Doctor Verified

एक्सरसाइज करने के बाद घुटनों में होने लगता है दर्द? जानें कारण और मैनेज करने का तरीका

Knee Pain After Exercise In Hindi: एक्सरसाइज करने के बाद घुटनों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे घुटने में चोट लगना, एक्सरसाइज के दौरान अतिरिक्त दबाव बनना आदि। जानें, इसे कैसे मैनेज किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्सरसाइज करने के बाद घुटनों में होने लगता है दर्द? जानें कारण और मैनेज करने का तरीका


What Causes Knee Pain After Exercise In Hindi: एक्सरसाइज करना हमारे ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। ऐसा इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि एक्सरसाइज करने की वजह से बॉडी में ब्लड फ्लो बढ़ता है, फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है और इम्यूनिटी में भी सुधार होता है। एक्सरसाइज की मदद से हड्डियां भी मजबूत होती हैं और बैलेंस में सुधार होता है। यही नहीं, जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, उनके जोड़ों में दर्द, हड्डियों की तकलीफें भी कम होने लगती है। एक्सरसाइज से व्यक्ति की स्ट्रेंथ में सुधार होता है। कुल मिलाकर, कहने की बात यह है कि एक्सरसाइज हमारे लिए बहुत जरूरी है। लेकिन, कई बार आपने नोटिस किया होगा कि एक्सरसाइज के बाद कुछ लोगों को घुटनों में दर्द महसूस होने लगता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? क्या ऐसा होना सामान्य है और इसे कैसे मैनेज किया जा सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल और नई दिल्ली के हीलिंग टच क्लिनिक में ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट, डॉ. अभिषेक वैश्य से।

एक्सरसाइज करने के बाद घुटनों में दर्द क्यों होता है?- Causes Of Knee Pain After Exercise In Hindi

what causes knee pain after exercise  01 (3)

1. चोट लगना

एक्सरसाइज करने के बाद घुटनों में दर्द होने का सबसे मुख्य कारण होता है, घुटनों में चोट लगना। अगर किसी के घुटने में चोट लगी है, हाल ही में रिकवरी हुई है। ऐसी सिथति में अगर व्यक्ति ओवर एक्सरसाइज करता है, तो उन्हें घुटनों में दर्द हो सकता है। असल में, चोट पूरी तरह ठीक न होने पर प्रभावित हिस्से की मसल्स चोटिल हो सकती हैं। इस स्थिति में घुटनों का दर्द बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: Knee Pain: र‍न‍िंग के बाद होता है घुटनों में दर्द? बचाव के ये 5 ट‍िप्‍स आएंगे काम

2. गलत तरह से एक्सरसाइज करना

एक्सरसाइज करने के बाद घुटनों में दर्द होने का एक अन्य कारण है, सही तरह से एक्सरसाइज न करना। ध्यान रखें कि एक्सरसाइज के दौरान अपने आपको किसी भी पोजिशन के लिए जबरदस्ती फोर्स नहीं करना चाहिए। गलत पोजिशन की वजह से शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द हो सकता है या चोट लग सकती है। यही नहीं, गलत तरीके से एक्सरसाइज करने पर घुटनों पर अतिरिक्त दबाव बनने के कारण भी दर्द होने लगता है।

3. पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी

उन लोगों को भी एक्सरसाइज करने के बाद घुटनों में दर्द होने का जोखिम अधिक होता है, जिनके पैरों की मांसपेशियां कमजोर होती हैं। यहां तक कि कई बार नीकैप की अलाइनमेंट सही न हो, तो भी इस तरह की परेशानी हो सकती है। अगर आपको घुटने या नीकैप से जुड़ी समस्या है, तो एक्सरसाइज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले लें। यह सही रहेगा। ध्यान रखें कि नीकैप में दर्द होने के बावजूद एक्सरसाइज करने से दर्द ट्रिगर हो सकता है। इससे आपके लिए रोजमर्रा के कामकाज करने में दिक्कतें आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: वर्कआउट करते वक्त होता है घुटने में दर्द तो करें ये एक्सरसाइज, दर्द हो जाएगा छूमंतर

4. हैमस्ट्रिंग में खिंचाव

उन लोगों को भी एक्सरसाइज करने के बाद घुटनों में दर्द हो सकता है, जिन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की समस्या हो जाती है। बता दें कि हैमस्ट्रिंग एक तरह की स्ट्रिंग है, जो तीन तरह के मसल्स के समूह से बनती है। यह आपके पैरों को जांघ से लेकर घुटने तक को मुड़ने में मदद करती है। जब कोई ओवर एक्सरसाइज करता है, तो उनके हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ सकता है, नतजीतन घुटनों में दर्द होने की समस्या हो जाती है।

एक्सरसाइज के बाद घुटनों में दर्द को कैसे मैनेज करें- How To Manage Knee Pain After Exercise In Hindi

एक्सरसाइज करने के बाद घुटनों में हो रहे दर्द को मैनेज करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए, यहां बताए गए उपाय अपनाएं-

  1. ओवर एक्सरसाइज करने से बचें।
  2. अगर घुटने में चोट लगी है, तो पर्याप्त रेस्ट करें। रिकवरी होने तक एक्सरसाइज न करें।
  3. किसी भी एक्सरसाइज को जबरदस्ती करने की कोशिश न करें।
  4. एक्रससाइज के दौरान अपने पोस्चर का ध्यान रखें।
  5. ऐसे एक्सरसाइज करने से बचें, जिससे घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

सिर में भारीपन और थकान क्यों महसूस होती है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer