खूबसूरत दिखने के लिए आज के समय में तमाम लोग तमाम तरह की सर्जरी का सहारा लेते हैं। अच्छा दिखने के लिए सिर्फ मेकअप और तरह-तरह के सौन्दर्य उत्पाद ही नहीं बल्कि प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी का भी सहारा लिया जाता है। आपने तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में भी सुना होगा जिन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया। तमाम अभिनेत्रियां भी अच्छा दिखने के लिए तरह-तरह की सर्जरी कराती हैं। सुंदर दिखने से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। लेकिन लोग जानकारी के अभाव में प्लास्टिक सर्जरी या कॉस्मेटिक सर्जरी को नकारात्मक दृष्टि से देखते हैं। आज के समय में जरूरत है लोगों की इसके बारे में खुलकर बात करने की। गलत जानकारी या जानकारी की कमी की वजह से लोगों के मन में कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़ी कुछ भ्रामक बातें बैठ गयी हैं। आइये स्किनजेस्ट में कार्यरत डॉ अंकित जैन से जानते हैं कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में।
कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़े कुछ मिथक और उनकी सच्चाई (Myths And Facts About Cosmetic Surgery)
(image source - freepik.com)
कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर लोगों में मन में नकारात्मक भावना होने की वजह से इसके बारे में तमाम गलत धारणाएं भी हैं। कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेकर खुद को खूबसूरत बनाने वाली अभिनेत्रियों और हस्तियों ने भी इसके बारे में खुल्कार बात नहीं की जिसकी वजह से लोगों में इसके प्रति नकारात्मक बातें घर कर गयीं। आज के समय में जब दुनियाभर की जानकारी का सबसे अहम स्रोत इंटरनेट है लोग अक्सर गलत बातों को सच समझ लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में सही जानकारी दी जाए। आइये जानते हैं कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़े कुछ मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में।
इसे भी पढ़ें : गंदे रूमाल से भी हो सकती हैं कई बीमारियां, जानें रूमाल के इस्तेमाल में कौन सी सावधानियां हैं जरूरी
1. फेस की कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद चेहरे के कुछ हिस्से एक्सप्रेशनलेस हो जाते हैं
असल में कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में कम जानकारी की वजह से लोग खुद से भी तमाम तरह की बातें बना लेते हैं। अक्सर लोग यह कहते हैं कि कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण कई परेशानियां होती है। यह कहा जाता है कि अगर आप चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी कराते हैं तो चेहरे के कुछ हिस्से एक्सप्रेशनलेस हो जाते हैं। यह बात पूरी तरह से सच नहीं है। अक्सर यह तब होता है जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से यह सर्जरी कराते हैं जो इस मामले में एक्सपर्ट नहीं है। प्रमाणित और एक्सपर्ट डॉक्टर से सर्जरी कराने पर आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। एक्सपर्ट सर्जन आपके चेहरे के सभी हिस्सों और मांसपेशियों को प्राकृतिक बनाये रखने के लिए प्रयास करते हैं।
2. प्लास्टिक सर्जरी और कॉस्मेटिक सर्जरी एक ही है
ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि कॉस्मेटिक सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी एक ही है। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। दरअसल प्लास्टिक सर्जरी शरीर में होने वाली सर्जरी का एक डोमेन है जिसके अंतर्गत कॉस्मेटिक सर्जरी भी आती है। कॉस्मेटिक सर्जरी शरीर के किसी अंग को विशेष आकार देने और उसे नया रूप देने के लिए की जाती है। प्लास्टिक सर्जरी कई स्थितियों में की जाती है। जैसे किसी व्यक्ति की दुर्घटना या जन्म से किसी दोष के कारण शरीर के अंगों में दिक्कत होती है तो उसकी प्लास्टिक सर्जरी की जाती है।
(image source - freepik.com)
