वर्किंग महिलाएं फॉलो करें ये 5 टिप्स, हमेशा रहेंगी फिट और हेल्दी

Fitness Tips for Working Women: अगर आप वर्किंग हैं, तो फिट और हेल्दी रहने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। जानें, इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
वर्किंग महिलाएं फॉलो करें ये 5 टिप्स, हमेशा रहेंगी फिट और हेल्दी


Fitness Tips for Working Women in Hindi: आजकल महिलाएं दोहरी जिंदगी जी रही हैं। घर हो या ऑफिस, महिलाएं सभी जगह की जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही हैं। यही वजह है कि वे अपने घर, बच्चों और परिवार का तो पूरा ख्याल रखती हैं, लेकिन खुद के लिए उनके पास समय ही नहीं बच पाता है। ऐसे में महिलाएं तनाव से जूझने लगती हैं। फिर धीरे-धीरे वे कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगती हैं। ऐसे में अकसर वर्किंग महिलाएं परेशान रहती हैं कि उनके पास समय की कमी होती है, वे खुद को फिट और हेल्दी कैसे रख सकती हैं। तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फिटनेस टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके वर्किंग महिलाएं हमेशा फिट और हेल्दी (Tips for Being Healthy and Fit in Hindi) रह सकती हैं। 

वर्किंग महिलाओं के लिए फिटनेस टिप्स- Fitness Tips for Working Women in Hindi

working women fitness tips

1. ब्रेकफास्ट स्किप न करें

महिलाएं अपने बच्चों और परिवार के सभी सदस्यों को ब्रेकफास्ट करवाती हैं। लेकिन ऑफिस जाने की वजह से उन्हें खुद के लिए ब्रेकफास्ट करने का समय नहीं मिल पाता है। जबकि महिलाओं को भी ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए। इसके लिए महिलाएं ब्रेकफास्ट में अंडा, दूध, साबुत अनाज या फलों आदि का सेवन कर सकती हैं। महिलाओं को अपने ब्रेकफास्ट में फाइबर, प्रोटीन और कार्ब्स शामिल करना चाहिए। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकती हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट स्किप करेंगी, तो इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

इसे भी पढ़ें- फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

2. जंक फूड अवॉयड करें

कई वर्किंग महिलाएं सुबह-सुबह लंच नहीं बना पाती हैं। ऐसे में वे लंच में बाहर से ही खाना खाती हैं। इतना ही नहीं महिलाएं स्नैक्स भी बाहर से ही खाना पसंद करती हैं। जब भी उन्हें भूख का अनुभव होता है, तो वे ऑफिस के आस-पास मिलने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने लगती हैं। लेकिन अगर आप नियमित रूप से बाहर का खाना यानी जंक फूड का सेवन करेंगी, तो इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, जंक फूड में पोषक तत्व कम होते हैं, इनमें फैट और कार्ब्स अधिक होते हैं जिससे हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं। आप सुबह थोड़ा टाइम निकालकर लंच बना सकती हैं। वहीं, स्नैक्स के लिए आप मखाने, फल आदि ला सकती हैं। इससे आप हमेशा फिट और हेल्दी बनी रह सकती हैं

3. ब्रेक लेकर फिजिकली एक्टिव रहें

अकसर महिलाएं ऑफिस में जाकर अपनी सीट पर बैठ जाती हैं। इसके बाद वे लंच या पानी के लिए ही उठती हैं। इससे उन्हें कमर, पैरों में दर्द का अहसास हो सकता है। साथ ही जब आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठी रहती हैं, कोई शारीरिक क्रिया नहीं करती हैं, तो इससे परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए आपको ऑफिस में थोड़ा-थोड़ा ब्रेक लेते रहना चाहिए। हर एक घंटे में 5 मिनट का ब्रेक लें और वॉक करें। आप चाहें तो चेयर बार बैठे-बैठे ही लाइट एक्सरसाइज भी कर सकती हैं। ब्रेक लेने से आप एनर्जेटिक फील करेंगी, साथ ही हेल्दी भी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें- फिट और हेल्दी रहने के लिए 20 से 30 साल की महिलाएं राेज करें ये 8 एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे

4. पर्याप्त पानी पिएं

अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंगे, तो यह आपके स्वस्थ रहने की तरफ एक अच्छा कदम है। कई महिलाएं ऑफिस में भी काम के दौरान पानी पीना तक भूल जाती हैं। ऐसे में उन्हें डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है। इससे महिलाओं को सिरदर्द, पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आपको रोजाना ऑफिस में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। आप अपने डेस्क पर एक पानी की बोतल भर कर रख दें, फिर थोड़ी-थोड़ी देर में इसे पीते रहें। अगर आप चाहें तो हाइड्रेट रहने के लिए छाछ या नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

working women fitness tips

6. योग और एक्सरसाइज जरूर करें

फिट और हेल्दी रहने के लिए वर्किंग महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज या योग को भी जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है। जब आप शारीरिक रूप से एक्टिव रहेंगे, तो इससे आप हमेशा स्वस्थ महसूस कर सकती हैं। इससे आपका पोश्चर ठीक होगा, पाचन में सुधार होगा। साथ ही फ्लैक्सिबिलिटी भी बढ़ेगी। योग और एक्सरसाइज करने से आप गंभीर बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं। 

Read Next

Holi 2023: प्रेगनेंसी में होली खेलते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें जरूरी सेफ्टी टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version