How Much Coconut Water Per Day Is Safe: गर्मियों में डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस दौरान हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए गर्मियों में हल्की चीजें खाने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन होना भी बहुत आम समस्या है। ऐसे में ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में कई लोग नारियल पानी पीना भी पसंद करते हैं। कुछ लोगों के लिए नारियल पानी उनकी डेली डाइट का हिस्सा होती है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें हाइड्रेटिंग गुण भी होते है, जो बॉडी को डिहाइड्रेट होने से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रोज कितना नारियल पानी पीना सुरक्षित है? क्या ज्यादा नारियल पानी के सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की डॉ एक्ता सिंघवाल (M.sc Dietician) से।
रोज कितना नारियल पानी पीना सुरक्षित है? How Much Coconut Water Should Consume In a Day
नारियल पानी पीने से आपको कई लाभ मिलते हैं। यह बॉडी को हाइड्रेट और एक्टिव रखने में मदद करता है। साथ ही, इससे थकावट और कमजोरी भी दूर होती है। लेकिन अगर आप रोज नारियल पानी पीते हैं, तो आपको इसकी मात्रा को ध्यान में रखकर इसका सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से सेवन करने के लिए 1 से 2 कप नारियल पानी पीना सुरक्षित है। अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो कभी-कभी आप इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना भी सेवन को नुकसान कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए? जानें इसके नुकसान
अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में नारियल पानी रोज पीते हैं, तो इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
ज्यादा नारियल पानी पीने के नुकसान- Side Effects of Coconut Water
डायरिया होने का खतरा- Increase Risk of Diarrhoea
नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके सेवन से डायरिया होने का खतरा हो सकता है। अगर आप रोज ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इसकी तासीर भी ठंडी होती है, जिसके ज्यादा सेवन से आपको ठंड लग सकती है।
वजन बढ़ सकता है- Weight Gain
अगर आप ज्यादा मात्रा में नारियल पानी रोज पीते हैं, तो आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसमें कैलोरी कम होती है, लेकिन रोज इसके सेवन से बॉडी में कैलोरी का बैलेंस बिगड़ सकता है। इसके कारण शरीर के लिए नारियल पानी पचाना मुश्किल हो सकता है, जो फैट के रूप से शरीर में जम सकता है।
इसे भी पढ़ें- नारियल पानी पीने से स्किन को मिलते हैं कई फायदे, बढ़ता है चेहरे का ग्लो
पोटेशियम लेवल बढ़ सकता है- Increase Potassium Level
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इसके सेवन से परेशानी हो सकती है। नारियल पानी में पोटेशियम अधिक होता है। अगर आप रोज इसका सेवन करते हैं, तो किडनी के लिए पोटेशियम फिल्टर करना मुश्किल हो सकता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल असंतुलित होना- Imbalance Electrolytes Level
हमारे शरीर में एक लिमिट में इलेक्ट्रोलाइट्स होना जरूरी है। लेकिन अगर आप रोज ज्यादा मात्रा में नारियल पानी लेंगे, तो इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल असंतुलित हो सकता है। इसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी या हार्ट बीट असंतुलित होने की समस्या हो सकती है।
अगर आप किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।