वैसे तो आपके स्तनों का आकार (ब्रेस्ट साइज) आपके जेनेटिक्स, जीवनशैली और शरीर के वजन पर निर्भर करता है। मगर कुछ महिलाएंअपने ब्रेस्ट के आकार को लेकर नाखुश रहती हैं। ऐसे में ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के लिए सर्जरी, दवाओं, क्रीम्स और पंप्स का सहारा लेते हैं। इन उपायों के अलावा कई प्राकृतिक तरीके भी हैं, जिनसे आप अपने ब्रेस्ट का आकार बढ़ा सकती हैं। प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। आइए आपको बताते हैं स्तनों का आकार बढ़ाने (ब्रेस्ट साइज बढ़ाने) के कुछ तरीके।
गाय का दूध पिएं
कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी ब्रेस्ट का आकार छोटा रह जाता है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर और ब्रेस्ट को बेहतर आकार देना चाहती हैं, तो आपको अपने खानपान की आदतों में थोड़ा बदलाव करें। अपने रोजाना की डाइट में गाय के दूध को जरूर शामिल करें। गाय का दूध शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरॉन और प्रोलैक्टिन नामक हार्मोन्स का स्राव बढ़ाता है, जो महिलाओं में ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:- स्तनों में ये 5 बदलाव होते हैं ब्रेस्ट कैंसर का संकेत, जानें कारण
हरी सब्जियां और फल
ब्रेस्ट का आकार बेहतर बनाने के लिए अपने खाने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजों को शामिल करें, जिससे शरीर का बेहतर विकास हो सके। हरी सब्जियां, साबुत अनाज और फलों का सेवन करें। जब आपके शरीर को सभी पोषक तत्व मिलेंगे, तो आपके शरीर का विकास प्राकृतिक तरीके से बेहतर होगा। इसके अलावा खाने में सोयाबीन, ग्रीन बीन्स, मटर और दालों का प्रयोग बढ़ा दें, क्योंकि इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है।
एक्सरसाइज से बढ़ाएं ब्रेस्ट का साइज
कुछ ऐसी आसान एक्सरसाइज भी हैं, जो आपके ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने में मददगार होती हैं। वॉल प्रेस एक ऐसी ही एक्सरसाइज है, जिसमें आप दीवार से थोड़ी दूर पर खड़े होकर दीवार को धक्का देती हैं। इसके अलावा अपने हाथों को दाएं-बाएं दिशा में फैलाकर गोलाकार में चलाने से भी ब्रेस्ट का आकार बेहतर होता है। इसे आर्म सर्किल्स एक्सरसाइज कहते हैं।
एक अन्य एक्सरसाइज भी देखें- एक कुर्सी पर बैठ जाइए और अपने दोनों हाथों में 5 किलो वजन ले लीजिए। अब इस वजन को बाजुओं के दम से उठाइए। हाथों को इस उंचाई तक उठाएं की आपके कंधों की सीध में आ जाएं। ऐसा करते समय 5 सेकंड हवा में वजन को रोककर रखें और फिर ऐसा करें। इस एक्सरसाइज से कंधे, ब्रेस्ट और बाजू सुडौल बनेंगे।
इसे भी पढ़ें:- वजन घटाने के बाद स्तनों में कसावट लाएंगे ये 5 उपाय, टोन होगी आपकी बॉडी
ब्रेस्ट पंप
ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाने के लिए एक और तरीका आजकल प्रचलन में है, जिसे ब्रेस्ट पंप कहते हैं। ये एक तरह के पंप होते हैं, जिनसे ब्रेस्ट को वैक्यूम की मदद से खींचकर बढ़ाया जाता है। स्तनों के टिशूज बेहद मुलायम होते हैं, इसलिए खिंचाव के कारण धीरे-धीरे इनका आकार बड़ा लगने लगता है।
ब्रेस्ट सर्जरी
बहुत सारे लोग आजकल ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के लिए सर्जरी का भी सहारा लेते हैं। हालांकि ये सर्जरी आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है, मगर बाद के जीवन में इसके कुछ साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा ये एक मंहगी तकनीक है, इसलिए सभी के लिए सर्जरी करवाना आसान नहीं होता है।
Read more articles on Women's Health in Hindi
Read Next
Women's Health : सिजेरियन डिलिवरी के निशान को हटाने के लिए करें ये 5 आसान काम, तेजी से हटेगा दाग
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version