
New Year's Resolutions for Living Healthy in 2023: खराब खान-पान, जीवनशैली की वजह से अधिकतर लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग मोटापे से परेशान हैं, तो किसी को डायबिटीज है। इसके अलावा कई लोग हृदय रोग, तो कुछ लिवर की बीमारी का सामना कर रहे हैं। लेकिन जो लोग अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, वे आज भी फिट और हेल्दी बने हुए हैं। अब नया साल आने वाला है। आप आने वाले नए साल में भी हमेशा फिट और हेल्दी बने रहे, इसके लिए कुछ हेल्दी लिविंग रेजॉल्यूशन ले सकते हैं। अगर आपको कोई बीमारी है, या आप किसी समस्या से परेशान हैं, तो भी इन रेजॉल्यूशन को ले सकते हैं। इससे आपकी परेशानी को बढ़ाने से रोकने में मदद मिल सकती है। तो चलिए, जानते हैं फिट और हेल्दी रहने के लिए नए साल पर कौन-से रेजॉल्यून लें? या फिर फिट और हेल्दी रहने के लिए न्यू ईयर रेजॉल्यूशन-
हेल्दी रहने के लिए न्यू ईयर रेजॉल्यूशन- New Year Resolutions in Hindi
1. रोजाना मेडिटेशन करें
फिट और हेल्दी रहने के लिए रोजाना मेडिटेशन करना भी बहुत जरूरी होता है। मेडिटेशन करने से मन शांत होता है। इसके लिए आप रोजाना 5 से 10 मिनट की मेडिटेशन जरूर करें। धीरे-धीरे इसके समय को बढ़ाया जा सकता है। मेडिटेशन करने से आपको न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है।
2. अधिक मात्रा में पानी पिएं
फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको सही मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी होता है। अकसर लोग पानी कम पीते हैं, इससे बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। कम पानी पीने से आपको कई रोग जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए आपको इस नए साल पर पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने से आप हाइड्रेट रहेंगे, साथ ही हेल्दी भी बने रहेंगे।
इसे भी पढ़ें- नए साल पर लें बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए ये 5 रेजॉल्यूशन
3. कैफीन कम पिएं
एक तरफ कैफीन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे आपको एनर्जी मिलती है, आलस दूर होता है। लेकिन जब अधिक मात्रा में कैफीन लिया जाता है, तो इससे सेहत को नुकसान होने लगता है। इसलिए आपको इस नए साल पर रेजॉल्यूशन लेना चाहिए कि कैफीन कम से कम मात्रा में ही पिएं।
4. वॉक जरूर करें
फिट और हेल्दी बने रहने के लिए आपको रोजाना वॉक करने का भी एक रेजॉल्यूशन लेना चाहिए। वॉक करने से आप फिजिकली एक्टिव रह सकते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा, हृदय रोगों का जोखिम कम होगा। साथ ही पाचन क्रिया में भी सुधार होगा। खासकर, आपको खाना खाने के बाद 15-20 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए।
5. फोन को सैनिटाइज करें
हम सभी अपने हाथ धोते हैं, लेकिन खाना खाते-खाते भी फोन का यूज करते हैं। जबकि फोन पर भी बैक्टीरिया और वायरस चिपके हो सकते हैं। ऐसे में ये बैक्टीरिया या वायरस आपको प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए आपको अपने साथ ही फोन को भी सैनिटाइज जरूर करना चाहिए। आपको न्यू ईयर पर सप्ताह में एक बार फोन को सैनिटाइज करने का रेजॉल्यूशन जरूर लेना चाहिए। इससे आप वायरस, इंफेक्शन से बच सकते हैं।
6. फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल करें
फिट और हेल्दी बने रहने के लिए फलों और सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें। फलों और सब्जियों में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा फलों और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं। अगर आप जंक फूड, फास्ट फूड का सेवन अधिक करते हैं। तो आप इन न्यू ईयर पर फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने का रेजॉल्यूशन ले सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, सेब, अंगूर, संतरा, अमरूद और अनार आदि शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- New Year Resolution 2022: इस नए साल पर लें इन 8 हेल्दी आदतों को अपनाने का संकल्प
7. एक्सरसाइज और योग जरूर करें
नए साल पर फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको एक्सरसाइज और योग को भी अपने रेजॉल्यूशन में जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज और योग करने से आपका वजन नियंत्रण में रहेगा। साथ ही आप मानसिक और शारीरिक रूप से भी एक्टिव रहेंगे।