पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या एक आम समस्या बनती जा रही है। प्रजनन क्षमता कम होने के कारण ज्यादातर कपल्स को महंगे ट्रीटमेंट या दवाओं की तरफ जाना पड़ता है पर इस समस्या का आसान इलाज है कि आप फर्टिलिटी की संभावना बढ़ाने के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन करें और इनकी भरपूर मात्रा आपको नैचुरल फूड से मिल जाएगी हालांकि किसी कारण से आप उन खाद्य पदार्थों का पूरा लाभ न उठा पाएं तो सप्लीमेंट्स का सहारा भी लिया जा सकता है पर इसके लिए आपको एक बार अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर के मुताबिक डॉक्टर सप्लीमेंट की सही डोज़ बताते हैं जिसे जानने के लिए आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके अलावा आपको प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए जिन जरूरी सप्लीमेंट्स की जरूरत होगी उनकी जानकारी इस लेख से ले सकते हैं। इस लेख में हम पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स के बारे में जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
image source:rd.com
नवंबर माह को मेन हेल्थ अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जाता है और इसी कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या से बचने या उसे दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स की जानकारी साझा कर रहे हैं।
1. विटामिन सी (Vitamin C)
विटामिन सी एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। सिट्रिक फल जैसे संतरे में विटामिन सी पाया जाता है आप नैचुरल आहार के जरिए विटामिन सी का सेवन कर सकते हैं वहीं विटामिन सी सप्लीमेंट को आप भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते है, एक्सपर्ट के मुताबिक इस विटामिन के जरिए भी पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है और फर्टिलिटी संभव हो पाती है।
2. विटामिन बी12 (Vitamin B12)
विटामिन बी12 भी एक जरूरी विटामिन है जो सेल की एनर्जी के लिए जिम्मेदार है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए विटामिन बी12 एक जरूरी सप्लीमेंट माना जाता है विटामिन बी12 के अलावा फोलेट (folate) को भी स्पर्म काउंट बढ़ाने में फायदेमंद सप्लीमेंट माना जाता है। कोएंजाइम क्यू10 (coenzyme Q10) सप्लीमेंट भी स्पर्म काउंट बढ़ाने में बदद करता है आप उसका सेवन भी चिकित्सा सलाह पर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों में उम्र के अनुसार बदलती है पोषक तत्वों की जरूरत, जानें किस उम्र में कौन से न्यूट्रिएंट्स हैं जरूरी
3. जिंक (Zinc)
image source:theswellscore
पुरुषों के लिए जिंक एक जरूरी सप्लीमेंट होता है। इससे मेल हार्मोन टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है, फर्टिलिटी की उम्मीद भी बढ़ती है क्योंकि जिंक स्पर्म काउंट बढ़ाता है। वहीं अगर जिंक का स्तर शरीर में कम है तो इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। वैसे तो अंडे में या सब्जियों में जिंक की अच्छी मात्रा पाई जाती है पर अगर आप किसी कारण से जिंक युक्त फूड्स का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो जिंक सप्लीमेंट भी ले सकते हैं पर आपको इसके बारे में पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
4. ओमेगा-3 (Omega 3)
पुरुषों में फर्टिलिटी की संभावना बढ़ाने के लिए आप ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करें। अगर आप नैचुरल फूड्स में इसे ढूंढ रहें हैं तो मेवे, अलसी, मूंगफली, टोफू, ब्रोकली, सरसों के बीज, स्प्राउट्स, सोयाबीन, फिश ऑयल आदि में ये फैट पाया जाता है। वहीं आप ओमेगा 3 फैटी एसिड सप्लीमेंट का सेवन भी कर सकते हैं जो किसी भी मेडिकल या ऑनलाइन स्टोर पर आपको आसानी से मिल जाएगी। ये एक ऐसा फैट है जो हमारे शरीर में नहीं बनता इसलिए इसे आहार या सप्लीमेंट के रूप में ही लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- इन 5 कारणों से घट सकता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, जानें बचाव के लिए क्या करें
5. मल्टीविटामिन (Multivitamin)
प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए आपको मल्टीविटामिन का सेवन करना चाहिए जिसमें सेलेनियम, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन डी आदि शामिल हैं। प्रजनन क्ष्ज्ञमता बढ़ाने के लिए पुरुषों को अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स को भी शामिल करना चाहिए जैसे ब्लूबेरी, चेरी, स्ट्रॉबेरी, प्याज, अजवाइन, पालक, वहीं दूध के उत्पाद से भी प्रजनन क्षमता बढ़ती है इसलिए आपको दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करना चाहिए। ये सभी जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर को एनर्जी देते हैं और फर्टिलिटी की संभावना बढ़ाने में मदद करते हैं।
सप्लीमेंट्स का सेवन करने के अलावा आप प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी नींद पूरी करें, एल्कोहॉल का सेवन न करें और वजन को नियंत्रण में रखें।
main image source:eatthis.com