
Kissing Bug Outbreak In United States: अमेरिका में एक खतरनाक बीमारी का आतंक फैला हुआ है, इसे चागास डिजीज (Chagas Disease) कहा जाता है। यह एक तरहका रेयर पैरासिटिक इंफेक्शन है जो किसिंग बग नाम के कीट के कारण फैलता है। इस समय अमेरिका में इस दुर्लभ इंफेक्शन का प्रकोप फैला हुआ है। अब तक कैलिफोर्निया और टेक्सास जैसे कई अमेरिकी राज्यों में इस बीमारी के मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 32 अमेरिकी राज्य इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। आपको बता दें कि यह एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए अमेरिका स्वास्थ्य विभाग में डर का माहौल है। किसिंग बग नाम का कीड़ा, रात के समय व्यक्ति के चेहरे के आसपास के नर्म हिस्सों पर काटता है। इसके मल में मौजूद पैरासाइट, व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है और इंफेक्शन आंख, मुंह या कीट के काटने वाले घाव में चला जाता है और व्यक्ति बीमार हो जाता है। चलिए जानते हैं कि चागास डिजीज क्या है और यह बीमारी क्यों खतरनाक साबित हो सकती है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) में हॉस्पिटल मैनेजमेंट के एचओडी डॉ. राजेश हर्शवर्धन से बात की।
अमेरिका में फैला चागास रोग क्या है?- What Chagas Disease Outbreak In America
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (Centers For Disease Control and Prevention) के मुताबिक, चागास रोग, जिसे अमेरिकन ट्रिपैनोसोमियासिस भी कहते हैं, एक प्रकार का गंभीर इंफेक्शन है। यह बीमारी, मुख्य रूप से लैटिन अमेरिका के ग्रामीण क्षेत्रों में देखी गई है। हाल के कुछ सालों से इस बीमारी के मामले, अमेरिका के अन्य हिस्सों मे भी नजर आने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें- दुनियाभर में फैल रहा है साइलेंट किलर कहे जाने वाला चागास रोग, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
क्यों खतरनाक है चागास रोग?- Why Is Chagas Disease Dangerous

चागास रोग होने पर बुखार, थकान, शरीर में सूजन जैसे सामान्य लक्षण नजर आते हैं, इसलिए लोग इस बीमारी को गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन यह एक खतरनाक बीमारी है क्योंकि-
- चागास रोग के कारण पाचन तंत्र और हार्ट को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
- यह रोग अगर लंबे समय तक शरीर में रहे, तो हार्ट की कार्यक्षमता घट सकती है।
- जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उनके के लिए यह बीमारी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है।
क्या चागास रोग जानलेवा है?- Is Chagas Disease Deadly
डॉ. राजेश हर्शवर्धन ने बताया कि चागास रोग जानलेवा हो सकता है, खासतौर पर अगर इसका इलाज समय पर न किया जाए।शुरुआत में चागास रोग के लक्षण हल्के होते हैं जैसे बुखार, सूजन या थकान होना। इस बीमारी को नजरअंदाज करने से हार्ट की अनियमित धड़कन और अचानक मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में इस बीमारी के गंभीर होने का खतरा ज्यादा होता है।
कैसे पता चलेगा कि व्यक्ति को चागास रोग है?- How To Detect Chagas Disease
लक्षण:
- चागास रोग के शुरुआती लक्षण हल्के होते हैं और इसे कई बार शुरुआत में पहचानना मुश्किल हो जाता है।
- चागास रोग होने पर बुखार, थकान, शरीर में सूजन, सिरदर्द, त्वचा पर सूजन या दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
- चागास रोग होने पर हार्ट की समस्याएं, पाचन की समस्याएं लंबे समय तक शरीर में रहती हैं।
जांच:
- इंफेक्शन का पता लगाने के लिए ब्लड में परजीवी और उसके एंटीबॉडी की जांच की जाती है।
- हार्ट पर बीमारी का असर देखने के लिए ईसीजी या इको टेस्ट भी किया जाता है।
निष्कर्ष:
चागास रोग एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है इसलिए इसे हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहिए। बुखार, सूजन या थकान जैसे लक्षण नजर आने पर उसे हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
चागास रोग किस कारण से होता है?
चागास रोग, परजीवी के कारण होती है, जो किसिंग बग के काटने से या मल के संपर्क में आने से शरीर में प्रवेश करता है। यह हार्ट और पाचन तं9 को प्रभावित कर सकता है और गंभीर शारीरिक समस्याएं पैदा कर सकता है।किसिंग बग का खतरा क्या है?
किसिंग बग, चागास रोग फैलाने वाला एक कीड़ा है। यह इंसानों के शरीर या त्वचा पर काटता है और अपने मल में परजीवी को छोड़ता है, जिससे व्यक्ति संक्रमित हो जाता है। यह बीमारी जानलेवा हो सकती है।किसिंग बग्स से कैसे बचें?
किसिंग बग्स से बचने के लिए घर की सफाई करें, दरारें और फटी हुई दीवारों को ठीक करें, कीट-निवारक का इस्तेमाल करें और रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। घर के खिड़की और दरवाजों को बंद रखें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version