सर्दी के मौसम में बढ़ती उम्र के साथ कुछ लोगों में जोड़ों के दर्द की शिकायत बढ़ जाती है, जिसके कारण चलना-फिरना भी दूभर हो जाता है। इसके अलावा जिन लोगों को घुटने से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उन्हें भी ठंड के मौसम में सावधान रहना होता हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस मौसम में ज्वाइंट्स में सूजन बढ़ सकती है, जिसके कारण दर्द की शिकायत होती है। इस समस्या से बचने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमाते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानेंगे जोड़ों के दर्द के लिए किन तेलों से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है।
जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए इन तेलों से करें मसाज - Which Oil Is Best For Joint Pain Relief In Hindi
1. कपूर का तेल - Camphor Oil
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कपूर का तेल जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है। कपूर के तेल से मसाज करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और सूजन कम हो सकती है, जिससे दर्द की शिकायत कम होती है। कपूर तेल बनाने के लिए आपको 5 चम्मच नारियल का तेल और कपूर का 1 इंच का टुकड़ा या आधा चम्मच कपूर पाउडर चाहिए होगा। नारियल तेल को गुनगुना करने के बाद इसमें कपूर मिलाएं और फिर इस तेल से मसाज करें।
इसे भी पढ़ें: Rheumatoid Arthritis Day: रूमेटाइड अर्थराइटिस से बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, दर्द और सूजन में भी मिलेगा आराम
2. लहसुन का तेल - Garlic Oil
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लहसुन का तेल जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इस तेल को बनाने के लिए 3 चम्मच सरसों के तेल में लहसुन की 3 कलियां पकाएं और फिर हल्के गुनगुने तेल से जोड़ों की मसाज करें। सर्दियों में लहसुन तेल से नियमित मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जोड़ों में होने वाला पुराना दर्द भी कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: अर्थराइटिस में अंडा खा सकते हैं या नहीं? जानें डाइटिशियन से
3. अलसी का तेल - Flaxseed Oil
विटामिन E के साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी का तेल मांसपेशियों में दर्द और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। सर्दियों में अलसी का तेल हल्का गुनगुना करें और फिर इससे जोड़ों की मसाज करें। इस तेल से मसाज के बाद शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और दर्द की शिकायत भी कम होगी।
4. तिल का तेल - Sesame Oil
विटामिन E के साथ कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर तिल के तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए तिल के तेल को हल्का गुनगुना करके इससे मालिश करें। तिल के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कर कर सकते हैं, जिससे दर्द की शिकायत कम होगी।
ध्यान रहे कि ये तेल सिर्फ राहत प्रदान करने के लिए हैं अगर आपको जोड़ों में दर्द की समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद उचित इलाज करवाएं।
All Images Credit- Freepik