Doctor Verified

जोड़ों का दर्द और सूजन कम करने के लिए कौन-सा तेल लगाएं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

जोड़ों के दर्द में तेल मालिश करने से जल्दी आराम मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे में कौन-सा तेल इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जोड़ों का दर्द और सूजन कम करने के लिए कौन-सा तेल लगाएं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें


Which Oil is Best to Reduce Swelling: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं। जोड़ों में दर्द और सूजन होना भी इन्हीं बदलावों में शामिल है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे में गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस या रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी स्थितियां होने लगती हैं। इन कारणों से अक्सर जोड़ों की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या में दर्द से राहत पाने के लिए तेल से मालिश करना फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होने में मदद मिलती है। ऐसे में कई लोग लहसुन का तेल तो कई लोग तिलका तेल इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जोड़ों में दर्द और सूजन होने पर कौन-सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की।

1 - 2025-07-28T172806.193

जोड़ों के दर्द में कौन-सा तेल लगाना चाहिए? Oil To Reduce Joint Pain and Swelling

एक्सपर्ट के मुताबिक, जोड़ों के लिए कोई भी तेल इस्तेमाल करने से पहले समस्या जाननी जरूरी है। अगर जोड़ों में सूजन है तो ऐसे में पहले सूजन पर काम करना जरूरी है। ऐसे में तेल मालिश करने के बजाय लेप लगाने की सलाह दी जाती है। जोड़ों या शरीर की मालिश के लिए तिलका तेल सर्वश्रेष्ठ होता है। अगर जोड़ों में दर्द रहता है तो ऐसे में नारियल तेल और तिलका तेल मिलाकर मालिश करना फायदेमंद होता है। क्योंकि, जोड़ों में दर्द पित्त बढ़ने के कारण होती है। नारियल तेल इसे बैलेंस करके दर्द से राहत देने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- जोड़ों में दर्द से परेशान रहते हैं आपके मम्मी-पापा? आज ही करें उनकी डाइट में ये बदलाव

जोड़ों के दर्द में तेल मालिश करने के फायदे- Benefits to using Oil For Joint Pain

  • जोड़ों के दर्द में तेल मालिश करने से दर्द से राहत मिलती है। इससे रूका हुआ ब्लड फ्लो चलता है और ब्लड सर्कुलेशन भी इंप्रूव होता है। जोड़ों के दर्द में तेल मालिश करने से मसल्स रिलैक्स होती हैं। इससे शरीर की थकान भी कम होती है।
  • अगर जोड़ों के दर्द के कारण आपको सोने या चलने-फिरने में परेशानी होती है, तो मालिश करने से आपको काफी आराम मिलेगा। इससे मसल्स स्ट्रेचिंग होगी और चलने-फिरने में आसानी होगी।
  • मालिश करने के लिए नसे भी खुलेंगी और बॉडी को रिलैक्स मिलेगा। इससे गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस या रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी स्थितियों में भी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से राहत देने में मदद करता है सेंधा नमक, जानें इस्‍तेमाल का सही तरीका

एक्सपर्ट टिप

  • अगर आपको जोड़ों या घुटनों में सूजन हैतो ऐसे में मालिश न करें। क्योंकि इस कारण सूजन कम होने के बजाय बढ़ भी सकती है।
  • ऐसे में आप लहसुन के तेल से भी जोड़ों की मालिश कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों या नारियल तेल में लहसुन को पकाकर जोड़ों पर मालिश करना है। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द से राहत देने में मदद करते हैं।
  • अगर आपको लगातार कई दिनों से जोड़ों में दर्द की समस्या बनी हुई है, तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें। इससे आपको समस्या की वजह जानने और इलाज करने में मदद मिलेगी।

निष्कर्ष

लेख में हमने जाना जोड़ों के दर्द की समस्या में कौन-सा तेल लगाना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक नारियल तेल और तिलका तेल मिलाकर मालिश करना जोड़ों के दर्द में सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसके अलावा, सरसों के तेल में लहसुन पकाकर मालिश करने से भी घुटनों और जोड़ों का दर्द कम होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपकी कोई सर्जरी हो चुकी है या आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही कोई तेल इस्तेमाल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • घुटने के दर्द को जड़ से कैसे खत्म करें?

    घुटने के दर्द को जड़ से खत्म करने के लिए सही देखभाल की जरूरत है। ऐसे में डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी, कैल्शियम और मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें। दर्द से राहत के लिए हल्दी वाला दूध पिएं और लहसुन के तेल से मालिश करें। 
  • जोड़ों के दर्द के लिए सबसे बढ़िया तेल कौन सा है?

    आयुर्वेद के मुताबिक जोड़ों के दर्द के लिए नारियल तेल में तिलका तेल मिलाकर मालिश करें। इससे दर्द से राहत मिलेगी और ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होगा। इसके अलावा, आप लहसुन या तेल या अरंडी के तेल से मालिश भी कर सकते हैं। ये तेल भी जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करेंगे। 
  • क्या लहसुन घुटने के दर्द को ठीक कर सकता है?

    घुटने के दर्द को कम करने के लिए लहसुन फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको रोज सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना चाहिए या खाने में इस्तेमाल करना चाहिए। घुटनों के दर्द में लहसुन के तेल से मालिश करने से आपको दर्द से जल्दी राहत मिलेगी। इससे सूजन भी कम होगी और घुटने मजबूत होंगे। 

 

 

 

Read Next

रोजाना कितना एलोवेरा जूस पीना चाहिए? जानें सही मात्रा और फायदे-नुकसान

Disclaimer

TAGS