Doctor Verified

क्या नॉर्मल डिलीवरी के बाद पेट की मालिश करना सही है? जानें डॉक्टर से

डिलीवरी के बाद महिलाओं के पेट की मालिश को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं। ऐसे में बच्चा होने के बाद महिलाओं के पेट की मालिश करनी चाहिए या नहीं, आइए जानते हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नॉर्मल डिलीवरी के बाद पेट की मालिश करना सही है? जानें डॉक्टर से


Is It Ok To Massage Stomach After Normal Delivery in Hindi: डिलीवरी के बाद बच्चे का खास ध्यान रखने के साथ-साथ मां को भी सही केयर की जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं, जिसके कारण महिलाओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में दादी-नानी के समय से महिलाओं को बच्चा होने के बाद पेट की मालिश करने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि पेट की मालिश करने से महिलाओं को कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं। लेकिन, कई लोगों का मानना है कि डिलीवरी के बाद पेट की मालिश नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में सवाल ये उठता है कि क्या नॉर्मल डिलीवरी के बाद पेट की मालिश करनी चाहिए या नहीं? तो आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं।

क्या नॉर्मल डिलीवरी के बाद पेट मसाज करना चाहिए? - Can We Do Stomach Massage After Normal Delivery in Hindi?

नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इन बदलावों का असर सिर्फ प्राइवेट पार्ट्स पर ही नहीं, बल्कि उनके पूरे शरीर पर होता है। डिलीवरी के बाद महिला को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की केयर की जरूरत होती है। इसलिए, अगर आप नॉर्मल डिलीवरी के बाद पेट की मालिश करवाना चाहती हैं तो अपने आराम के लिए करवा सकती हैं। आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद आप पेट की मालिश कर सकते हैं, लेकिन, बहुत ज्यादा दबाव के साथ मालिश करने से बचें, क्योंकि इससे आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिससे तकलीफ हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Painless Delivery: क्या होती है पेनलेस डिलीवरी, क्या होता है इसका प्रोसेस

पेट की मालिश करने के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Stomach Massage After Delivery in Hindi?

नॉर्मल डिलीवरी के बाद पेट की मालिश करने से महिलाओं को कई तरह के स्वास्थ्य फायदे मिल सकते हैं। यह पेट के अंदर जमी हवा को बाहर निकालने में मदद कर सकती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में ज्यादा मात्रा में हवा जमा होना आम बात है। ऐसे में पेट की हल्की मालिश करने से से वायु का संतुलन ठीक होता है और गैस की समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा, पेट की मालिश से महिलाओं के पेट में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। पेट की मालिश करने से महिलाओं का शरीर लचीला रहता है, और शरीर को आऱाम मिलता है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में डायबिटीज के कारण गर्भ में शिशु की मृत्यु हो सकती है? जानें डॉक्टर से

stomach massage after delivery

डिलीवरी के बाद पेट की मालिश कैसे करें? - How To Massage The Stomach After Delivery in Hindi?

डिलीवरी के बाद पेट की मालिश आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन, इसे करने के दौरान कई बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। जैसे-

  • डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में सूजन हो सकती है, इसलिए पेट की मालिश में ज्यादा दबाव डालने से बचें, हमेशा हल्के हाथों से मालिश करें।
  • पेट की मालिश के लिए तिल का तेल सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप इसमें दशमूल का काढ़ा मिलाकर मालिश करते हैं तो इससे वायु के मन यानि शरीर से हवा बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।
  • डिलीवरी के बाद नाभि के नीचे के स्थान पर मालिश करें, क्योंकि इस स्थान पर हवा का जमाव ज्यादा हो सकता है। इसके
  • डिलीवरी के बाद हर दिन पेट की मालिश करना सही नहीं है। इससे शरीर पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। इसलिए, आप हफ्ते में 2 से 3 बार हल्की मालिश करें।
  • पेट की मालिश हमेशा नहाने के 1 घंटे पहले करें, ताकि मालिश का प्रभाव अच्छे से हो सके। मालिश करने के बाद आप गुनगुन पानी से नहा लें, इससे आपके शरीर को आराम मिलेगा।

निष्कर्ष

नॉर्मल डिलीवरी के बाद पेट की मालिश करने से महिलाओं के शरीर को आराम मिलता है और ये फायदेमंद भी हो सकता है। इसलिए, आप पेट की मालिश करने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन हल्के हाथों से और कम दबाव के साथ पेट की मालिश करनी चाहिए।
Image Credit: Freepik

Read Next

फीमेल कंडोम के बारे में ज्यादातर लोगों की जानकारी है गलत, डॉक्टर से जानें 5 मिथकों की सच्चाई

Disclaimer