New Year Resolution: नए साल में मेंटली फिट रहने के लिए जरूर लें ये 5 संकल्प, एंग्जाइटी-डिप्रेशन से रहेंगे दूर

New Year Resolution 2025 For Mental Health In Hindi: नए साल में मेंटली फिट रहने के लिए संकल्प लें कि समय पर सोएंगे और खुद को महत्व देंगे। इस तरह एंग्जाइटी-डिप्रेशन से दूर रह सकेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
New Year Resolution: नए साल में मेंटली फिट रहने के लिए जरूर लें ये 5 संकल्प, एंग्जाइटी-डिप्रेशन से रहेंगे दूर


New Year Resolution 2025 For Mental Health In Hindi: मेंटली फिट रहना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। जो लोग मेंटली फिट रहते हैं, वे बीमार कम पड़ते हैं। ऐसे लोग हमेशा फ्रेश फील करते हैं और खुशी का अहसास करते हैं। लेकिन, हम जानते हैं कि ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है, जो मेंटली फिट रहते हैं यानी जिन लोगों को एंग्जाइटी या डिप्रेशन नहीं है। मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों के साथ यह समस्या है। कोई करियर के लिए परेशान है, तो कोई अपनी लव लाइफ को लेकर दुखी है। यहां तक कि कुछ लोग अपनी फैमिली, रिश्तेदार और दोस्तों के कारण भी डिप्रेशन या एंग्जाइटी का शिकार हो जाते हैं। तो क्यों न इस आने वाले साल 2025 में इस तरह समस्याओं से निपटने के लिए कुछ संकल्प लें, ताकि आप खुश रहें। इससे एंग्जाइटी औ डिप्रेशन जैसी मेंटल हेल्थ जैसी परेशानियां भी दूर रहेंगी।

नए साल में मेंटली फिट रहने के लिए जरूर लें ये संकल्प- New Year Resolution 2025 For Mental Health In Hindi

new year resolution 2025 for mental health 1

सेल्फ केयर करेंगे

साल 2025 में मेंटली फिट रहना, एनर्जेटिक फील करना और हमेशा खुश रहने है, तो जरूरी है कि आप अपनी केयर करने का संकल्प जरूर लें। हमारे यहां ज्यादातर लोग अपनी केयर करने के बजाय दूसरों की फिक्र ज्यादा करते हैं। ऐसा करना बुरा नहीं है। लेकिन, खुद को पूरी तरह इग्नोर करना सही नहीं है। इससे तनाव बढ़ता है, जो आपको मेंटली फिट रहने में मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: New Year Resolution: नए साल में फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूर लें ये 5 संकल्प, सेहत पर दिखेगा असर

सोने की आदतों में सुधार करें

साल 2025 में स्वस्थ और मेंटली फिट रहना है, तो अपनी सोने की आदतों में सुधार जरूर करें। आज की तारीख में छोटे बच्चे हों या वयस्क। हर कोई रात को जगता है और दिन में सोने चाहता है। जबकि, हमारी बॉडी क्लॉक इस तरह डिजाइन की हुई है कि हर व्यक्ति को रात के समय कम से कम 8-9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। जो लोग पर्याप्त नहीं लेते हैं, वे अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को एंग्जाइटी होने का रिस्क भी रहता है।

मेंटल हेल्थ को महत्व दें

आने वाले साल में अपनी मेंटल हेल्थ को महत्व जरूर दें। आपने अक्सर देखा होगा कि लोगों को सर्दी-जुकाम या बुखार हो जाता है, तो वे तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाते हैं। लेकिन, वहीं किसी को एंग्जाइटी या स्ट्रेस हो, तो वे एक्सपर्ट के पास जाने से बचते हैं। खुद ही अपनी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से डील करते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। जब भी परेशानी महसूस करें या मेंटली अनफिट लगे, तो एक्सपर्ट के पास जाएं।

इसे भी पढ़ें: नए साल में हेल्थ से जुड़ी ये 5 गलतियां दोहराने से बचें, स्वास्थ्य में होगा सुधार

घूमने-फिरने जाएं

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि घूमने-फिरने से मन तरोताजा रहता है। इससे रोजमर्रा के कामकाज करना आसान हो जाता है। इसलिए, आपको जब भी मौका मिले, तो कहीं घूमने जरूर जाएं। अपने दोस्तों के साथ घूमने जाना और भी अच्छा रहता है। इससे आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है और घूमने का भरपूर लुत्फ उठा पाते हैं। इसका अपनी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

माइंडफुल एक्टिविटी करें

आप यह जानते होंगे कि हेल्दी डाइट लेने और एक्सरसाइज करने से फिजिकली फिट रहा जा सकता है। इसी तरह, मेंटली फिट रहने के लिए भी आपको कुछ माइंडफुल एक्टिविटी करनी चाहिए। इसमें मेडिटेशन, योग आदि कर सकते हैं। इससे मन शांत रहता है, एंग्जाइटी कम होती है और स्ट्रेस का स्तर भी कम होता है। तो क्यों इस आने वाले के लिए आप यह संकल्प भी लें कि किसी न किसी तरह की माइंडफुल एक्टिविटी जरूर करेंगे और खुद को मेंटली फिट रखेंगे।

All Image Credit: Freepik

Read Next

बुजुर्गों के फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस (RSV), डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer