Coconut Soap Benefits: गर्मियों का समय स्किन और सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। गर्मी के दिनों में, त्वचा में खुजली, रैशेज की समस्या होने लगती है। ऐसे में साधारण साबुन से नहाएंगे, तो यह समस्या बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि साधारण साबुन को कई केमिकल्स के साथ बनाया जाता है। ये केमिकल्स त्वचा के लिए फायदेमंद नहीं होते। लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करते रहने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। कई बार साबुन के कारण भी खुजली और रैशेज की समस्या होने लगती है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आप नारियल के साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल, स्किन को हाइड्रेट रखता है और इससे बनने वाला साबुन, त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस लेख में जानेंगे नारियल का साबुन बनाने का तरीका और फायदे।
नारियल का साबुन कैसे बनाएं?- How to Make Homemade Coconut Soap
नारियल की मदद से साबुन बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
सामग्री: नारियल, नारियल तेल, चंदन पाउडर, नीम पाउडर और गुलाब जल।
विधि:
- नारियल को घिसकर महीन पाउडर बना लें।
- चंदन पाउडर और नीम पाउडर को इकट्ठा कर लें।
- एक बाउल में सभी साम्रगी को एक साथ मिलाएं।
- अब मिश्रण में नारियल तेल और गुलाब जल मिलाएं।
- तैयार मिश्रण को साबुन के मोल्ड में डालें और ठंडे स्थान पर रखें।
- 7 से 8 घंटों के समय में साबुन सेट हो जाएगा।
- साबुन को मोल्ड से निकालें और इसे छोटे टुकड़ों में काटें और फिर स्टोर करें।
- होममेड साबुन तैयार है, इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- शरीर की खुजली दूर करने के लिए तुलसी और एलोवेरा के पानी से नहाने पर मिलेगा फायदा, जानें सही तरीका
त्वचा के लिए नारियल के साबुन के फायदे- Coconut Soap Benefits For Skin
- नारियल के साबुन की मदद से स्किन के रूखेपन से छुटकारा मिलता है।
- नारियल की मदद से त्वचा हाइड्रेट रहती है और खुजली की समस्या नहीं होती।
- नारियल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। त्वचा में रैशेज और जलन से छुटकारा पाने के लिए नारियल का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।
- नारियल के साबुन का इस्तेमाल करेंगे, तो टैनिंग की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
- नारियल में मोनोलॉरिन और लॉरिक एसिड की उच्च मात्रा होती है जो बैक्टीरिया और वायरस जैसे संक्रमणों से त्वचा की रक्षा करते हैं।
- नारियल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। नारियल की मदद से स्किन को स्वस्थ और जवां बनाने में मदद मिलती है। नारियल की मदद से एजिंग साइन्स को कम किया जा सकता है।
कोकोनट साबुन बालों के लिए भी है फायदेमंद- Coconut Soap Benefits For Hair
कोकोनट साबुन स्किन के लिए ही नहीं, बल्की बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नारियल साबुन की मदद से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इस साबुन का इस्तेमाल करेंगे, तो स्किन इंफेक्शन से भी छुटकारा मिलेगा। कोकोनट साबुन की मदद से बालों को पोषण मिलता है और स्कैल्प की गंदगी से भी छुटकारा मिलता है। स्कैल्प का पीएच लेवल मेंनटेन करने के लिए भी कोकोनट साबुन का इस्तेमाल एक अच्छा विकल्प है। गर्मियों के दिनों में कोकोनट साबुन से सिर धोएंगे, तो पसीने की बदबू से भी छुटकारा मिलेगा।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।