बदलते लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण की वजह से बालों का झड़ना, डैंड्रफ, बालों की ग्रोथ रुकना आदि परेशानियां होने लगती हैं। बालों में अगर चमक न हो और मनमुताबिक उनकी ग्रोथ न पा पाएं तो मन में कोफ्त होती है। आजकल बालों में कम उम्र में गंजेपन की समस्याएं भी बदलते लाइफस्टाइल की ही देन हैं। ऐसे में लोग सामाजिक रूप से भी खुद को सिकोड़ लेते हैं। बालों की समस्या केवल त्वचा से संबंधित नहीं है बल्कि यह मन से संबंधित है। लोग बालों को सुंदर बनाने के लिए हजारों रुपए खर्च करते हैं। लेकिन फिर भी उसके नकारात्मक असर को झेलते हैं। लेकिन बालों की चमक बनाए रखने, डैंड्रफ से मुक्त होने का राज आपके घर में ही छुपा है। जी हां, आप नींबू और नारियल के तेल से अपने बालों को हेल्दी लुक दे सकते हैं। नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी और नारियल का कोको पदार्थ बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख के माध्यम से आज हम जानेंगे कि नींब का रस और नारियल का तेल साथ में लगाने से बालों को क्या फायदे होते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
राष्ट्रीय समाज एवं धर्मार्थ सेवा संस्थान के आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि नींबू में साइट्रिक एसिड होता है और नारियल तेल में कोको पदार्थ होता है। इन दोनों का बालों पर अच्छा असर होता है। नींबू पाए जाने वाले अम्ल से बालों का झड़ना बंद होता है। और नारियल बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा काम करता है। नींबू और नारियल का तेल साथ में लगाने से डैंड्रफ कम होता है। तो वहीं, नारियल का तेल और नींबू का रस रोज रात को पैर में मालिश करने से ब्लड सर्कूलेशन ठीक होता है जिससे बालों की ग्रोथ ठीक होती है।
नींबू का बालों पर प्रयोग
आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी के मुताबिक नींबू में पाया जाने वाला अम्ल शरीर के गंदे एसिड की सफाई करता है। नींबू का बालों के लिए कई तरह का प्रयोग है। एक कटोरी दही में एक नींबू निचोड़ लें। इसे नहाने के एक घंटा पहले बालों में लगा लें। एक घंटे बाद बाल धो दें। इससे बालों को फायदा मिलता है। नींबू और प्याज का रस बालों में लगाएं। एक घंटे बाद धो दें। नींबू को दोपहर में पीने से बालों पर चमक आती है। क्योंकि नींबू शरीर के गंदे अम्ल को खत्म करता है।
नारियल का बालों पर प्रयोग
नारियल में पाया जाने वाला कोको पदार्थ बालों की जड़ की गंदगी को खत्म करता है। नारियल सिर में मौजूद मरे हुए बालों को निकाल देता है और नए बालों को उगाता है। नारियल का तेल रात में लगाकर सोने से बाल लंबे होते हैं।
नारियल तेल और नींबू का रस साथ में लगाने के फायदे
बालों को सफेद होने से बचाए
कम उम्र में बाल सफेद होना या बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना दोनों ही समस्याएं हैं। सफेद बाल किसी को पसंद नहीं आते। लोग बालों काला रखने के लिए तमाम उपाय करते हैं। सफेद बालों से उनकी बढ़ती उम्र न दिखे, इसको लेकर लोग बहुत से उपाय करते हैं। सफेद कई कारणों से हो सकते हैं। एक तो ये पोषक तत्त्वों की कमी की वजह से हो सकते हैं। दूसरा ये जेनेटिक हो सकते हैं। सफेदा बालों की समस्या को खत्म करने में नींबू और नारियल दोनों काम करते हैं। नींबू में बालों को रंगने के गुण होते हैं।