इसे भी पढ़ें : अंजाने में ये 7 आदतें आपकाे बना सकती हैं कम उम्र में गठिया का मरीज, बचाव है जरूरी
3. कॉस्मेटिक सर्जरी सिर्फ अमीरों के लिए है
फैशन और ब्यूटी आदि के बारे में लोगों में यह धारणा है कि यह सिर्फ अमीरों के लिए है। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आज के समय में किफायती रेट पर भी कॉस्मेटिक सर्जरी होती है। कोई भी व्यक्ति जिसे इसकी जरूरत महसूस होती है वह कॉस्मेटिक सर्जरी करा सकता है। बोटॉक्स और लिप इंजेक्शन जैसे उपचार लोगों के लिए लोकप्रिय और किफायती भी माने जाते हैं। हमेशा आपको सर्जरी से पहले एक्सपर्ट्स से इसके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए।
4. कॉस्मेटिक सर्जरी सिर्फ महिलाओं के लिए है
कॉस्मेटिक सर्जरी और फैशन उत्पादों के बारे में यह कहा जाता है कि यह सिर्फ महिलाओं के लिए होती है। दरअसल ऐसा बिलकुल भी नही है। आज के समय में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जन के एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में पुरुषों ने राइनोप्लास्टी, ओटोप्लास्टी, ब्लेफेरोप्लास्टी, पुरुष स्तन में कमी और लिपोसक्शन जैसे विकल्पों का इस्तेमाल किया था। कुछ ऐसे ही आंकड़े अमेरिका के भी हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि महिलाएं ही नहीं पुरुष भी कोमेटिक सर्जरी का सहारा लेते हैं।
(image source - freepik.com)
इसे भी पढ़ें : जानें दाहिने और बाएं करवट सोने से शरीर को मिलने वाले फायदे और नुकसान के बारे में
5. कॉस्मेटिक सर्जरी सिर्फ उम्र को कम दिखाने के लिए की जाती है
बहुत से लोग कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में यह कहते हैं कि इसकी सहायता से झुर्रियों को कम किया जाता है और उम्र को कम दिखाने का काम किया जाता है। दरअसल उम्र को छिपाने और झुर्रियों को कम करने के अलावा भी कॉस्मेटिक सर्जरी का इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय में बहुत से युवा लोग भी इस सर्जरी का सहारा लेते हैं।
6. कॉस्मेटिक सर्जरी के परिणाम हमेशा के लिए बने रहते हैं
यह बात बिलकुल सच नहीं है कि कॉस्मेटिक सर्जरी के परिणाम हमेशा के लिए बने रहते हैं। इसलिए लोग नियमित टॉप अप का विकल्प चुनते हैं। एंटी रिंकल और इंजेक्शन के प्रभाव भी समय के साथ कम होने लगते हैं। समय के साथ कॉस्मेटिक सर्जरी के परिणाम भी बदलते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें : कैसे की जाती है प्लास्टिक सर्जरी और कब पड़ती है जरूरत? प्लास्टिक सर्जन से जानें इससे जुड़ी सभी जरूरी बातें
भारत में कॉस्मेटिक को लेकर कई मिथक हैं। हम में से बहुत से लोग सोचते हैं कि प्लास्टिक सर्जरी करवाने से हमें बिना दाग-धब्बों के नया चेहरा मिल जाएगा। हालांकि, कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़े मिथकों को दूर करना बहुत जरूरी है। यह सर्जरी एक विशिष्ट अंग तक सीमित नहीं है। इसके अलावा, हम में से कई लोगों को यह भी लगता है कि इस सर्जरी के दौरान किसी प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है। जबकि केवल 5 प्रतिशत मामलों में प्लास्टिक सर्जरी के मामलों में एलोप्लास्टिक प्रत्यारोपण का उपयोग करने की आवश्यकता होती है। कॉस्मेटिक सर्जरी शरीर के विभिन्न अंगों जैसे आंख, होठ, नाक, ब्रेस्ट इत्यादि पर की जाती है। सर्जरी कराने की औसतन लागत 5 लाख से 50 लाख तक या इससे ज्यादा खर्च हो सकता है। प्लास्टिक सर्जरी एक ऐसी मेडिकल प्रक्रिया है, जो आपको सुंदर दिखाने के लिए आपकी शरीर की बनावट को बदल सकता है। भारत में कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए तमाम अस्पतालों के केंद्र मौजूद हैं। भारत में किफायती दामों में कई शहरों के अस्पतालों में एक्सपर्ट्स द्वारा यह सर्जरी की जाती है। सर्जरी से पहले आपको इसके बारे उचित जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए।
(main image source - shutterstock.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version