Doctor Verified

बार-बार गैस की समस्या क्या पेट के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Stomach Cancer: बार-बार गैस होना खराब पाचन तंत्र से जुड़ा होता है। लेकिन क्या समस्या पेट के कैंसर का संकेत भी होती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
बार-बार गैस की समस्या क्या पेट के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है? डॉक्टर से जानें


खानपान में गड़बड़ी पाचन से जुड़ी समस्याओं की वजह बन सकती हैं। आजकल लोगों में जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने की आदत भी ज्यादा देखी जाती है। इसके कारण पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। खानपान से जुड़ी ये गलतियां पाचन तंत्र को कमजोर बनाती है और पाचन क्रिया को धीमा करती हैं। इसके कारण अपच, पेट दर्द, पेट फूलना, कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में सबसे आम है गैस की समस्या। अक्सर कई लोगों को भारी खाना खाने के कारण गैस हो जाती है। वहीं खाना देर से पचने या खाने के तुरंत बाद लेट जाने से भी गैस बनने लगती है। ये समस्या कभी-कभी होना नॉर्मल है। लेकिन अगर किसी को रोज ही बहुत ज्यादा गैस बनती है, तो यह स्वास्थ्य समस्या से जुड़ा भी हो सकता है। कुछ लोग इसे पेट के कैंसर से जोड़कर भी देखते हैं। लेकिन क्या बार-बार गैस होना पेट के कैंसर का संकेत होता है? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए हमने फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल के डाइजेस्टिव डिजीज, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ महेंद्र सिंह राजपूत से बात की।

1 (57)

क्या बार-बार गैस होना पेट के कैंसर का संकेत होता है? Is Frequent Gas Problem a Sign of Stomach Cancer

एक्सपर्ट के मुताबिक बार-बार गैस होना पेट के कैंसर से जुड़ा नहीं होता है। लेकिन यह स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। अगर इसके साथ आपको ज्यादा वजन घटना, वेट लॉस होना, पेट में दर्द, चक्कर आना, खून वाली उल्टी होना, जल्दी पेट भरना या काला मल आने जैसे लक्षण नजर आते हैं, तो यह बीमारी का संकेत हो सकता है। पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों को बिना चेकअप कराए समझना मुश्किल होता है। इसलिए पेट से जुड़ी समस्याओं को इसका लक्षण नहीं कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- कब्ज और गैस को दूर करता है सौंफ और जीरे का पाउडर, जानें इसके फायदे और उपयोग का सही तरीका

बार-बार गैस होने के कारण- Causes of Frequent Gas Problem

अगर किसी व्यक्ति को बार-बार गैस होने की समस्या रहती है, तो यह कई बीमारियों से जुड़ा हो सकता है-

डाइट से जुड़ी खराब आदतें

डाइट से जुड़ी खराब आदतें जैसे रोज तला-भूना या मसालेदार चीजें खाना इसका कारण हो सकता है। इसके अलावा, खाने के तुरंत बाद लेट जाना या डाइट में फाइबर कम होना भी इसकी वजह हो सकता है।

पेट से जुड़ी समस्याएं

पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं जैसे फूड इंटॉलरेंस, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम, इंटेस्टाइन में बैक्टीरिया की ओवरग्रोथ होने के कारण भी बार-बार गैस हो सकती है। इसके अलावा, जिन लोगों का पाचन तंत्र खराब रहता है, उन्हें यह समस्या हमेशा बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें- एसिडिटी और गैस से बचाव के लिए जीरे और अदरक के पाउडर से बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक, जानें रेसिपी

एक्सपर्ट की राय

अगर यह समस्या बढ़ने लगती है, तो ऐसे में डॉक्टर पेट का चेकअप करवाने की सलाह देते हैं। ऐसे में अप्पर एंडोस्कोपी, सीटी स्केन या अल्ट्रासाउंड के जरिए समस्या का पता लगाया जाता है। कुछ ब्लड टेस्ट के जरिए भी इस समस्या का पता लगाया जा सकता है। गैस की समस्या नॉन-कैंसरस कंडीशन जैसे डाइट, स्ट्रेस या गट माइक्रोबियम इंबैलेंस होने के कारण हो सकती है।

एक्सपर्ट के मुताबिक गैस होना कैंसर का संकेत नहीं है। लेकिन अगर यह अन्य समस्याओं से जुड़ी होती है, तो यह कैंसर से कनेक्ट हो सकता है। लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 फैक्टर लोगों में लगातार बढ़ा रहे हैं कैंसर के मामले

Disclaimer