Doctor Verified

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अलसी के बीज होते हैं फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल के 3 तरीके

Flax seeds to increase breast size: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अलसी के बीज का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन इसके साथ एक्सरसाइज, ब्रेस्ट मसाज और हेल्दी डाइट भी जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अलसी के बीज होते हैं फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल के 3 तरीके


How to increase breast size at home: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने में सुडौल, बड़े स्तन (Breast) अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन कई महिलाओं के स्तनों का विकास सही प्रकार से नहीं (Why are my boobs not growing properly?) हो पाता है। ऐसे में वे शर्मिंगदी, असहज महसूस करती हैं। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए महिलाएं कई उपाय (breast size increase tips) अपनाती हैं, लेकिन मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। इतना ही नहीं कुछ महिलाएं तो ब्रेस्ट सर्जरी (breast surgery) तक का सहारा लेती हैं। अगर आप नैचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज (how to increase breast size naturally) को बढ़ाना चाहती हैं, तो अलसी के बीजों (flax seeds) का प्रयोग कर सकती हैं। 

how to increase breast size

ब्रेस्ट साइज न बढ़ने के कारण (reasons why breast size does not increase in hindi)

लड़कियों में ब्रेस्ट का विकास 10 साल की उम्र से होना शुरू हो जाता है, कुछ लड़कियों में 12-13 साल की उम्र में ब्रेस्ट का विकास होना शुरू होता है। लेकिन कई ऐसी लड़कियां हैं, जिनके बढ़ी उम्र में ब्रेस्ट का आकार छोटा ही रह जाता है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। ब्रेस्ट साइज न बढ़ने के कारण-

  • पोषक तत्वों की कमी
  • असंतुलित हार्मान
  • वजन कम होना
  • अनुवांशिक कारण
  • ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से न होना
  • अधिक तनाव लेना

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अलसी के बीज (flax seeds to increase breast size)

क्या अलसी के बीज स्तनों का आकार बढ़ाने में फायदेमंद (Is flaxseeds beneficial in increasing breast size?) होते हैं? इस पर आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा (Dr Sugeeta Mutreja, Dietician at Arogya Diet and Nutrition Clinic) बताती हैं कि अलसी के बीज में फाइटोएस्ट्रोजन (Phytoestrogen in flaz seeds) होता है, जो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में सहायक होता है। लेकिन इसके साथ ही ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट और ब्रेस्ट मसाज या स्तनों की मालिश करना बहुत जरूरी होता है। इससे ब्रेस्ट के आस-पास के एरिया की मसल्स ग्रोथ होती है, जिससे स्तनों का आकार बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें - क्या सच में ब्रेस्ट को प्रेस करने से बढ़ता है उनका आकार? स्तनों से जुड़े 6 मिथकों की सच्चाई जानें डॉक्टर से

flax seeds to increase breast size

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अलसी के बीजों का उपयोग (flax seeds helps  to increase breast size in hindi)

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय: स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए अलसी के बीजों (flax seeds increase breast) का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। दअरसल, शरीर में एस्ट्रोजन लेवल कम (low estrogen levels in women) होने की वजह से महिलाओं के स्तनों का सही तरीके से विकास नहीं हो पाता है। अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड (omega 3 fatty acid), एस्ट्रोजन काफी अच्छी मात्रा में होता है। जिससे ब्रेस्ट साइज बढ़ाने (breast enlargement) में मदद मिल सकती है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अलसी के बीजों का प्रयोग (flax seeds uses to increase breast size)-

1. अलसी के बीज (flax seeds for increase breast size): स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए आप रोजाना अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।  इसके लिए सुबह खाली पेट अलसी के बीज खाए जा सकते हैं। अलसी के बीजों का सेवन गुनगुने पानी या दूध के साथ करें। इसके अलावा रात को अलसी के बीज भिगोकर रख दें, सुबह उठकर इसका पानी पी लें। 

2. अलसी के बीजों का तेल (flax seeds oil to increase breast size): रात को एक चम्मच अलसी के बीज का तेल (breast enlargement oil) दूध के साथ लेने से स्तनों के आकार में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अलसी के बीजों के तेल से स्तनों की मालिश (sesame oil for breast massage) करना भी फायदेमंद होता है।

3. अलसी के बीजों का पाउडर (flax seeds powder to increase breast size): ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में अलसी के बीजों का पाउडर भी मददगार हो सकता है। सुबह खाली पेट एक चम्मच अलसी का पाउडर खाएं। आप चाहें तो रात को सोते समय दूध के साथ भी ले सकती हैं। इतना ही नहीं अलसी के बीज के पाउडर को गेहूं के साथ मिलाकर रोटियां भी बनाई जा सकती है। इससे अलसी के बीज आपकी रेगुलर डाइट में शामिल हो जाएंगे। शरीर में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें - एक्सपर्ट ने बताए 9 घरेलू उपाय, जिनसे बढ़ सकता है ब्रेस्ट साइज

flax seeds oil to breast size

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय (breast increase tips) 

डॉक्टर सुगीता मुटेरजा बताती हैं कि स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए अलसी के बीजों समेत कई घरेलू उपायों का इस्तेमाल (home remedies to increase breast size) किया जाता है। लेकिन घरेलू उपायों के साथ ही आपको इन उपायों को भी जरूर आजमाना चाहिए। इससे आपके स्तनों के आकार को बढ़ने में मदद मिलेगी। 

एक्सरसाइज (exercise to increase breast size): स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी होता है। नियमित रूप से चेस्ट एक्सरसाइज करने से आप ब्रेस्ट साइज बढ़ा सकती हैं। इसके लिए पुश-अप्स, चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज करें। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए योग भी सहायक होता है।

हेल्दी डाइट (healthy diet to increase breast size): शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से महिलाओं के स्तनों का विकास नहीं हो पाता है। ऐसे में आपको हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। डाइट में सब्जियां, फलों, दाल को अधिक मात्रा में शामिल करें।  डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि सोयाबीन भी शरीर में एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ाता है। इसके अलावा सोयाबीन में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है, जो शारीरिक विकास में मदद करता है। इसलिए आप चाहें तो सोयाबीन को भी ब्रेस्ट साइज (soybean for breast growth) बढ़ाने की डाइट में शामिल कर सकती हैं।

ब्रेस्ट मसाज (massage to increase brease size): एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट और घरेलू उपायों को आजमाने के साथ-साथ स्तनों की मालिश करना भी बहुत जरूरी होता है। सर्कुलर मोशन (circular motion) में स्तनों की मालिश करने से स्तनों के विकास में मदद मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार स्तनों की मसाज करने के लिए तिल के तेल को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए मसाज जरूरी है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप भी अलसी के बीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। लेकिन इसके साथ स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट और ब्रेस्ट मसाज को भी अहमियत दें। डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि अलसी के बीज ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मैजिक का काम नहीं करते हैं, इसलिए आपको इसके साथ ही अपनी डाइट पर भी बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर रेगुलर एक्सरसाइज, मसास से भी ब्रेस्ट साइज न बढ़े, तो एक बार डॉक्टर से कंलस्ट जरूर करें। 

Read Next

महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे: इन 9 समस्याओं को दूर करने के लिए करें शिलाजीत का सेवन

Disclaimer