इसे भी पढ़ें : Hair Care Mistakes: लंबे बालों की देखभाल करने में न करें ये 6 गलतियां, वर्ना डैमेज हो जाएंगे आपके बाल
बालों को लंबा करे
नींबू का रस और नारियल का तेल बालों की ग्रोथ के लिए भी अच्छा होता है। नारियल तेल में कोको पदार्थ पाया जाता है जिससे बालों का विकास ठीक होता है। नारियल तेल रात में लगाकर सोने से बालों को फायदा मिलता है। नींबू में आयरन की मात्रा प्रचूर होती है, यह बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। बालों में जो प्रोटीन चाहिए होता है वह भी नींबू से मिलता है। तो वहीं, नींबू में पाया जाने वाला अम्लीय पदार्थ बालों की गंदगी को साफ करता है। और सिर के डैंड्रफ को खत्म करता है।
बालों को मजबूती प्रदान करे
नारियल तेल में बालों की लंबाई बढ़ाने के गुण होते हैं। नारियल तेल सिर में से मरे हुए बालों को निकालता है, फिर नए बाल उगाता है। नियमित बालों में नारियल तेल लगाने से बालों की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। तो वहीं, रूखे, बेजान बालों को मजबूत बनाता है। नींबू में विटामिन सी होता है जो बालों को रोगों से बचाता है। इस प्रकार नींबू और नारियल तेल बालों को मजबूत प्रदान करते हैं।
पतले बालों को करे मोटा
बालों की सही देखभाल न होने के कारण बाल झड़ते हैं। जिससे सिर पर बाल कम रह जाते हैं। बाल बेजान होने जाते हैं। बाल धोते समय भी टूटते हैं। और इतने टूटते हैं कि देखकर दुख होता है। तो ऐसी ही परेशानियों से आप गुजर रहे हैं तो आप नींबू और नारियल तेल को लगाना शुरू कर दीजिए। इन दोनों का मिश्रण आपके बालों को फायदा पहुंचाएगा।
इसे भी पढ़ें : लंबे, घने और मजबूत बालों के लिए जरूरी है हेयर ऑयलिंग, जानें बालों में तेल लगाते समय क्या करें और क्या नहीं?
बालों में चमक बढ़ाए
नींबू और नारियल तेल में एसिडिक गुण होते हैं। यह एसिडिक गुण बालों की गंदगी को खत्म करते हैं। साथ ही बालों में चमक लाते हैं। यह दोनों ही बालों की चमक को बढ़ाते हैं। नींबू स्कैल्प के लिए बहुत फायदेमंद है।
बालों को बनाए मुलायम
नींबू और नारियल का तेल साथ मिलाकर लगाने से एक बेहतर कंडीशनर बन जाता है। इसे बालों पर लगाने से बाल मुलायम रहते हैं। मुलायम बाल देखने में सुंदर लगते हैं।
सिर पर सुंदर बाल हों तो त्वचा की चमक और आत्मविश्वास खुद ही बढ़ जाता है। हालांकि अब बालों को लेकर ट्रेंड बदल रहा है, लोगों ने बालों को सजाने के लिए भी तमाम तरीके अपना लिए हैं। ऐसे में जब सिर पर सुंदर और हैवी बाल होंगे ही नहीं आपका उनका क्या स्टाइल करेंगे। इसलिए जरूरी है कि बालों की सेहत का ख्याल रखा जाए। अगर आपको हेल्दी हेयर चाहिए तो उन्हें बांधकर रखना भी जरूरी होता है। साथ ही अपने खानपान पर ध्यान देने भी बाल सुंदर होते हैं। और फिर नींबू और नारियल तेल तो फायदा पहुंचाता ही है।
Read More Article On Hair Care In Hindi
Read Next
Hair Care: लड़कियां अक्सर करती हैं बालों की देखभाल से जुड़ी ये 5 गलतियां, इसी कारण से टूटते हैं बाल
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version