नारी का साग के फायदे: डायबिटीज कंट्रोल करता है नारी का साग, जानें इसे खाने के 7 अन्य फायदे

नारी का साग के फायदे : नारी के साग को करमुआ का साग या वॉटर स्पिनेच भी कहते हैं। ये शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
नारी का साग के फायदे: डायबिटीज कंट्रोल करता है नारी का साग, जानें इसे खाने के 7 अन्य फायदे


सर्दियों का मौसम साग का मौसम होता है। भारत में अलग-अलग जगहों अलग-अलग प्रकार के साग पाए जाते हैं और इन्हें पारंपरिक तरीकों से बनाया और खाया जाता है।  ऐसा ही एक साग है नारी का साग। नारी के साग को पानी वाला पालक (water spinach) भी कहते हैं। नारी का साग में कई पोषक तत्व होते हैं, जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। नारी के साग में विटामिन ए होता है जो कि आंखों के लिए फायदेमंद है। तो, वहीं इसमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी हैं जो कि फ्री रेडिकल्स के असर को बेअसर करता है। पर अगर आयुर्वेद की मानें तो, ये बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसके अलावा लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी ये बहुत फायदेमंद है। तो, आइए विस्तार से जानते हैं नारी का साग खाने के फायदे (Nari Saag Ke Fayde)

Insidenarikasaagbenefits 

नारी का साग खाने के फायदे-Saag benefits in hindi

1. डायबिटीज में फायदेमंद

नारी का साग डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, नारी के साग से निकलने वाला अर्क शुगर कम करने में मदद करता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करने में मदद करता है और प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज कंटोल करने में भी मददगार है। इसके अलावा नारी के साग में विटामिन ए और सी होता है जो कि शरीर में सोडियम की मात्रा को भी कंट्रोल करता है और ब्लड प्रेशर बैलेंस करने में मदद करता है। इस तरह से डायबिटीज में दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

2. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है

नारी का साग कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मददगार है। दरअसल, इसमें बीटा-कैरोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। ये पोषक तत्व शरीर में मुक्त कणों को कम करने के लिए एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैं, इस प्रकार कोलेस्ट्रॉल के रूप को ऑक्सीकृत होने से रोकते हैं। दरअसल, ऑक्सीकृत कोलेस्ट्रॉल ब्लड वेसेल्स की दीवारों से चिपक जाता है, जिससे धमनियां ब्लॉक हो सकती हैं। इससे दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा होता है। इसके अलावा,  नारी का साग में पाए जाने वाला फोलेट होमोसिस्टीन नामक एक संभावित खतरनाक रसायन को बदलने में मदद करता है, जो दिल का दौरा या स्ट्रोक का कारण बन सकता है। साथ ही इसका मैग्नीशियम ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।

इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अलसी के बीज होते हैं फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल के 3 तरीके

3. एनीमिया से बचाव

जिन लोगों में खून की कमी होती है उन्हें नारी का साग जरूर खाना चाहिए। दरअसल, इसमें आयरन की अच्छी खासी मात्रा होती है जो कि शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इससे अलावा ये शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को भी दूर करता है। इस तरह ये उन महिलाओं और बच्चों के लिए फायेदमंद है जिनके शरीर में आयरन की कमी है।

4. पेट के लिए फायदेमंद

नारी का साग पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और ये नेचुरल लेक्सटेसिव की तरह काम करता है। जिन लोगों का मेटाबोलिज्म स्लो होता है उनके लिए इसे खाना बहुत फायदेमंद है। इसका फाइबर मेटाबोलिक रेट को तेज करता है जिससे आप जो भी खाते हैं उसे आसानी से पचा लेते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उमके लिए भी ये बेहद फायदेमंद है और आसानी से पेट साफ करने में मदद करता है।

Insidestomachissues

इसे भी पढ़ें : शंख भस्म खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 लाभ, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल

5. लिवर डिटॉक्स करता है

लिवर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। ऐसे में नारी का साग आपकी मदद कर सकता है। नारी का साग खाने से आपके लिवर की गंदगी को अपने आप डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। दरअसल, नारी के साग का एंटीऑक्सीडेंट लिवर के एंजाइम को एक्टिवेट करता है जिससे लिवर को डिटॉक्स करता है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखने के लिए नारी का साग फायदेमंद है।

6. आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के लिए नारी का साग बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए होता है और कैरोटीनॉयड होता है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाता है और आई साइट को ठीक रखने में मदद करता है। इसलिए आपको स्वस्थ आंखों के लिए नारी का साग खाना चाहिए। 

7. स्किन के लिए फायदेमंद 

नारी का साग स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटी फंगल गुण होने के साथ एंटी एलर्जिक गुण भी होता है जो कि स्किन की कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। ये एक्ने, सोरायसिस और एक्जिमा को ठीक करने में भी मददगार है। साथ ही इसका एंटी एजिंग गुण चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स को भी कम करने में मदद करता है। 

नारी के साग को आप नाश्ता, लंच और डिनर कभी भी खा सकते हैं। ये हर तरह से फायदेमंद है। तो, अगर आपने आज तक नारी का साग नहीं खाया है तो आपको इसे जरूर खाना चाहिए। ये टेस्टी भी है और सेहत के लिए हेल्दी भी। 

All images credit: freepik

Read Next

शंख भस्म खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 लाभ, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version