आजकल महिलाएं भी काफी व्यस्त रहती हैं क्योंकि उन्हें काम करने के साथ अपने पूरे परिवार का भी ख्याल रखना होता है। व्यस्त होने के कारण, अधिकांश महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं रहती हैं। महिलाओं की अपने स्वास्थ्य के प्रति अज्ञानता कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन जाता है। इसके अलावा, महिलाएं व्यस्त होने के कारण कुछ गलतियां भी करती हैं, जो उनके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। हालांकि ये गलतियां जानबूझकर नहीं, बल्कि अनजाने में होती है और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बनती हैं। अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करके महिलाएं इन गलतियों से बच सकती हैं और यह उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसी कई गलतियां हैं जो महिलाएं करती हैं और उन्हें पता नही होता। इस संबंध में, महिलाओं को अपनी गलतियों के बारे में पता होना चाहिए, ताकि वे उनसे बच सकें और अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ-साथ खुद को फिट भी रख सकें।
1. गलत साइज की ब्रा पहनना
गलत साइज की ब्रा पहनने से कपड़े प्रभावित हो सकते हैं और गर्दन में दर्द, पीठ दर्द और स्तन दर्द भी हो सकता है। इसके अलावा अगर आप टाइट ब्रा पहनती हैं तो इससे त्वचा में जलन होगी और आपका पॉश्चर भी गड़बड़ हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:- ल्यूकोरिया (सफेद पानी) के हो सकते हैं ये 20 कारण, महिलाओं में बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा
2. मेकअप के साथ सोना
मेकअप के साथ सोने से त्वचा के छिद्रों में तेल और गंदगी जमा हो जाती है। तेल और गंदगी के संचय से मुंहासे, दाने और ब्लैकहेड्स हो सकते हैं। इसके अलावा काजल और आईशैडो से आंखों में जलन होती है।
3. हील्स का पहनना
हील्स पहनना अक्सर आपके पैरों के हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है क्योंकि यह आपके जोड़ों पर दबाव डालता है। इसके कारण पीठ दर्द, गठिया जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। इसके अलावा, यह हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाता है। जितना हो सके हील्स पहनने से बचें।
4. कम नींद लेना
बेहतर स्वास्थ्य के लिए नींद जरूरी है। अपर्याप्त नींद थकान का कारण बनती है और आपके अंदर नकारात्मक भावनाओं को बढ़ाती है। इसके अलावा, अपर्याप्त नींद से रक्तचाप और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। कम से कम 6-7 घंटे सोने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें:- महिलाओं को ही क्यों ज्यादा होती है यूटीआई (UTI) की समस्या? जानें इसके कारण और जरूरी बातें
5. तनाव को नजरअंदाज करना
महिलाएं अक्सर सिरदर्द, अनिद्रा और तनाव की समस्या को नजरअंदाज कर देती हैं। तनाव उनके स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा देता है। कम तनाव लेने या इसे अनदेखा करने की कोशिश करें।
6. एक्सरसाइज न करना
व्यस्त होने के कारण महिलाएं अक्सर व्यायाम नहीं करती हैं। शारीरिक गतिविधि की कमी से पीठ दर्द, स्ट्रोक, मधुमेह और हृदय रोग जैसी समस्याएं होती हैं। इस संबंध में, साइकिलिंग, स्विमिंग, डांस या योग का अभ्यास करें।
महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं होती हैं जिसके कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। उनकी कुछ आदतें होती हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं।
Read more articles on Women's Health in Hindi