
Pimples Ayurvedic Treatment: गर्मी के मौसम में पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। पिंपल्स होने का एक कारण पसीना भी है। पसीने के कारण बैक्टीरिया ग्रो करते हैं और इन्फेक्शन के रूप में हमें पिंपल्स का सामना करना पड़ता है। पिंपल्स उस जगह ज्यादा होते हैं जहां पसीना इकट्ठा हो जाता है। हमारे होठों के ऊपर की त्वचा पर पसीना ज्यादा आता है। यहां भी पिंपल्स हो सकते हैं। मास्क लगाने के कारण, पसीना त्वचा पर चिपका रहता है। यह इन्फेक्शन का एक बड़ा कारण हो सकता है। मुंह के आस-पास की त्वचा को साफ न करने के कारण भी होठों के पास पिंपल्स हो सकते हैं। ज्यादा मिर्च-मसाले या तेल वाला भोजन खाने के कारण भी पिंपल्स निकल सकते हैं। पिंपल्स को नेचुरल तरीके से दूर करने के लिए प्राकृतिक आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके फायदे और इस्तेमाल का तरीका जानने के लिए लेख के अंत तक बने रहें। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।

1. मंजिष्ठा- Manjishta
मुंहासों की समस्या दूर करने के लिए मंजिष्ठा हर्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मुंहासों की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। मंजिष्ठा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जिससे मुंहासों का इलाज होता है। बाजार में मंजिष्ठा का पाउडर भी आसानी से मिल जाता है। मंजिष्ठा पाउडर में शहद मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाने से जल्द आराम मिलता है।
2. गिलोय- Giloy
त्वचा के लिए यह जड़ी-बूटी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। गिलोय की मदद से सूजन कम करने में मदद मिलती है। गिलोय की पत्तियों को पानी के साथ उबालें। जब पानी में गिलोय का अर्क मिल जाए, तो गैस बंद कर दें। पानी ठंडा होने के बाद, कॉटन बॉल की मदद से मिश्रण को त्वचा पर लगा लें।
3. तुलसी- Tulsi
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की बात हो रही हो और तुलसी का नाम न आए, यह तो हो नहीं सकता। तुलसी में रोगाणुरोधी गुण होते हैं जिससे मुंहासे ठीक हो जाते हैं। तुलसी को काढ़े के रूप में पी सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों से बने पेस्ट को त्वचा पर लगाने से भी मुंहासे, इन्फेक्शन, रैशेज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- पिंपल्स का अचूक उपाय है नीम का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
4. जायफल- Nutmeg
पिंपल्स को आयुर्वेदिक उपचार से ठीक करना चाहते हैं, तो जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जायफल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जायफल की मदद से पिगमेंटेशन की समस्या भी दूर होती है। जायफल पाउडर में शहद और नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं। पिंपल्स के अलावा, इस उपाय से त्वचा में नजर आने वाली रेडनेस से भी छुटकारा मिलता है।
5. धनिया- Coriander
पिंपल्स की समस्या दूर करने के लिए धनिया का इस्तेमाल करें। धनिया में विटामिन-सी होता है। इसकी मदद से ब्लैकहेड्स, पिंपल्स, एक्ने के निशान को खत्म करने में मदद मिलती है। धनिया की पत्तियों को पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। त्वचा में जलन की समस्या से बचने के लिए धनिया में खीरे का जूस मिलाकर भी लगा सकते हैं। इस उपाय से त्वचा की रंगत भी सुधरती है।
Ayurvedic Herbs For Acne: पिंपल्स का आयुर्वेदिक उपचार ढूंढ रहे हैं, तो धनिया, जायफल, तुलसी, गिलोय, मंजिष्ठा जैसी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस जानकारी को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version