा लें।

मुलेठी के पानी से चेहरा धोने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें।

इसे भी पढ़ेंः स्किन एलर्जी डर्मेटाइटिस और एक्जिमा आपको कर सकती हैं परेशान, इन आसान तरीकों से मिलेगा छुटकारा

मुलेठी के पानी का इस्तेमाल करते वक्त सावधानियां - Precautions while using liquorice water

- कुछ लोगों को मुलेठी के पानी से एलर्जी हो सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें।

- मुलेठी की तासीर ठंडी होती है। इसका त्वचा पर ज्यादा इस्तेमाल करने स्किन ड्राई हो सकती है।

- गर्भवती महिलाएं अगर मुलेठी के पानी से त्वचा को साफ करें, तो यह खुजली और जलन का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ेंः Bhagyashree Beauty Secret: ये फेसपैक है भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज, देखें VIDEO

निष्कर्ष

त्वचा को निखारने में मुलेठी का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे पोषत तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करके दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं।

FAQ

  • क्या मुलेठी त्वचा को गोरा करती है?

    मुलेठी में यौगिक ग्लैब्रिडिन (Glabridin) और लिक्विरिटिन (Liquiritin) पाया जाता है। यह पोषक तत्व त्वचा में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ाते हैं। त्वचा की डार्कनेस और पिगमेंटेशन कम हो सकती है।
  • क्या मुलेठी काले धब्बे दूर करती है?

    हां मुलेठी त्वचा के काले धब्बों को दूर करने में सहायक होती है। मुलेठी में लिक्विरिटिन पाया जाता है, जो त्वचा को डीप रिपेयर कर काले धब्बे खत्म करता है।
  • मुलेठी से झाइयां कैसे हटाएं?

    झाइयों और झुर्रियों को कम करने के लिए मुलेठी के पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसका इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार करें।

 

 

 

Read Next

क्या रेटिनॉल हर किसी के लिए सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट

Disclaimer

TAGS