Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या प्रेग्नेंसी में ब्रेकफास्ट स्किप कर सकते हैं? डॉक्टर बता रहे हैं ऐसा करने के 3 नुकसान

प्रेग्नेंसी में ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करना चाहिए। ऐसा किया जाना गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए सही नहीं है। नाश्ता न खाने से गर्भवती महिला को किस तरह के नुकसान हो सकते हैं, जानें इस लेख में।

Is It Safe To Skip Breakfast During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में सही डाइट फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। हर समय पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना चाहिए और कोई भी मील स्किप नहीं करना चाहिए। इसके बावजूद, कई बार गर्भवती महिलाएं घर के कामकाज या अन्य व्यस्तता के चलते सुबह का नाश्ता छोड़ देती हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी में ब्रेकफास्ट स्किप करना सही होता है? इसका गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु पर क्या असर पड़ता है? आइए, जानते हैं इस बारे में Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता क्या बताती हैं?

प्रेग्नेंसी में ब्रेकफास्ट न खाने के नुकसान- What Happens If You Skip Breakfast During Pregnancy

is it safe to skip breakfast during pregnancy 1 (5)

पोषक तत्वों की कमी

डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, तो प्रेग्नेंसी में ब्रेकफास्ट करने का मतलब है कि रात को डिनर करने के बाद अगले दिन सीधा लंच करना। गर्भावस्था में डिनर और अगले दिन के लंच के बीच के गैप में कुछ भी न खाना महिलाओं के लिए हानिकारक होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसकी वजह से महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। जब गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, तो इसका गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर बुरा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में न करें फास्ट और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन, मां और बच्चे को पहुंचता है नुकसान: स्टडी

शरीर में सूजन बढ़ने का जोखिम

डॉ. शोभा गुप्ता आगे कहती हैं, "शायद आपको यह पता न हो, लेकिन यह सच है कि प्रेग्नेंसी में ब्रेकफास्ट स्किप करने से महिलाओं के शरीर में सूजन बढ़ जाती है। हालांकि, प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन होना आम बात है, जो कि समय के साथ या डिलीवरी के बाद अपने आप ठीक हो जाती है। बहरहाल, जब गर्भवती महिलाएं लंबे समय तक नाश्ता स्किप करती हैं, तो इसकी वजह से मेटाबॉलिक स्ट्रेस बढ़ता है, सर्केडियन रिदम भी प्रभावित होती है और इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। नतीजतन, महिलाओं के शरीर सूजन बढ़ने लगती है।"

भ्रूण के स्वास्थ्य पर असर

प्रेनेंसी के दौरान महिलाओं को अच्छी डाइट लेनी चाहिए और कभी भी भूखा नहीं रहना चाहिए। कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक भूख लगने लगती है। यह सब होना नॉर्मल है। वहीं, अगर महिला प्रेग्नेंसी में ब्रेकफास्ट नहीं ले रही हैं, तो न सिर्फ शरीर में पोषक तत्व की कमी हो जाती है, बल्कि भ्रूण के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। पोषक तत्वों की कमी की वजह से जन्म के समय शिशु का वजन कम हो सकता है, वह अंडरवेट हो सकता है और डिलीवरी के दौरान कई अन्य जटिलताएं भी आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में ब्रेड बटर कितना हेल्दी नाश्ता है? खाने से पहले एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

हर महिला के लिए बहुत जरूरी है कि वे नियमित रूप से अच्छी डाइट फॉलो करें। प्रेग्नेंसी में ब्रेकफास्ट दिन का सबसे इंपॉर्टेंट मील होता है, उसे किसी भी स्थिति में न छोड़ें। अपनी मील में हर तरह के पोषक तत्वों को शामिल करें। इसका भ्रूण का विकास पर अच्छा असर पड़ता है। अगर किसी वजह से आप एक साथ हैवी मील नहीं ले पाते हैं, तो बेहतर है कि आप दिन में कई बार खाएं पर छोटे-छोटे मील लें। इससे पाचन क्षमता में सुधार होता है और प्रेग्नेंट महिला में कमजोरी भी नहीं आती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सुबह नाश्ता न करने के क्या नुकसान हैं?

    सुबह नाश्ता न करने की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, दिन में थकान और कमजोरी बनी रहती है। ऐसे में तऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। यही नहीं, लंबे समय तक नाश्ता न करने की वजह से मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज का खतरा, कमजोर इम्यूनिटी जैसी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • प्रेग्नेंसी में डिनर और ब्रेकफास्ट में कितने घंटे का गैप होता है?

    प्रेग्नेंसी में महिलाओं को दो-तीन घंटे के गैप में कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दिन भर में 6-7 मील लेना आवश्यक होता है। इसमें 3 हैवी मील और बाकी छोटे यानी स्नैक्स शामिल होने चाहिए। रात को डिनर और सुबह के नाश्ते के बीच 8-10 घंटे से कम का गैप होना चाहिए। बेहतर यही होगा कि रात को सोने से पहले कुछ हेल्दी स्नैक्स खाएं और सुबह सोकर उठने के तुरंत बाद कुछ हेल्दी मील लें।
  • प्रेग्नेंसी के समय क्या नहीं खाना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी के समय किसी भी तरह की अनहेल्दी चीजों को अपनी डाइट में नहीं शामिल करना चाहिए। इसमें शराब, कैफीन, कच्चा या अधपका अंडा, मांस आदि शामिल हैं। इसके अलावा दूषित या कंटामिनेटेड फूड आइटम से भी दूर रहें।

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में खजूर खा सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 18, 2025 17:59 IST

    Modified By : मीरा टैगोर
  • Sep 18, 2025 17:59 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 18, 2025 17:59 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content