Lifestyle Mistakes To Avoid To Stay Healthy And Fit For Working Women In Hindi: मौजूदा समय में ज्यादातर महिलाएं घर और दफ्तर की दोहरी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही हैं। लेकिन, सबकी देखभाल करते-करते महिलाएं कहीं न कहीं अपनी अनदेखी कर बैठती हैं। वे न तो सही खानपान की आदतों को फॉलो करती हैं और न ही बीमार पड़ने पर खुद डॉक्टर के पास जाती हैं। यही नहीं, हर महिला लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां बार-बार दोहराती हैं, जो उन्हें बीमार कर सकती है। उन्हें चाहिए कि वे अपनी हेल्थ को लेकर लापरवाही न करे, बीमार पड़ने पर ट्रीटमेंट करवाएं। कल 8 मार्च है। इस दिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष में हम चाहेंगे कि महिलाएं खुद को बेहतर स्वास्थ्य का तोहफा दें। ऐसा आप कैसे कर सकती हैं? लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के बारे में जानकर, उनमें सुधार कर खुद को फिट रख सकती हैं।
वर्किंग वुमन न करें लाइफस्टाइल से जुड़ी ये गलतियां- Lifestyle Mistakes To Avoid To Stay Healthy And Fit For Working Women In Hindi
घंटों डेस्क पर बैठे रहना
आज की तारीख में ज्यादातर महिलाएं डेस्क जॉब करती हैं। घंटों एक ही सीट पर बैठे रहना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। घंटों एक ही जगह पर बैठै रहने के कारण पीठ में दर्द, पैरों में दर्द, कंधे और गर्दन में भी दर्द हो सकता है। इसके अलावा, घंटों एक ही जगह बैठे रहने के कारण मोटापा भी बढ़ सकता है। आपको यह पता ही होगा कि मोटापा अपने आप में भले कोई बीमारी न हो, लेकिन यह कई अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है। जैसे मोटापे के कारण थायराइड और डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: वर्किंग महिलाएं फॉलो करें ये 5 टिप्स, हमेशा रहेंगी फिट और हेल्दी
जंक फूड का सेवन करना
जंक फूड स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खराब होते हैं। लेकिन, वर्किंग महिलाएं अक्सर काम के दबाव के घर में खाना नहीं बना पाती हैं। ऐसे में वे बाहर की चीजें खाती-पीत रहती हैं। खासकर, जंक फूड, रेडी टू ईट फूड जैसी चीजों का सेवन अनजाने में ज्यादा कर बैठती हैं। यह भी उनकी लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बुरी आदत है। उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए। अगर कोई महिला लंबे समय तक नियमित रूप से जंक फूड खाता है, तो इससे मोटापा बढ़ सकता है। इसके अलावा, एसिड रिफ्लक्स और ब्लोटिंग जैसी कई समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Women's Health: अनजाने में की जाने वाली ये 6 गलतियां महिलाओं के लिए हैं खतरनाक, जानें इन्हें
रेस्ट न करना
महिलाओं के लिए रेस्ट करना बहुत जरूरी है। दरअसल, घर और दफ्तर का काम करते हुए महिला के पास रेस्ट करने का टाइम नहीं रह जाता है। जबकि, रेस्ट न करना सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। स्वस्थ जिंदगी जीनी है, बीमारियों से बचे रहना है, तो जरूरी है कि आप रेस्ट करने को इंपॉर्टेंस दें। एक दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद लेने से स्ट्रेस का स्तर कम होता है और बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है।
फिजिकल एक्टिविटी न करना
फिजिकल एक्टिविटी न करना भी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। खासकर, आज के जमाने में जब बैठे-बैठे काम करने का कल्चर बढ़ गया है। हर महिला को चाहिए कि वे रेगुलर फिजिकली एक्टिव रहे। इसके लिए, एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस रिलीज होता है, जिससे आप फील गुड का अहसास करते हैं। इसके अलावा, जो महिलाएं रेगुलर एक्सरसाइज करती हैं, वे कई तरह की बीमारियों से बची रहती हैं।
अधिक कैफीन का सेवन करना
महिलाओं की एक आदत होती है। वे टाइम पास करने के लिए चाय-कॉफी का सेवन करती रहती हैं। कई महिलाएं, तो रात को सोने से पहले भी चाय पीना पसंद करती हैं। यह बिल्कुल सही आदत नहीं है। आपको बता दें कि चाय-कॉफी में कैफीन होता है। कैफीन आपको अच्छी नींद लेने से रोकता है। इसलिए, रात को सोने से पहले कैफीन का सेवन बिल्कुल न करें। इससे नींद बाधित होगी, लंबे समय तक नींद नहीं आएगी। नतीजतन, बॉडी रिलैक्स नहीं हो सकेगी।
All Image Credit: Freepik