Expert

जोड़ों में दर्द से परेशान रहते हैं आपके मम्मी-पापा? आज ही करें उनकी डाइट में ये बदलाव

बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों के दर्द की समस्या होना आम बात है। जानें इस समस्या में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
जोड़ों में दर्द से परेशान रहते हैं आपके मम्मी-पापा? आज ही करें उनकी डाइट में ये बदलाव


What Foods Worsen Joint Pain: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं, जिनमें जोड़ों के दर्द की समस्या भी शामिल है। उम्र बढ़ने के साथ खासकर 60-65 की उम्र में आकर अधिकतर लोगों को जोड़ों में दर्द रहने लगता है। इसके कारण चलने-फिरने, खड़े होने और ज्यादा देर बैठने में भी दर्द होने लगता है। इस समस्या में खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। लेकिन अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती कि ऐसे में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली के ब्लूम क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अंजना कालिया (Dr. Anjana Kalia, Ayurvedic Doctor and Nutritionist, Bloom Clinic, Delhi) से बात की।

1 (100)

जोड़ों के दर्द की समस्या में खानपान पर ध्यान देना क्यों जरूरी है?

बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द होना आम बात है। ऐसे में गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस या रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी स्थितियां होने लगती हैं। ऐसे में खानपान पर ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी है। क्योंकि, हेल्दी डाइट न सिर्फ शरीर में सूजन और दर्द कम करने में मदद करती है, बल्कि हड्डियों को भी मजबूत भी बनाती है। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन वहीं, अगर आप इंफ्लेमेशन बढ़ाने की वाली चीजें खाते हैं तो इनसे जोड़ों में दर्द और सूजन बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- गठिया के दर्द है परेशान, पिएं पपीते की चाय मिलेंगे कई लाभ

जोड़ों के दर्द में बुजुर्गों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? What Should We Eat and Avoid In Joint Pain

जोड़ों के दर्द में क्या खाना चाहिए?

ओमेगा-3 फैटी एसिड- Omega 3 Fatty Acid

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड कम होने लगता है। इस कारण हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। इसलिए ऐसे में ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थ ज्यादा खाने चाहिए। ऐसे में अलसी के बीज, अखरोट और फैटी फिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि, ये सभी चीजें जोड़ों में सूजन कम करने में मदद करती हैं।

कैल्शियम और विटामिन- Calcium and Vitamins

जोड़ों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। अगर शरीर में इन पोषक तत्व की कमी होगी, तो भी जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगेगी। ऐसे में दूध, दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। रोजाना कुछ, देर धूप में बैठना भी जरूरी है जिससे हड्डियों की मजबूती बनी रहे।

हरी सब्जियां- Green Vegetables

जोड़ों के दर्द से, राहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना भी जरूरी है। ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मैथी और दूसरी सब्जियों जैसे गाजर, शिमला मिर्च का सेवन करना चाहिए। इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं। जो जॉइंट हेल्थ के लिए भी जरूरी हैं।

हल्दी और अदरक- Turmeric and Ginger

जोड़ों में दर्द और सूजन इंफ्लेमेशन के कारण होती है। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जो बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने में मदद कर सके। ऐसे में हल्दी, लहसुन और अदरक जैसी प्राकृतिक चीजों को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो नैचुरली इंफ्लेमेशन कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या गेहूं खाने से जोड़ों में दर्द होता है? जानें डॉक्टर से 

जोड़ों के दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए?

इंफ्लेमेशन बढ़ाने वाली चीजें- Inflammatory Foods

जोड़ों के दर्द में बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ाने वाली चीजें नहीं खानी चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ भारी और तला-भुना खाना जोड़ों के लिए भी नुकसानदायक होता है। ऐसे में प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा तला-भूना और मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इनके अलावा, रेड मीट से भी दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि, ये खाद्य पदार्थ शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं।

हाई शुगर और साल्ट लेना- High sugar and Salt

अगर डाइट में शुगर और साल्ट का सेवन भी ज्यादा है, तो यह जोड़ों में सूजन और हड्डियों की कमजोरी बढ़ा सकता है। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और ज्यादा कैफीन भी हड्डियों से कैल्शियम कम कर सकती है। ऐसे में जोड़ों और हड्डियों के दर्द से जुड़ी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं।

FAQ

  • जोड़ों के दर्द का मुख्य कारण क्या है?

    बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने से जोड़ों में दर्द रहता है। ऐसे में गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस या रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी स्थितियों के कारण दर्द होने लगता है। इसके अलावा, कुछ पोषक तत्वों की कमी से भी जोड़ों में दर्द रहने लगता है। 
  • जोड़ों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?

    जोड़ों को मजबूत बनाने के लिए एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स खाने चाहिए। इसके साथ ही कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से जोड़ों को मजबूती मिलेगी और दर्द से राहत मिलेगी। 
  • किसकी कमी से जोड़ों में दर्द होता है?

    शरीर में विटामिन डी या कैल्शियम की कमी होने से जोड़ों में दर्द की समस्या होती है। इसके अलावा, ओमोगा 3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम की कमी भी दर्द की वजह बन सकते हैं।

 

 

 

Read Next

क्या ड्रैगन फ्रूट खाने से खून बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS