Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

क्या आपको भी होती है गीजर (Geyser) के पानी से नहाने के बाद खुजली? जानें कारण और बचाव के उपाय

गीजर के पानी से नहाने के नुकसान: सर्दियों में हर घर में गीजर का पूरा इस्तेमाल होता है और लोग हर काम के लिए इसके गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कुछ लोग गीजर के पानी से नहाने के बाद खुजली का अनुभव करते हैं? क्यों आइए जानते हैं इस बारे में स्किन एक्सपर्ट की राय।

गीजर के पानी से नहाने के नुकसान: सर्दियां शुरू होने के साथ घरों में गीजर का इस्तेमाल शुरू हो जाता है। दरअसल, घरों में आने वाला टंकी का पानी अक्सर ठंडा होता है और इससे काम करने से हाथों में दाने और खुजली की समस्या होने लगती है। ऐसे में नहाने के अलावा हर काम के लिए ठंडे पानी की जरूरत होती है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें गीजर के पानी से नहाने के बाद शरीर में खुजली होने लगती है। कभी आपने सोचा है कि ये दिक्कत क्यों होती है और इसका कारण क्या है? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने डॉ. विजय सिंघल सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से बात की। साथ ही जाना कि गीजर (Geyser) के पानी से नहाने के बाद खुजली होने पर क्या करें, क्या है इससे बचाव का तरीका।

गीजर के पानी से नहाने के बाद क्यों होती है खुजली?

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि गीजर (Geyser) के पानी से नहाने के बाद खुजली होना एक आम समस्या है, खासकर सर्दियों में। इसका मुख्य कारण पानी का अत्यधिक गर्म होना और उसमें मौजूद हार्ड मिनरल्स या धातु कण हो सकते हैं। बहुत गर्म पानी त्वचा की प्राकृतिक नमी, नेचुरल ऑयल को छीन लेता है, जिससे त्वचा रूखी हो जाती है और खुजली शुरू हो सकती है। इसके अलावा, गीजर में जमा स्केल, जंग या बैक्टीरिया भी त्वचा में एलर्जी या इरिटेशन पैदा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: नहाने के बाद त्वचा पर होने लगे खुजली, तो अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

गीजर वॉटर हीटर के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?

गीजर वॉटर हीटर के पानी से नहाने के कई नुकसान (geyser side effects) हैं खासकर कि अगर आप इसमें ठाड पानी मिलाकर नहीं नहाते। दरअसल, जब आप गर्म पानी में ठंडा पानी मिलाकर नहीं नहाते हो (What Happens If You Never Mix Cold Water With Geyser Hot Water) इसका टेंपरेचर हाई रहता है और स्किन पर जाते ही ये त्वचा की सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचाता है। बहुत गर्म पानी त्वचा के फैट को पिघला देता है, जिससे नमी की कमी और सूखापन होता है, जिसके कारण खुजली होती है। इसके अलावा गीजर वॉटर हीटर के साइड इफेक्ट्स बहुत हैं जैसे कि गर्म पानी प्राकृतिक तेलों को हटा देता है, जिससे पहले से मौजूद सूखापन और बढ़ जाता है। कई बार ये पानी हार्ड वॉटर होता है जिसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है और ये त्वचा पर एक परत बना देती है, जिससे जलन होती है और तेल ग्रंथियां अवरुद्ध हो जाती हैं।

What causes itching after bathing with hot water

इसके अलावा गर्म पानी से जब आप नहाते तो गर्मी से मास्ट कोशिकाएं हिस्टामाइन छोड़ सकती हैं जिससे खुजली या पित्ती (कोलीनर्जिक अर्टिकेरिया) हो सकती है। ये एक ऐसी स्थिति जिसमें त्वचा के संपर्क में आने वाला पानी, बिना दाने के भी तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है और रसायनों के कारण तीव्र खुजली पैदा करता है।

इसे भी पढ़ें: नहाने के बाद खुजली होने के हैं ये 5 कारण

गीजर के पानी से नहाने के बाद खुजली हो तो क्या करें?

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि बचाव के लिए नहाते समय बहुत गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी का उपयोग करें। नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है ताकि त्वचा की नमी बनी रहे। ऐसे में आप ये कर सकते हैं कि नहाने के बाद सरसों का तेल या फिर ग्लिसरीन लगा लें जो कि गर्म पानी से नहाने के बाद होने वाली ड्राईनेस को कम करने में मददगार है और इससे खुजली व पित्ती की समस्या भी नहीं होती।

इसके अलावा गीजर की नियमित सफाई और सर्विसिंग कराएं, जिससे पानी की गुणवत्ता बनी रहे। अगर समस्या ज्यादा बढ़ जाए या लाल चकत्ते, जलन या रैश दिखें तो स्किन एक्सपर्ट के पास जाएं और उनसे सलाह लें।

FAQ

  • नहाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए?

    नहाने के बाद शरीर सॉफ्टनेस के साथ सुखाएं और नमी को लॉक करने के लिए मॉइस्चराइज लगा लें। इसके बाद ही कपड़ें पहनें ताकि आपको खुजली आदि की समस्या परेशान न करे।
  • सुबह नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

    सुबह नहाने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर, बॉडी लोशन, तेल और फेस क्रीम लगाएं। ऐसा करने से स्किन अंदर से मॉइस्चराइज होती है, त्वचा की बनावट बेहतर होती है और नमी लॉक होने की वजह से त्वचा सॉफ्ट व सुंदर नजर आती है।
  • रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाकर सोएं?

    रात को सोते समय चेहरे पर नारियल तेल लगाकर सोएं। इससे चेहरा मॉइस्चराइज रहता है और सर्दियों में ड्राईनेस की समस्या नहीं होती। हालांकि आप नारियल तेल के अलावा भी कोई और मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं।

Read Next

क्या आपकी भी पैरों की उंगलियां पड़ जाती हैं नीली? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 16, 2025 14:23 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 16, 2025 14:23 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 16, 2025 14:23 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content