Doctor Verified

घुटनों में हो रही सूजन? इन 4 बीमारियों से जुड़ी हो सकती है समस्या

घुटने में सूजन होना कई गंभीर बीमारियों से जुड़ा हो सकता है। आइए लेख में जानें घुटने में सूजन किन बीमारियों से जुड़ी होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
घुटनों में हो रही सूजन? इन 4 बीमारियों से जुड़ी हो सकती है समस्या


What is the cause of knee pain: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में शरीर कमजोर होना शुरू जाता है और इम्यूनिटी वीक होने लगती है। ऐसे में हड्डियां भी कमजोर होने लगती है और जोड़ों में दर्द की समस्या रहने लगती है। इस कारण कुछ लोगों को घुटने में दर्द की समस्या भी रहने लगती है। उम्र बढ़ने के साथ घुटनों में दर्द की समस्या होना आम बात है। लेकिन कई लोगों को बीमारियों के कारण भी घुटनों में दर्द की समस्या होने लगती है। क्या आप जानते हैं घुटनों में दर्द की समस्या किन बीमारियो का संकेत है? आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-06-07T183351.664

घुटनों में सूजन होना किन बीमारियों से जुड़ा हो सकता है? Diseases Which can Be Connected With Knee Pain

जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी समस्या- Joint and Bone Pain

उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। ऐसे में हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती है जिससे घुटनों में दर्द और सूजन होने लगती है। रुमेटॉइड आर्थराइटिस होने पर भी घुटने में परेशानी हो सकती है। यह एक ऑटोइम्यून कंडीशन है जो जोड़ों की सूजन का कारण बनती है। ऑस्टियोपोरोसिस के कारण भी हड्डियां कमजोर होने लगती है, ऐसे में फ्रैक्चर के कारण घुटने में दर्द होने लगता है। गाउट की स्थिति में जोड़ों में यूरिक एसिड जमने लगता है। इससे घुटनों में सूजन होने लगती है।

इंफेक्शन या इंफ्लेमेटरी डिजीज होना- Infection and Inflammatory Disease

घुटने के जॉइंट में इंफेक्शन होने के कारण भी दर्द या सूजन आने लगती है। ऐसे में सेप्टिक ऑर्थाेसिस के कारण घुटनों में इंफेक्शन और सूजन की समस्या होने लगती है। रिएक्टिव आर्थराइटिस के कारण भी जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है। इंफेक्शन के कारण जोड़ों में कभी भी कहीं भी दर्द शुरू हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- घुटने की सर्जरी के बाद फिजियोथेरेपिस्ट से मिलना क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

ऑटोइम्यून डिसऑर्डर- Autoimmune Disorder

कई ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के कारण भी घुटने में सूजन व दर्द की समस्या हो सकती है। सोरायसिस से पीड़ित लोगों में सोरायटिक गठिया पाया जाता है, जो घुटने में सूजन का कारण बन सकता है। क्रोनिक इंफ्लेमेशन के कारण भी स्पाइन और जॉइंट्स में दर्द हो सकता है, जो घुटनों में दर्द और सूजन का कारण बन सकता है।

नर्व कंडीशन- Nerve Condition

कई नर्व कंडीशन के कारण भी घुटने में दर्द और सूजन हो सकती है। यह समस्या साइटिका के कारण भी हो सकती है, जो पीठ के निचले हिस्से में नर्व में दवाब पड़ने से होती है। ऐसे में घुटने में परेशानी होना शुरू हो जाती है। मस्कुलर पेन के कारण भी घुटने में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या सीढ़ियां चढ़ने से घुटने की समस्या होती है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

घुटनों में दर्द की समस्या सामान्य नहीं है। यह समस्या कई बीमारियों से जुड़ी हो सकती है। यह समस्या नर्व कंडीशन, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर या इंफेक्शन और इंफ्लेमेटरी डिजीज के कारण हो सकती है। यह समस्या जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी हो सकती है। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस विषय पर अधिक जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

ब्लड प्रेशर और डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer