पहाड़ी लहसुन, जिसे कश्मीरी लहसुन भी कहा जाता है, यह आम घरों में इस्तेमाल होने वाले लहसुन की तुलना में काफी अलग होता है। ये हिमालय की पहाड़ियों में उगता है और इसे पोठी लहसुन भी कहते हैं। इसकी एक कली भी रेगुलर लहसुन की कली से काफी बड़ी होती है। इसका स्ट्रांग फ्लेवर आपके खाने में एक अलग ही टेस्ट जोड़ता है और इसे टैंगी बनाता है। इसे लोग अक्सर कूचकर खाने में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इस लहसुन की खास बात यह है कि इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। इसी कड़ी में आज जानेंगे कि हाई बीपी के मरीजों के लिए पहाड़ी लहसुन कितना फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से Suparna Mukherjee, Clinical Nutrition & Dietetics, Narayana Health City, Bengaluru से।
हाई बीपी के मरीजों के लिए पहाड़ी लहसुन के फायदे-Kashmiri garlic for high bp in hindi
Suparna Mukherjee बताती हैं कि हाई बीपी के मरीजों के लिए पहाड़ी लहसुन का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। पहाड़ी लहसुन, जिसे कश्मीरी लहसुन या एक-कली लहसुन भी कहा जाता है, हाई बीपी वाले लोगों के लिए व्यापक रूप से लाभकारी माना जाता है। ऐसा एलिसिन (Allicin) नामक यौगिक के कारण होता है, जो लहसुन को कुचने या काटने पर निकलता है। एलिसिन रक्त वाहिकाओं को शिथिल करने, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने और हाई बीपी को कम करने में मदद करता है।
आगे सुपर्णा कहती हैं कि हालांकि, इसे अक्सर एक शक्तिशाली प्राकृतिक उपचार माना जाता है, यह याद रखना जरूरी है कि यह निर्धारित दवाओं का विकल्प नहीं है। अपने आहार में कोई भी महत्वपूर्ण बदलाव करने से पहले, खासकर अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त हैं, हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: सोते समय खर्राटे कहीं हाई बीपी की समस्या का अलार्म तो नहीं? डॉक्टर से समझें क्या है कनेक्शन
हाई बीपी में कैसे करें पहाड़ी लहसुन का सेवन-How to have Kashmiri garlic for high bp
हाई बीपी को बैलेंस करने के लिए आप लहसुन का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं। Suparna Mukherjee ने कई हेल्दी तरीके को बताया है जिसे आप हाई बीपी बैलेंस करने के लिए आजमा सकते हैं। जैसे कि
1. कच्चा और खाली पेट खाएं लहसुन
सुपर्णा मुखर्जी कहती हैं कि कई स्रोत सुबह खाली पेट एक या दो कच्चे पहाड़ी लहसुन की कलियां खाने की सलाह देते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे इसके लाभकारी यौगिकों का अवशोषण बेहतर होता है। आप बस कलियों को छीलकर चबा सकते हैं और फिर एक गिलास पानी पी सकते हैं।
2. गर्म पानी और नींबू के रस के साथ
कुछ लोग लहसुन को कूचकर एक गिलास गर्म पानी और नींबू के रस के साथ सेवन करने की सलाह देते हैं ताकि इसके गर्म गुणों और तीखे स्वाद को कम किया जा सके।
3. कुचकर पानी में भिगोकर खाएं लहसुन
एक और तरीका है कि कुछ कलियों को कूचकर रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। फिर आप अगली सुबह खाली पेट पानी पी सकते हैं। यह तरीका ब्लड सर्कुलेशन को सही करने के साथ कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार है।
4. दूध के साथ लें
एक उपाय यह है कि लहसुन की कुछ कलियों को एक गिलास दूध में उबालकर सोने से पहले पी लें। यह दिल के मरीजों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: हाई बीपी की समस्या में भूलकर भी न करें ये 5 काम! सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
5. अपने भोजन के साथ
हालांकि, अधिकतम लाभ के लिए अक्सर कच्चा सेवन करने की सलाह दी जाती है, आप इसे अपने भोजन में भी शामिल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि पकाने से इसके कुछ लाभकारी यौगिकों, विशेष रूप से एलिसिन की शक्ति कम हो सकती है।
महत्वपूर्ण बातें:
सुपर्णा मुखर्जी बताती हैं कि सुझाई गई मात्रा अलग-अलग होती है, लेकिन आमतौर पर एक कली से शुरू करने की सलाह दी जाती है और प्रतिदिन दो या तीन कली से ज्यादा नहीं खानी चाहिए। पहाड़ी लहसुन को सामान्य लहसुन से ज्यादा गुणकारी माना जाता है, इसलिए संयम बरतना जरूरी है। कच्चा लहसुन कुछ लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसे सीने में जलन, गैस और पेट खराब होना। अगर आपका पेट संवेदनशील है, तो आप बहुत कम मात्रा से शुरुआत कर सकते हैं या इसे खाने के साथ ले सकते हैं।
हालांकि, यह दुर्लभ है लेकिन, कुछ लोगों को लहसुन से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको चकत्ते, खुजली या सांस लेने में तकलीफ जैसे कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें। लहसुन खून को पतला करने का काम कर सकता है, इसलिए अगर आप पहले से ही खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो सावधानी बरतना जरूरी है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया तो नहीं हो रही है, अपने डॉक्टर से सलाह लें।
FAQ
लहसुन को निगलना या चबाना बेहतर है?
लहसुन को निगलना हो या चबाना, दोनों ही तरीका सही है। लहसुन निगलने से सीरम लिपिड स्तर पर कोई कमी नहीं आई। लेकिन, NIH के अनुसार लहसुन को चबाने से कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड, एमडीए और ब्लड प्रेशर को करने में मदद कर सकता है।सुबह कच्चा लहसुन कैसे खाना चाहिए?
अगर आप लहसुन को इसके एंटी इंफ्लेमेटी गुणों के कारण इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसे सुबह खाली पेट भी ले सकते हैं। यह हड्डियों की समस्याओं को कम करने के साथ जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है। तो 1 लहसुन की कली को चबाकर खाएं और 1 गिलास पानी पिएं।क्या लहसुन आपका पेट साफ करता है?
लहसुन में कुछ हद तक प्रोबायोटिक गुण होते हैं जो कि आंतों की गति को तेज करने के साथ गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे पेट साफ करने में मदद मिलती है। लेकिन, बिना एक्सपर्ट के राय के इसका सेवन न करें।