Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

क्या आपकी भी पैरों की उंगलियां पड़ जाती हैं नीली? डॉक्टर से जानें इसके कारण

सर्दियों में ज्यादातर लोग पैरों की उंगली के नीले पड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। आइए लेख में जानें -

Why Do Toes Turn Blue In Hindi: कई लोग पैरों की उंगलियों के नीला पड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन कई बार कुछ लोगों में ये समस्या अन्य मौसम में भी बनी रहती है। इसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां भी होती हैं। कभी-कभी उंगलियों का नीला पड़ना परेशानी का कारण नहीं है, लेकिन कई बार उंगलियों का नीला पड़ना चिंता का विषय भी हो सकता है। कई बार से स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में आइए बेंगलुरु के एस्टर सीएमआई अस्पताल आंतरिक चिकित्सा के सलाहकार डॉ. पूजा पिल्लई (Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore) से जानें पैरों की उंगलियों का रंग नीला क्यों होता है?

क्यों होता है पैरों की उंगलियों का रंग नीला? - Why Are Toes Blue In Color?

डॉ. पूजा पिल्लई के अनुसार, कई बार लोगों को पैरों की उंगलियों के नीला पड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है, जो शरीर में किसी न किसी समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

ठंड के कारण

ठंड के मौसम में पैरों की उंगलियों का नीला पड़ना एक आम समस्या है, क्योंकि शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए ब्लड वेसल पतली हो जाती है। ज्यादातर लोग सर्दियों में इस समस्या से परेशान रहते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन खराब होने

कई बार लोगों के पैरों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से न हो पाने के कारण लोगों को पैरों की उंगलियों के नीला पड़ने की समस्याएं हो सकती हैं। बता दें, लोगों को डायबिटीज और पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (Peripheral Arterial Disease) जैसी बीमारियों के कारण पैरों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाती है, जिससे पैरों की उंगलियां नीली हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में ठंड के कारण पैर की उंगलियों में हो जाती है सूजन, तो बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स

why do toes turn blue doctor explains in hindi 1

रेनॉड्स फेनोमेनन के कारण

रेनॉड्स फेनोमेनन (Raynaud's phenomenon) की वजह से ठंड या स्ट्रेस में आने पर भी लोगों के पैर की उंगलियां नीली या सफेद हो सकती हैं।

टाइट जूतों के कारण

कई बार कुछ लोग टाइट जूते पहनते हैं, जिसके कारण पैरों की उंगलियों में ब्लड फ्लो रूक जाता है। इसके कारण भी पैरों की उंगलियों के नीला पड़ने की समस्या हो सकती है।

बीमारियों के कारण 

अगर किसी व्यक्ति को हार्ट या लंग्स से जुड़ी समस्याएं हैं, तो ये शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन सप्लाई को कम (Lack of Oxygen) कर सकती हैं। इसके कारण पैरों की उंगलियां नीली रंग होने और हाथों-पारों के ठंडा पड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

खून के थक्के जमने की समस्या

कई बार लोगों को पैरों में खून के थक्कों के जमने (Blood Clots) या नर्व की समस्याएं भी पैरों में ब्लड सर्कुलेशन पर असर डाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन समस्याओं के कारण होती है पैर की उंगलियों में ऐंठन और कर्ल की समस्या, जानें बचाव के उपाय 

पैरों से जुड़ी समस्या के अन्य लक्षण - Other Symptoms Of Foot Problems In Hindi

पैरों में उंगलियों के नीला पड़ने की समस्या पैरों में ब्लड सर्कुलेशन के ठीक से न होने, उंगलियों तक ऑक्सीजन न पंहुच पाने और पैरों में खून के थक्कों के जमने की समस्या जैसे कारणों से हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के कारण उंगलियों के नीला पड़ने के अलावा, कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में पैरों की समस्या के इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • मांसपेशियों में दर्द होने
  • मांसपेशियों में कमजोरी और अकड़न होने
  • त्वचा के रंग में बदलाव होने
  • नाखूनों के धीरे बढ़ने
  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile dysfunction)

डॉ. पूजा पिल्लई के अनुसार, अगर पैर की उंगलियां अक्सर नीली हो जाती हैं, सुन्न महसूस होती हैं, दर्द होता है या वार्मिंग के बाद भी नॉर्मल रंग में वापस नहीं आती हैं, तो सही जांच के लिए डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

निष्कर्ष

पैरों में ठीक से ब्लड सर्कुलेशन न होने, पेरिफेरल आर्टरी डिजीज होने, उंगलियों तक ऑक्सीजन न पंहुच पाने और खून के थक्कों को जमने की समस्या के कारण लोगों को पैरों की उंगलियों के नीला पड़ने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसके इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पैर की उंगलियों में दर्द होने के क्या कारण हैं?

    कई बार लोगों को फ्रैक्चर, गठिया, नसों से जुड़ी समस्याएं होने, ब्लड शुगर, पैरों में ठीक से ब्लड सर्कुलेशन न होने या चोट लगने जैसी समस्याओं के कारण लोगों को पैरों की उंगलियों में दर्द होने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • कौन सी विटामिन की कमी से हाथ पैरों में दर्द होता है?

    शरीर में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-डी और बी12 जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को तंत्रिका तंत्र के कमजोर होने, मांसपेशियों के कमजोर होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • सोते समय पैर की उंगलियों में दर्द क्यों होता है?

    कई बार शरीर में पानी की कमी होने, पैरों में ब्लड सर्कुलेशन के ठीक से न होने, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी, मांसपेशियों पर दबाव पड़ने, गठिया, ब्लड शुगर, नर्व डैमेज, चोट लगने और गाउट जैसी समस्याओं के कारण लोगों को पैरों की उंगलियों में दर्द होने की समस्या हो सकती है।

Read Next

डायबिटीज में टाइम पर खाना क्यों है जरूरी? एक्‍सपर्ट से समझें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 15, 2025 16:12 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 15, 2025 16:12 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 15, 2025 16:12 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content