Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

शंख भस्म खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 लाभ, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल

शंख भस्म के कई फायदे हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम और आयरन आपके जोड़ों के दर्द को दूर करने में बेहद फायदेमंद होता है।

हमारी प्रकृति ने हमें अच्छे स्वास्थ्य के लिए कई अच्छी चीजें उपहार में दी है। जिनका हम अलग-अलग तरह से सेवन करके अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए आपको बस उसके पोषक तत्वों और इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसे ही प्राकृतिक तत्व की खूबियां बताने जा रहे हैं। हम सबने समुद्र या नदियों के किनारे मिलने वाले शंख देखा होगा। दरअसल हिंदू धर्म में इस्तेमाल होने वाले शंख और नदियों के किनारे मिलने वाले शंख में थोड़ा सा अंतर होता है। लेकिन आज हम उन शंखों की बात कर रहे हैं जो, बचपन में हम सबके खेलों का हिस्सा रहा होगा। इस शंख या सीप के कई फायदे हैं। इनमें केल्शियम, आयरन, प्रोटीन और लो फैट होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी 12 भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके सेवन से आपको जोड़ों के दर्द, कमर के दर्द और ब्लड सर्कुलेशन जैसी समस्याओं में काफी मददगार होता है। आइए इसके लाभ और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते है आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी से।

शंख भस्म के फायदे (Sea shell Ash benefits)

1. जोड़ों के दर्द में आराम

शंख भस्म में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जोड़ों के दर्द या कमर दर्द में भी शंख के सेवन से काफी आराम मिलता है। साथ ही शंख कोलेजन का भी अच्छा स्त्रोत है जो, आपकी त्वचा और अन्य कोशिकाओं के लिए भी काफी लाभदायक होता है। 

sea-shell-ash-benefits

Image Credit- Freepik 

2. लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मददगार

शंख भस्म में विटामिन बी-12 प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। विटामिन बी-12 की मदद से लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद मिलती है। इसके अलावा विटामिन बी 12 से आपकी यादाश्शत और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिलती है।

3. एनीमिया में फायदेमंद 

शंख भस्म में आयरन की भी उच्च मात्रा पाई जाती है। इसके उपयोगा से एनीमिया जैसी समस्याएं ठीक हो सकती है। इसके अलावा यह आपका मेटाबॉलिज्म ठीक करने में भी सहायक है। महिलाओं के लिए आयरन की पर्याप्त मात्रा बेहद जरूरी होती है। 

4.  ब्लड प्रेशर को रखे नियंत्रित

हाई ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर माना जाता है। इससे बचने के लिए भी आप उचित मात्रा में शंख भस्म का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद दाल, शकरकंद और अन्य सब्जियों के मुताबिक ज्यादा पोटैशियम की मात्रा पायी जाती है। पोटैशियम की मात्रा का पर्याप्त सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। यह सोडियम की मात्रा को भी संतुलित करता है। 

इसे भी पढ़ें- शारीरिक विकलांगता की श्रेणी में आती हैं खून से जुड़ी ये 3 बीमारियां, जानें इनके बारे में

5. शरीर के विकास के लिए आवश्यक है

शंख भस्म में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो, आपके शरीर के विकास के लिए अच्छा होता है। खासकर किशोर और बड़े हो रहे बच्चों के विकास के लिए। प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है। 

6. हार्ट के लिए फायदेमंद

शंख भस्म में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो , हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसका सेवन रक्त वाहिकाओं के लिए काफी अच्छा होता है। साथ ही यह स्ट्रेस और तनाव को कम करने के लिए भी काफी फायदेमंद है।

शंख भस्म बनाने का तरीका 

दरअसल शंख का सेवन भस्म के रूप में ही करना ही सबसे अच्छा माना जाता है। इसके लिए हम आपको शंख भस्म बनाने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप घर पर ही शंख भस्म बना सकते हैं। इसके आप एक घड़ा लें और शंख को नारियल की रस्सी में लपेटकर घड़े में रख दें। फिर घड़े को जलते हुए उपले पर रखकर शंख को जलने दें। साथ ही घड़े का मुंह एक ढक्कन से बंद कर दें और तीन दिन बाद शंख को घड़े से निकालें। शंख अपने आकार में ही रहेगा लेकिन वह पूरी तरह से जल चुका होगा तो , उसे आप आसानी से पीस लें। इस राख को एक डिब्बे में रख लें। इसके सेवन के कई तरीके हैं।

sea-shell-ash-benefits

Image Credit- Fanforum.com

शंख भस्म के इस्तेमाल का तरीका (Uses of sea shell Ash)

1. शंख भस्म को शहद के साथ खाया जा सकता है। इसके लिए आप शहद में थोड़ी मात्रा शंख भस्म की मिलाकर खा लें। इसके लिए आपको आधा ग्राम ही शंख भस्म लेना है। इसकी मात्रा का बेहद ध्यान रखना चाहिए।

2. अगर आपको डायबिटीड की समस्या है तो आप आधा ग्राम शंख भस्म को पानी के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

3. अगर आपको पेट में कीड़े की परेशानी है तो आधा ग्राम शंख भस्म को बटर के साथ भी खा सकते हैं। 

4.  शंख भस्म में हल्दी मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए 10 ग्राम हल्दी और 2 ग्राम शंख भस्म मिलाकर आप रोज पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

5. शंख भस्म का सेवन आंवले के साथ भी किया जा सकता है। इसके लिए भी 10 ग्राम आंवला चूर्ण और 2 ग्राम शंख भस्म मिलाकर पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

6. इसके अलावा आप कपूर 10 ग्राम और 2 ग्राम शंख भस्म मिलाकर पाउडर बना लें और एक बाउल गर्म पानी में इसकी आधा ग्राम मात्रा डाल लें। उसके बाद इसकी खुशबू को भाप के रूप में लें। यह आपके लंग्स के लिए काफी अच्छा होगा। 

7. साथ ही शंख भस्म की कैप्सूल मार्केट में भी मिलती है जिसका, आप आसानी से सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 10 फूड, जो धमनियों को साफ कर ब्‍लड सर्कुलेशन को करते हैं दुरुस्‍त 

शंख भस्म के नुकसान

शंख भस्म के इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं लेकिन डॉ राहुल के अनुसार, शंख को भस्म के रूप में खाना ही उचित होता है। वरना ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं भस्म को अन्य खाद्य पदार्थों के साथ आसानी से सेवन किया जा सकता है। साथ ही इसकी मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इसकी अधिक मात्रा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके अलावा शंख भस्म के उपयोग से नुकसान होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

आंवला चूर्ण और हल्दी का मिश्रण इन 5 समस्याओं को करता है दूर, डॉक्टर से जानें फायदे और सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 13, 2021 00:00 IST

    Published By : सम्‍पादकीय विभाग

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content