Doctor Verified

किडनी की बीमारी होने पर क्यों बढ़ने लगता है वजन? डॉक्टर से जानें दोनों के बीच कनेक्शन

Connection Between Kidney Disease and Weight Gain : किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों में अक्सर वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या देखी जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
किडनी की बीमारी होने पर क्यों बढ़ने लगता है वजन? डॉक्टर से जानें दोनों के बीच कनेक्शन


Connection Between Kidney Disease and Weight Gain :किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। किडनी के जरिए ही शरीर के खून को फिल्टर करने, एक्स्ट्रा पानी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। लेकिन आधुनिक जीवनशैली में गलत खानपान, सही मात्रा में पानी न पीने और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने की वजह से लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं। किडनी की बीमारी से जूझने वाले लोगों को कई प्रकार की दवाएं, जीवनशैली में परिवर्तन और खानपान में बदलाव करने की जरूरत होती है।

किडनी की बीमारी से जूझने वाले मरीजों में अक्सर वजन और मोटापा बढ़ने की समस्या देखी जाती है। आखिर क्यों किडनी के बीमारी की वजह से वजन बढ़ने की समस्या होती है? इस विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने दिल्ली के जनरल फिजिशियन डॉ. सुरिंदर कुमार से बात की।

इसे भी पढ़ेंः क्या किडनी पर असर डालती है फेयरनेस क्रीम? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में 

क्या किडनी की बीमारी की वजह से भी वजन बढ़ता है?- Connection Between Kidney Disease and Weight Gain

डॉ. सुरिंदर कुमार के अनुसार, किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों के शरीर से पर्याप्त मात्रा में विषाक्त पदार्थ नहीं निकल पाते हैं। इसकी वजह से शरीर में तरल पदार्थों की अधिकता हो जाती है। जब शरीर में पानी का वजन ज्यादा होता है, तो यह मोटापे और बढ़े हुए वजन का कारण बनता है। इसके अलावा भी कई कारण हैं, जो किडनी के मरीजों के बढ़ते वजन का कारण बनती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या कैल्शियम की गोली खाने से वाकई किडनी की पथरी हो जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Kidney-Disease-and-Weight-Gain-inside2

1. नमक का जमा होना

किडनी का मुख्य काम शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक को बाहर निकालना है। लेकिन जब किडनी कमजोर हो जाती है और सही तरीके से काम नहीं करती है, तो शरीर में अतिरिक्त नमक जमा होने लगता है। इसकी वजह से शरीर में सूजन की समस्या देखी जाती है। शारीरिक सूजन को भी अतिरिक्त वजन और मोटापे से ही जोड़कर देखा जाता है।

 इसे भी पढ़ेंः लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 जूस, हमेशा रहेंगे हेल्दी

2. हार्मोनल असंतुलन

जब किसी व्यक्ति की किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है, तो हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। डॉक्टर का कहना है कि किडनी के मरीजों में थायराइड हार्मोन का स्तर बदल सकता है, जिससे मेटाबॉलिज्म स्लो काम करता है और वजन बढ़ने की समस्या होती है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी बढ़ता है। इससे डायबिटीज का खतरा भी होता है।

इसे भी पढ़ेंः 30 की उम्र के बाद महिलाओं को जिंक क्यों लेना चाहिए? जानें इसके फायदे

3. मेटाबॉलिज्म स्लो होना

किडनी की बीमारी के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। मेटाबॉलिज्म स्लो होने के कारण शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न नहीं होती है। इसके कारण शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है।

Kidney-Disease-and-Weight-Gain-inside

4. दवाओं का इफेक्ट

किडनी फंक्शन दोबारा सही तरीके से काम करे, इसके लिए डॉक्टर उन्हें विभिन्न प्रकार की दवाएं देते हैं। दवाओं में स्टेरॉयड भी शामिल होता है। स्टेरॉयड शरीर में पानी और नमक बनाए रखते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है। किडनी के मरीजों की दवाओं का सेवन करने के दौरान मरीजों को ज्यादा भूख भी लगती है। इससे मरीज ज्यादा खाना खाने लगते हैं। ज्यादा खाने की वजह से भी मोटापा और वजन बढ़ने की समस्या देखी जाती है।

इसे भी पढ़ेंः ऑर्थोट्रॉपिक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी क्या है? किस बीमारी में पड़ती है इसकी जरूरत 

किडनी के मरीज वजन को बढ़ने से कैसे रोकें- How can kidney patients prevent weight gain

    • किडनी के मरीजों को कम तेल, मसाले और नमक वाला खाना खाने की सलाह दी जाती है।
    • किडनी सही तरीके से काम कर सके, इसके लिए डाइट में ताजे फल, सब्जियां, प्रोटीन और लो फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

निष्कर्ष

किडनी की बीमारी के कारण वजन बढ़ने का मुख्य कारण शरीर में फ्लूइड रिटेंशन, मेटाबॉलिज्म में बदलाव, हार्मोन असंतुलन और दवाओं का सेवन करना है। अगर आप किडनी के मरीज हैं और आपको शरीर में सूजन, वजन और मोटापा नजर आ रहा है, तो इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात करें।

Read Next

बालों के झड़ने का कारण हो सकती है सेलेनियम की कमी, डॉक्टर से समझें कनेक्शन

Disclaimer