Are High Heels Destroying Your Spine : फैशन की दुनिया में हील्स को महिलाओं के स्टाइल और कॉन्फिडेंस के साथ जोड़कर देखा जाता है। ऑफिस, पार्टी, शादी और घर के विभिन्न प्रकार के फंक्शन में हील्स पहनना एक स्टाइल स्टेटमेंट माना जाता है। ये खूबसूरत दिखने वाली हील्स आपके मन को बेशक लुभाते हों, लेकिन तन के लिए नुकसानदायक होते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं हील्स कैसे आपकी रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचाती है और इससे बचाव के लिए आपको क्या करना चाहिए।
हील्स पहनने से कैसे रीढ़ की हड्डी को होता है नुकसान- How heels damages the spine
मैश हॉस्पिटल, चिराग एन्क्लेव के डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक, स्पाइन और स्पोर्ट्स इंजरी डॉ. अभिषेक बंसल के अनुसार, सामान्य रूप से महिला के शरीर का भार पंजे, एड़ी, घुटनों और रीढ़ की हड्डी पर समान रूप से बंटा हुआ होता है। लेकिन जब महिला हील्स वाली सैंडल और जूते पहनती हैं तो शरीर के इन हिस्सों का संतुलन बिगड़ जाता है।हील्स पहनने से कमर का कर्व सामान्य से अधिक झुकता है। इससे लोअर बैक की हड्डियों, फेसट ज्वाइंट्स और डिस्क्स पर एक्सेंट्रिक पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचता है। इतना ही नहीं हील्स वाले जूते और सैंडल पहनने से मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है। ये सभी परिवर्तन लंबे समय में रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः HPV वैक्सीन से जुड़े इन 5 मिथकों पर बिलकुल न करें यकीन, जानें इनकी सच्चाई
इसे भी पढ़ेंः चाय से बढ़ सकती हैं ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी की बीमारी) के मरीजों की परेशानियां, डॉक्टर से जानें इसके बारे में
हील्स और रीढ़ की हड्डी पर क्या कहती है रिसर्च- Rsearch About Heels and Spine
अमेरिकन स्पाइन सोसाइटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो महिलाएं रोजाना 3 इंच से ऊँची हील पहनती हैं, उनमें लोअर बैक पेन की संभावना 70% तक बढ़ जाती है। डॉ. अभिषेक बंसल बताते हैं कि रीढ़ की हड्डी का स्वाभाविक S-शेप होता है। लेकिन जब लंबे समय तक शरीर असमान अवस्था में रहता है (जैसे हील्स पहनने से होता है), तो यह कर्व स्थायी रूप से बदल सकता है। शुरुआत में इससे कमर और घुटनों में दर्द की परेशानी होती है।
हील्स पहनने से शरीर को होने वाले नुकसान- Harmful effects of wearing heels on the body
- हील्स के कारण चलने की चाल बदल जाती है और हर कदम पर इंटरवर्टेब्रल डिस्क (रीढ़ की हड्डी के बीच की कुशन जैसी संरचना) पर असामान्य दबाव पड़ता है, जिससे herniated disc (स्लिप डिस्क) या डिस्क डैमेज हो सकते हैं।
- डॉक्टर बताते हैं कि हील्स के साथ चलने पर महिला को बैलेंस बनाने के लिए खुद को कमर और कंधे से पीछे झुकाना पड़ता है। इससे शरीर का नेचुरल पोश्चर बदलने लगता है। लंबे समय तक गलत पोस्चर रखने से रीढ़ टेढ़ी हो सकती है, जिसे मेडिकल भाषा में स्कोलियोसिस कहा जाता है। ये स्थिति गंभीर होती है और शरीर की संरचना को ठीक करने के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
- हील्स वाले जूते और सैंडल और जूते पहनने से घुटनों पर अतिरिक्त भार पड़ता है। अगर कोई महिला लंबे समय तक हील्स पहनती है, तो इससे भविष्य में गठिया का खतरा होता है।
- हील्स के आगे झुके होने के कारण पंजों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे Plantar fasciitis और Bunions जैसी परेशानियां होती हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या स्तन में गांठ होना हमेशा ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान
क्या सभी हील्स पहनना हानिकारक है- Is it harmful to wear heels at all
डॉ. अभिषेक बंसल कहते हैं कि सभी प्रकार की हील्स पहनना महिलाओं के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं। हील्स पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो हील्स शरीर को कम नुकसान पहुंचाती है।
- हील की ऊंचाई 1.5 इंच से कम रखने की कोशिश करें। हील्स की लंबाई जितनी ज्यादा होगी शरीर को उतना ज्यादा नुकसान पहुंचेगा।
- पेंसिल हील्स के बजाय स्टेबल हील्स ब्लॉक का चुनाव करें। ब्लॉक हील्स शरीर के संतुलन को ज्यादा नहीं बिगाड़ती है।
- हील्स पहनने पर हर 2 से 3 घंटे पर पैरों को आराम दिया, तो ये शरीर के संतुलन को स्थिर करती है।
- हील्स वाले सैंडल और जूतों में कुशन वाली सोल का ही चुनाव करें।
- अगर आपको पहले से कमर या रीढ़ की हड्डी में दर्द है, तो फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह के बिना हील्स न पहनें।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में महिलाएं ब्रा पहन सकती हैं? एक्सपर्स से जानें कौन-सी ब्रा होती है ज्यादा सुरक्षित
क्या कभी-कभार हील्स पहनना ठीक है?
हां, कभी-कभार पार्टी या खास मौके पर हील्स पहनना ठीक है, लेकिन नियमित रूप से हील्स पहनने की आदत रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचाती है।
इसे भी पढ़ेंः कैंसर के इलाज में दी जाती है कीमोथेरेपी, जानें इसका त्वचा पर क्या असर हो सकता है
निष्कर्ष
डॉक्टर के साथ बातचीत के आधार पर ये कहा जा सकता है कि हील्स सुंदरता का प्रतीक हो सकता है, लेकिन सेहत के लिए खतरे की घंटी भी। फैशन की दौड़ में यदि आप सेहत को नजरअंदाज करेंगी, तो इसका खामियाजा रीढ़ की हड्डी, जो कि पूरे शरीर का आधार है, को भुगतना पड़ सकता है। इसलिए अपने शरीर के संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
FAQ
हाई हील्स पहनने के क्या नुकसान हैं?
हाई हील्स पहनने से शरीर को एक नहीं बल्कि कई प्रकार के नुकसान होते हैं। हाई हील्स पहनने से रीढ़ की हड्डी में दर्द, घुटनों पर दबाव, टखनों में मोच, पॉस्चर बिगड़ना और लंबे समय में नसों को नुकसान हो सकता है।रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए क्या खाएं?
शरीर की सरंचना को मजबूत बनाने के लिए रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखना जरूरी है। रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिएदूध, बादाम, अखरोट, हरी सब्जियां, सोया, अंडा, कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर चीजों को खाएं।क्या कभी-कभी हाई हील्स पहनना भी हानिकारक है?
डॉ. अभिषेक बसंल बताते हैं कि कभी-कभार हील्स पहनने से शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता है। लेकिन रोजाना हाई हील्स पहनी जाए, तो ये घुटने और रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचाती है।क्या हाई हील्स पीठ दर्द का कारण बन सकती हैं?
बिल्कुल, हाई हील्स पहनने से पीठ में दर्द हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि हाई हील्स से लोअर बैक पर अतिरिक्त दवाब पड़ता है, जिससे पीठ में दर्द की परेशानी होती है।