Expert

नारियल पानी पीने से स्किन को मिलते हैं कई फायदे, बढ़ता है चेहरे का ग्लो

Coconut Water Benefits: च‍िलच‍िलाती गर्मी में नार‍ियल पानी का सेवन करने से त्‍वचा से जुड़ी समस्‍याएं दूर होती हैं। जानें फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
नारियल पानी पीने से स्किन को मिलते हैं कई फायदे, बढ़ता है चेहरे का ग्लो


Coconut Water Beauty Benefits: गर्मि‍यों में ठंडक और ताजगी के ल‍िए नार‍ियल पानी का सेवन करना चाह‍िए। यह प्राकृत‍िक फल, शुद्ध मीठे पानी का स्रोत है। नार‍ियल पानी में, इलेक्‍ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। इससे शरीर को एनर्जी म‍िलती है और स्‍क‍िन सेल्‍स को हाइड्रेशन म‍िलता है। त्‍वचा से संबंध‍ित समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए, नार‍ियल पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। नार‍ियल में करीब 200 से 250 एमएल पानी होता है। इस पानी में सोड‍ियम, फॉस्‍फाेरस, कैल्श‍ियम, मैग्नीशियम, पोटैश‍ियम, अम‍िनो एस‍िड, ओमेगा 3 फैटी एस‍िड जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। नार‍ियल पानी में व‍िटाम‍िन-सी, व‍िटाम‍िन-बी2, व‍िटाम‍िन बी-3 जैसे पोषक तत्‍व भी पाए जाते हैं। नार‍ियल पानी का सेवन करने से, शरीर का पीएच बैलेंस संतुल‍ित होता है। पीएच स्‍तर संतुल‍ित होने से, त्‍वचा भी हेल्‍दी रहती है। आगे जानते हैं, नार‍ियल पानी पीने के ब्‍यूटी बेन‍िफ‍िट्स। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने तबाता फ‍िटनेस की प्रबंधक, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।       

नार‍ियल पानी पीने के ब्‍यूटी बेन‍िफ‍िट्स- Coconut Water Beauty Benefits    

1. ड्राई स्‍क‍िन की समस्‍या दूर करने के ल‍िए, नार‍ियल पानी का सेवन कर सकते हैं। 

2. नार‍ियल पानी का सेवन करने से, त्‍वचा को पर्याप्‍त मॉइश्चर म‍िलता है। नमी म‍िलने से, त्‍वचा ग्‍लो करती है। 

3. नार‍ियल पानी में ओमेगा 3 फैटी एस‍िड पाया जाता है। इस गुण के कारण, त्‍वचा में सूजन, लाल दाग, खुजली आद‍ि समस्‍याएं दूर होती हैं। 

4. नार‍ियल पानी में एंटीऑक्‍सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। त्‍वचा को यूवी रेज से होने वाले नुकसान से बचाने के ल‍िए, इसका सेवन फायदेमंद होता है।  

5. नार‍ियल पानी में व‍िटाम‍िन-सी होता है। कोलाजन का उत्‍पादन बढ़ाने के ल‍िए, ये फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से त्‍वचा में इलास्टिसिटी बढ़ती है।

6. नार‍ियल पानी का सेवन करने से, त्‍वचा साफ होती है। दाग-धब्‍बों की समस्‍या दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- जिम जाने वाले स्पोर्ट्स और एनर्जी ड्रिंक्स की जगह पिएं नारियल पानी, मिलेंगे ज्यादा फायदे

बालों के ल‍िए नारियल पानी पीने के फायदे- Coconut Water Benefits For Hair

coconut water benefits

त्‍वचा ही नहीं, बल्‍क‍ि बालों के ल‍िए भी नार‍ियल पानी का सेवन फायदेमंद होता है। गंजेपन से जूझ रहे लोगों के ल‍िए, नार‍ियल पानी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्‍व, बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। नार‍ियल पानी में प्रोटीन और ज‍िंक जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्‍व, हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। नार‍ियल पानी में, लॉर‍िक एस‍िड पाया जाता है। इसमें एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं। स्‍कैल्‍प इन्‍फेक्‍शन का इलाज करने के ल‍िए, नार‍ियल पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।    

नार‍ियल पानी पीने का सही तरीका 

नार‍ियल पानी को सुबह पीना फायदेमंद माना जाता है। नार‍ियल पानी को फ्र‍िज में रखकर, इसकी शेल्‍फ लाइफ बढ़ाई जा सकती है।लेक‍िन नार‍ियल पानी को ताजा ही पीना चाह‍िए। ऐसे नार‍ियल पानी का चयन करें, ज‍िस पर पैच न हो। अगर ज्‍यादा पैच नजर आ रहे हैं, तो इसका मतलब है वह सूख गया है। वैसे तो क‍िसी भी समय नार‍ियल पानी का सेवन कर सकते हैं, पर इसे नाश्‍ते के साथ लेना ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है, सुबह नार‍ियल पानी का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा रहती है।

नार‍ियल पानी पीने के फायदे जानने के बाद, आप भी इसे अपनी डाइट में शाम‍िल करें। उम्‍मीद करते हैं, आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

गर्मियों में मुनक्का कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे मिलेंगे सेहत को जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version