Fatty Liver in Hindi: अत्यधिक शराब के सेवन को फैटी लिवर का एक मुख्य कारण माना जाता है। इसके अलावा, खराब मेटाबॉलिज्म भी फैटी लिवर का कारण बनता है। दरअसल, जब आप अधिक मात्रा में फास्ट फूड, जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते है, तो इससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। जब मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ता है, तो इसकी वजह से फैटी लिवर रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। रिसर्च की मानें तो मेटाबॉलिज्म की वजह से जब लिवर पर असर पड़ता है, तो फैटी लिवर रोग होता है। इसे मेटाबॉलिक एसोसिएटेड फैटी लिवर रोग (MAFLD) के रूप में जाना जाता है। युवाओं में मेटाबॉलिज्म एसोसिएटेड फैटी लिवर रोग के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। यह एक खतरनाक बीमारी हो सकती है, जिसका समय पर इलाज कराना बहुत जरूरी होता है। शुरुआत में इस बीमारी का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जब यह गंभीर रूप ले लेता है, तब इसका पता लगता है। इसलिए अगर आपको इसके लक्षण महसूस हो, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
मेटाबॉलिक एसोसिएटेड फैटी लिवर रोग के लक्षण- Fatty Liver Symptoms in Hindi
- मसूढ़ों से खून निकलना
- नाक से खून बहना
- थकान महसूस होना
- कमजोरी महसूस होना
- भूख कम लगना
- वजन कम होना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- हथेलियों पर लाल धब्बे

मेटाबॉलिक एसोसिएटेड फैटी लिवर रोग के कारण- Fatty Liver Causes in Hindi
जब आप अधिक मात्रा में फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ने लगता है। इससे शरीर कैलोरी और फैट का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है। ऐसे में वजन बढ़ने लगता है, जिससे लिवर की बीमारी होने लगती है। मेटाबॉलिज्म खराब होने पर फैटी लिवर रोग हो सकता है। इसे नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग के रूप में भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें- क्यों बढ़ रहे हैं नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज के मामले? जानें इसके कारण, लक्षण, इलाज
मेटाबॉलिक एसोसिएटेड फैटी लिवर रोग के बचाव टिप्स- Fatty Liver Prevention Tips in Hindi
- फैटी लिवर से बचने के लिए आपको फास्ट फूड, जंक फूड आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।
- फैटी लिवर से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन भी न करें।
- खराब मेटाबॉलिज्म की वजह से लिवर रोग हो सकता है। ऐसे में आपको मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाना बहुत जरूरी होता है।
- इससे बचने के लिए नियंत्रण में रखें।
- फैटी लिवर से बचाव के लिए हेल्दी डाइट लें। अपनी डाइट में विटामिन्स और मिनरल्स को शामिल करें।
- रोजाना योग करने से भी फैटी लिवर के जोखिम को कम किया जा सकता है।
- फैटी लिवर रोग से बचने के लिए शराब के सेवन से परहेज करें।