Expert

क्या आप भी सुबह उठकर पीते हैं बहुत सारा पानी? आयुर्वेदाचार्य से जानें सुबह ज्यादा पानी पीना सही है या नहीं

Drinking A Lot Of Water In The Morning Good Or Bad: सुबह उठने के बाद 1-1 लीटर पानी पीने की आदत स्वस्थ है या नहीं, आयुर्वेदाचार्य से जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी सुबह उठकर पीते हैं बहुत सारा पानी? आयुर्वेदाचार्य से जानें सुबह ज्यादा पानी पीना सही है या नहीं

Drinking A Lot Of Water In The Morning Good Or Bad: अक्सर हम देखते हैं कि लोग सुबह उठने के बाद 2 गिलास से लेकर आधा लीटर तक पानी पी जाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो सुबह-सुबह ही 1 लीटर तक पानी पी जाते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सुबह-सुबह पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पाचन को दुरुस्त रखता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या वाकई सुबह बहुत सारा पानी पीना आपके लिए लाभकारी होता है? आयुर्वेद की मानें, तो एक बार में बहुत अधिक पानी पीना सही नहीं है, खासकर सुबह के समय। आयुर्वेद कभी भी ऐसा करने की सलाह नहीं देता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया के अनुसार, "सुबह ज्यादा पानी आपकी सेहत को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।" अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने आयुर्वेद के अनुसार के अनुसार सुबह ज्यादा पानी पीना चाहिए या नहीं और इसकी सही मात्रा के बारे में विस्तार से बताया है। आइए जानते हैं...

Drinking A Lot Of Water In The Morning Good Or Bad in hindi

क्या सुबह उठने के बाद बहुत सारा पानी पीना सही है- Drinking A Lot Of Water In The Morning Good Or Bad In Hindi

डॉ. दीक्षा के अनुसार, "जब आप सुबह उठने के तुरंत बाद अधिक पानी पीते हैं, तो यह आपकी पाचन अग्नि को मंद कर देता है। सुबह के समय हमारी पाचन अग्रि पहले से ही मंद होती है। ऐसे में जब आप बहुत पानी पीते हैं, तो यह एक तरह से अग्नि को बुझाने का काम करता है। यह आग पर पानी डालने के समान है। जब आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो यह आपके मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। लेकिन जब आप बहुत सारा सादा या ठंडा पानी पीते हैं, तो मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही, पाचन को भी प्रभावित करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, आपकी यह आदत लिवर, किडनी और मस्तिष्क की कोशिकाओं पर भी दबाव डालती है और नुकसान पहुंचाती है। इसकी वजह से आपकी तंत्रिकाएं शिथिल हो जाती हैं और नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है।"

इसे भी पढ़ें: ज्यादा पानी पीने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

इसे भी पढ़ें: एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जवाब

तो आयुर्वेद क्या सलाह देता है?

आयुर्वेद की मानें, तो "बहुत सारा पानी पीने की बजाए घूंट-घूंट कर सिर्फ एक गिलास गुनगुना पानी पीना ही आपके लिए पर्याप्त होता है। इस प्रक्रिया को आयुर्वेद में ऊष्णपान कहा जाता है। आयुर्वेद हमेशा यह सुझाव देता है कि आपको सुबह सबसे पहले सिर्फ एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद कभी भी यह नहीं कहता है कि आपो 1-1 लीटर या उससे भी अधिक पानी पीना चाहिए। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो सुबह-सुबह बहुत सारा पानी पी जाते हैं, तो आपको आज से ही इस आदत को कंट्रोल करने की जरूरत है। हमेशा एक या दो गिलास गुनगुना पानी पिएं या यूं कहें कि अपनी क्षमता के अनुसार पानी पिएं।"

All Image Source: Freepik

Read Next

होठों के आसपास हो गए हैं प‍िंपल्‍स, तो ट्राई करें डॉक्‍टर के बताए ये 5 आयुर्वेद‍िक हर्ब्स, दूर होगी समस्‍या

Disclaimer